-
रवि, 28 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Russia Successfully Tests Poseidon Nuclear Underwater Torpedo Us Threat
पुतिन ने ट्रंप का उड़ाया मजाक…पोसाइडन तारपीडो का समंदर में किया सफल परीक्षण, मची हड़कंप
- Written By: अक्षय साहू
Russia Poseidon Missile: रूस ने न्यूक्लियर पावर्ड अंडरवाटर टॉरपीडो 'पोसाइडन' का सफल परीक्षण किया, जिसकी असीमित रेंज और तटीय हमले की क्षमता अमेरिका और पश्चिमी देशों के लिए खतरा बन सकती है।

व्लादिमीर पुतिन (सोर्स- सोशल मीडिया)
Russia Successfully Test Poseidon Missile: रूस ने दुनिया के सबसे शक्तिशाली न्यूक्लियर पावर्ड अंडरवाटर टॉरपीडो, ‘पोसाइडन’ का सफल परीक्षण किया है, जिससे अमेरिका को एक और बड़ा झटका लगा है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इसे एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया और कहा कि 28 अक्टूबर को आर्कटिक महासागर में इस अंडरवाटर ड्रोन का परीक्षण किया गया। यह टॉरपीडो परमाणु ऊर्जा से चलने वाला है।
पोसाइडन की डिजाइन और क्षमता इसे बेहद खतरनाक बनाती है। पुतिन के मुताबिक, इसकी शक्ति रूस के सबसे बड़े इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) सारमत से भी कहीं अधिक है। इसकी लंबाई 20 मीटर, वजन 100 टन और गति 100 नॉट्स है। इसका सबसे बड़ा फायदा इसकी असीमित रेंज और समुद्र के भीतर से तटीय शहरों पर हमला करने की क्षमता है। इसका लक्ष्य दुश्मन के जहाजों और तटों को पूरी तरह से नष्ट करना हो सकता है।
ट्रंप ने पुतिन दी थी सीजफायर की सलाह
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस परीक्षण पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि रूस को अपनी मिसाइलों का परीक्षण करने की बजाय यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने पर ध्यान देना चाहिए था। ट्रंप का कहना था कि यह युद्ध, जिसे एक हफ्ते में समाप्त हो जाना चाहिए था, अब चार साल से अधिक समय से चल रहा है। इस समय, रूस की सैन्य रणनीति और उसकी बढ़ती सैन्य ताकत पश्चिमी देशों के साथ तनाव बढ़ा रही है, और रूस की यह कार्रवाई उस दबाव का भी एक संकेत हो सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
PM मोदी को सेशेल्स ने सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, जानिए क्यों खास है ‘गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ अवॉर्ड
रूस ने उड़ाए यूक्रेन के 2 MiG-29, फिर जेलेंस्की ने किया ऐसा पलटवार कि मच गया हड़कंप
कुवैत से बहरीन तक तबाही! ईरान का अमेरिकी बेस पर भीषण हमला, 8 सैन्य ठिकानों को मिसाइलों से किया राख
वेनेजुएला में फिर कांपी धरती! 5.6 की तीव्रता से आया भूकंप, अब तक 1400 से अधिक की मौत
रूस ने 26 अक्टूबर को ब्यूरेवेस्तनिक क्रूज मिसाइल का भी सफल परीक्षण किया था, और इसकी रेंज भी अनलिमिटेड है। पुतिन ने इस मिसाइल को जल्द ही तैनात करने की योजना की घोषणा की, जिससे यह रूस के परमाणु हथियारों का एक और खतरे का कारण बनेगा। यूएस एयरफोर्स इंटेलिजेंस सेंटर ने चेतावनी दी है कि यदि रूस इसे तैनात करता है, तो यह एक नया और अनोखा इंटरकॉन्टिनेंटल वेपन साबित होगा, जो किसी भी अमेरिकी और पश्चिमी सुरक्षा प्रणाली को चुनौती दे सकता है।
यह भी पढ़ें: ‘बात नहीं मानी तो…’,TTP के हमलों से बौखलाई मुनीर की फौज, अपने ही नेताओं को देने लगे धमकी
पश्चिमी देशों के लिए बढ़ता खतरा
रूस द्वारा किए गए इन परीक्षणों से यह साफ हो गया है कि वह पश्चिमी देशों के दबाव के बावजूद यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के लिए तैयार नहीं है। इसके बजाय, रूस अपनी सैन्य शक्ति को और बढ़ा रहा है, जो वैश्विक सुरक्षा को और अधिक अस्थिर बना सकता है। माना जा रहा है कि पोसाइडन जापान, अमेरिका, फ्रांस और ब्रिटेन पर आसानी से हमला कर सकता है।
Russia successfully tests poseidon nuclear underwater torpedo us threat
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
यवतमाल में दूध की शुद्धता पर उठे सवाल, ग्राहक पंचायत ने नियमित जांच की मांग की
Jun 28, 2026 | 05:30 PM‘पाल-पोसकर बड़ा किया, अब वही भांजी…’, दतिया के अतुल दीक्षित ने किस पर लगाया फंसाने आरोप? जानिए पूरा सच
Jun 28, 2026 | 05:27 PMअयोध्या राम मंदिर चंदा विवाद: सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग, पिनाराई विजयन ने PM से मांगा जवाब
Jun 28, 2026 | 05:26 PMपुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बढ़ा खतरा, टोल बचाने के लिए उल्टी दिशा में दौड़ रहे वाहन
Jun 28, 2026 | 05:22 PMमुहर्रम के जुलूस में 15,000 लोगों के कत्लेआम की खौफनाक साजिश, कौन है मौत की कैप्सूल बांटने वाला फैयाज प्रेमजी?
Jun 28, 2026 | 05:11 PMनासिक मनपा का ऐक्शन; स्वच्छता और मरम्मत अभियान उल्लंघनकर्ताओं से Monsoon Task Force ने वसूला ₹49,180 जुर्माना
Jun 28, 2026 | 05:09 PMमुंबई के शिरोडकर मार्केट पुनर्विकास को मिली रफ्तार, BMC ने 298 करोड़ रुपय के प्रोजेक्ट के लिए चुना नया ठेकेदार
Jun 28, 2026 | 05:08 PMवीडियो गैलरी

भरत तिवारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही फूटा लोगों का गुस्सा, बिहार में बड़े बवाल के मिले संकेत! VIDEO
Jun 28, 2026 | 02:36 PM
वाराणसी के मालवीय पुल से गंगा में कूद रही थी युवती, देवदूत बनकर आए युवक ने ऐसे बचाई जान- देखें यह VIDEO
Jun 27, 2026 | 11:01 PM
मुंबई दहलाने की साजिश नाकाम! मुहर्रम के जुलूस में बांटे जा रहे थे जहरीले कैप्सूल, आरोपी गिरफ्तार- VIDEO
Jun 27, 2026 | 10:51 PM
कानपुर में बवाल! मात्र 18 सेकंड में युवक पर बरस पड़ीं ताबड़तोड़ 5 लाठियां, VIDEO वायरल
Jun 27, 2026 | 10:01 PM
अतीक अहमद के मरने के बाद हुआ बड़ा खुलासा, प्रयागराज में मिली करोड़ों की बेनामी संपत्ति; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:38 PM
मां कामाख्या के मेले में तड़पती रही लड़की, मदद के बजाय भीड़ ने की शर्मनाक हरकत; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:28 PM














