-
गुरु, 30 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Russia Supports Iran Unsc Strait Of Hormuz Vasily Nebenzia Putin
अमेरिका समुद्री डाकू…रूस ने ईरान से फिर निभाई यारी, UN में तेहरान के पक्ष में उठाई आवाज, कहा- नाकेबंदी का हक
- Written By: अक्षय साहू
US-Iran War: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में Russia ने ईरान का खुलकर समर्थन किया है। राजदूत नेबेंजिया ने पश्चिमी देशों को 'समुद्री डाकू' बताते हुए होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान के अधिकारों का बचाव किया।

रूस ने संयुक्त राष्ट्र में ईरान का समर्थन किया (कांसेप्ट फोटो, सौ- सोशल मीडिया)
Russia Support Iran in United Nations: वर्ल्ड पॉलिटिक्स में रूस (Russia) को अक्सर एक “स्थायी सहयोगी” के रूप में देखा जाता है, और एक बार फिर उसने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में ईरान का खुलकर समर्थन किया है। सोमवार, 27 अप्रैल को हुई सुरक्षा परिषद की बैठक में रूस ने पश्चिमी देशों पर दोहरे मापदंड अपनाने और पाखंड का आरोप लगाया।
संयुक्त राष्ट्र में रूस (Russia) के राजदूत वासिली नेबेंजिया ने कहा कि ईरान को अपने समुद्री क्षेत्र, विशेषकर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, में जहाजों की आवाजाही को सीमित करने का अधिकार है, खासकर युद्ध जैसी स्थिति में। उन्होंने तर्क दिया कि जब किसी तटीय देश पर खतरा हो, तो वह अपनी सुरक्षा के लिए समुद्री गतिविधियों पर नियंत्रण लगा सकता है।
राष्ट्रपति पुतिन से मिले अब्बास अराघची
इसी दिन रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अब्बास अराघची से मुलाकात की और ईरान को मजबूत समर्थन देने की बात दोहराई। यह मुलाकात ऐसे समय हुई जब अंतरराष्ट्रीय मंच पर ईरान के समुद्री और परमाणु मुद्दों को लेकर तनाव बढ़ा हुआ है।
सम्बंधित ख़बरें
अब सिर्फ PoK नहीं, पूरे पाकिस्तान में विरोध की आग… 3 दिन में 40 मौतों से मचा हड़कंप; शहबाज-मुनीर के उड़े होश
पाकिस्तानी कश्मीर नहीं, वह PoK है… NYT की रिपोर्ट पर भारत ने सरेआम टोका; कहा- हमारा हिस्सा है, भ्रम न फैलाएं
China Iran: चीन से पाकिस्तान के रास्ते ईरान पहुंचे 400 रॉकेट लॉन्चर, डोनाल्ड ट्रंप ने जताई हैरानी
भूकंप के खतरे से कांप रहा जापान! टोक्यो के बाद अब दूसरी राजधानी बनाने की तैयारी, जानें कौन सा शहर है सबसे आगे
रूस ने पहले भी चीन के साथ मिलकर उस प्रस्ताव को वीटो किया था, जिसमें स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में नौवहन की स्वतंत्रता सुनिश्चित करने की कोशिश की गई थी। इस बार भी रूस ने पश्चिमी देशों के रुख की आलोचना करते हुए कहा कि ईरान पर अनुचित दबाव बनाया जा रहा है और हालात को एकतरफा तरीके से प्रस्तुत किया जा रहा है।
अमेरिका को बताया समुद्री डाकू
राजदूत ने अपने बयान में पश्चिमी देशों की तुलना समुद्री डाकुओं से करते हुए कहा कि वे अपने गैरकानूनी कदमों को छिपाने के लिए अंतरराष्ट्रीय नियमों का इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि यूरोपीय देश समुद्री क्षेत्र में तनाव बढ़ाने वाली नीतियों को बढ़ावा दे रहे हैं।
ईरान पर सारी जिम्मेदारी डालना गलत
रूस (Russia) ने संयुक्त राष्ट्र में यह भी कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में ईरान पर सारी जिम्मेदारी डालना गलत है, क्योंकि यह एक जटिल क्षेत्रीय संघर्ष है जिसमें कई पक्ष शामिल हैं। उनके अनुसार, किसी भी देश को अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने का अधिकार होना चाहिए।
यह भी पढ़ें- पाकिस्तान फेल! अब UN ने संभाला मोर्चा, ईरान से की खास अपील, कहा- बिना भेदभाव के फिर से खोल दो होर्मुज
इस पूरे घटनाक्रम से साफ है कि अंतरराष्ट्रीय राजनीति में रूस लगातार संयुक्त राज्य अमेरिका और पश्चिमी देशों के रुख का विरोध करते हुए ईरान के साथ अपनी रणनीतिक साझेदारी को मजबूत कर रहा है।
Russia supports iran unsc strait of hormuz vasily nebenzia putin
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ठाणे के आनंद आश्रम में धूमधाम से मनाई गई गुरुपूर्णिमा, डिप्टी CM शिंदे ने आनंद दिघे को अर्पित की श्रद्धांजलि
Jul 30, 2026 | 10:15 AMअब सिर्फ PoK नहीं, पूरे पाकिस्तान में विरोध की आग… 3 दिन में 40 मौतों से मचा हड़कंप; शहबाज-मुनीर के उड़े होश
Jul 30, 2026 | 10:13 AMClaude AI Chat Leak: गूगल पर अचानक दिखने लगीं AI चैटबॉट की सीक्रेट चैट्स! एंथ्रोपिक ने बताई इसकी वजह
Jul 30, 2026 | 10:12 AMGold-Silver Rate Today: सोने के दामों में गिरावट, चांदी में तेजी, जानें आज का ताजा भाव
Jul 30, 2026 | 10:10 AMक्या इंग्लैंड टेस्ट टीम की किस्मत बदलेंगे स्टीफन फ्लेमिंग? ECB जल्द कर सकता है बड़ा ऐलान
Jul 30, 2026 | 10:09 AMसोशल मीडिया पर अपराध का महिमामंडन पड़ा महंगा! छत्रपति संभाजीनगर में भड़काऊ और आपत्तिजनक खातों पर पुलिस की नजर
Jul 30, 2026 | 10:08 AMउदय सामंत बोले- छात्रों के साथ अन्याय नहीं होगा, आंदोलन को राजनीति से दूर रखें; संवाद से निकलेगा समाधान
Jul 30, 2026 | 09:54 AMवीडियो गैलरी

जबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PM
भोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PM
काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PM
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PM
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PM
राज्यसभा में तिरंगे को लेकर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM













