-
बुध, 24 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Pak Army Urges Leaders To Call Khyber Pakhtunkhwa Part Of Pakistan
‘बात नहीं मानी तो…’,TTP के हमलों से बौखलाई मुनीर की फौज, अपने ही नेताओं को देने लगे धमकी
- Written By: अक्षय साहू
TTP on Khyber Pakhtunkhwa:पाकिस्तानी सेना टीटीपी के बढ़ते हमलों से खैबर पख्तूनख्वा में बौखलाई है। पीटीएम नेताओं ने दबाव के बावजूद इसे पाकिस्तान का हिस्सा मानने से इनकार किया, जिससे सेना की चिंता बढ़ी।

टीटीपी के बढ़ते हमलों के पाकिस्तानी सेना परेशान (सोर्स- सोशल मीडिया)
Pakistan Army on Khyber Pakhtunkhwa: खैबर पख्तूनख्वा में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के बढ़ते हमलों से पाकिस्तानी सेना की हालत खराब हो गई है। हालात इतने बिगड़ गए हैं कि सेना ने राजनीतिक दलों को फरमान जारी किया है कि वो अपने भाषणों में खैबर पख्तूनख्वा को पाकिस्तान का हिस्सा बताएं। कुछ दलों ने यह आदेश मान लिया है, लेकिन पश्तून तहफ़्फ़ुज आंदोलन (PTM) ने इसे मानने से इनकार कर दिया है।
जेल में बंद जेल में बंद नेताओं ने भारी दबाव और रिहाई के लालच के बावजूद ऐसा करने से मना कर दिया। पीटीएम नेताओं के इनकार के बाद पाकिस्तानी सेना ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी। कई सदस्यों के बैंक खाते जब्त कर लिए गए और उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए।
डरी हुई है पाकिस्तानी सेना
सेना को डर है कि कहीं खैबर पख्तूनख्वा उनके हाथ से निकल न जाए, क्योंकि तालिबान लंबे समय से इस इलाके पर अपना दावा करता आ रहा है। इस समय टीटीपी इस सूबे के कई इलाकों पर कब्जा किए हुए है, जहां पाकिस्तानी सेना के लिए जाना मुश्किल हो गया है।
सम्बंधित ख़बरें
मोसाद के निशाने पर आसिम मुनीर! जेनेवा शांतिवार्ता के दौरान मारने की रची साजिश, पत्रकार के दावे से हड़कंप
Usha Vance Hindu: उषा वेंस ने कहा मैं अपने हिंदू धर्म से खुश हूं, पति जेडी वेंस के बयान पर मचा बवाल
Bill Gates Affairs: बिल गेट्स ने कुबूले 3 एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर, एपस्टीन ने की ब्लैकमेल की कोशिश
अब मचेगी कल्पना से परे तबाही! किम जोंग-उन ने उतारा 5,000 टन का खूंखार विध्वंसक, दुश्मनों के छूटेंगे पसीने
दरअसल, तालिबान अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच की डूरंड रेखा को नहीं मानता। पाकिस्तान के कई बड़े नेता, जैसे इमरान खान, भी इस रेखा को काल्पनिक सीमा बता चुके हैं और इसे दोनों देशों के बीच की आधिकारिक सीमा नहीं मानते। खैबर पख्तूनख्वा इसी विवादित डूरंड लाइन पर स्थित है, जिसे 1893 में अफगानिस्तान के राजा अमीर अब्दुर रहमान खान और ब्रिटिश राजदूत सर मोर्टिमर डूरंड के बीच हुए समझौते से तय किया गया था
2,640 किलोमीटर लंबी डूरंड रेखा
हाल ही में, अफगानिस्तान में तालिबानी सरकार के रक्षा मंत्री ने कतर में कहा कि डूरंड रेखा का भविष्य सीमा के दोनों तरफ रहने वाले लोगों को तय करना चाहिए। यह रेखा लगभग 2,640 किलोमीटर लंबी है, जो चित्राल के पास बदख्शां और वाखान से शुरू होकर बलूचिस्तान तक जाती है।
यह भी पढ़ें: जापान में ट्रंप की बेइज्जती! भूल गए गार्ड ऑफ ऑनर के नियम, बेवकूफी भरा VIDEO वायरल
यह रेखा अफगानिस्तान के कुनार, नूरिस्तान, नंगरहार, पक्तिया और पक्तिका को पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा और वजीरिस्तान से अलग करती है। साथ ही, यह कुर्रम, बन्नू और क्वेटा को अफगानिस्तान के जाबुल और कंधार से अलग करती है। लेकिन, दोनों तरफ के लोग इस विभाजन को आज तक पूरी तरह स्वीकार नहीं कर पाए हैं।
Pak army urges leaders to call khyber pakhtunkhwa part of pakistan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कोलकाता गोदाम हादसे में सुपरवाइजर समेत 3 गिरफ्तार, मुआवजे के ऐलान पर सीएम सुवेंदु अधिकारी ने साधी चुप्पी
Jun 24, 2026 | 11:01 PMसामंथा रुथ प्रभु ने प्रेग्नेंसी की खबरों पर लगाई मुहर, बोलीं- मैटरनिटी लीव पर जा रही हूं, फैंस में खुशी की लहर
Jun 24, 2026 | 10:53 PM‘बागी सांसदों को अलग गुट के रूप में मान्यता न दें…’, ठाकरे गुट की ओम बिरला के साथ मीटिंग में क्या-क्या हुआ?
Jun 24, 2026 | 10:48 PMऔद्योगिक विकास की नई रूपरेखा तैयार करेगा CMIA, ‘नीति से निर्मिति’ के मंत्र के साथ नई टीम का ऐलान
Jun 24, 2026 | 10:45 PMसागर में जमीन विवाद में हत्या का खुलासा, मारकर कुएं में फेंका शव; चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार
Jun 24, 2026 | 10:42 PMBihar Muharram Alert: कटिहार में मुहर्रम से पहले हड़कंप, दुकान के बाहर मिले 5 सुतली बम, पुलिस जांच में जुटी
Jun 24, 2026 | 10:39 PMआगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PMवीडियो गैलरी

Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:25 PM
मेरे पापा मजिस्ट्रेट हैं… लखनऊ चारबाग स्टेशन पर VIP हनक में बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल
Jun 24, 2026 | 10:11 PM
अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM
अगले साल आनी थी बारात, अब उठी अर्थी, लखनऊ अग्निकांड में नीलेश-अनामिका की प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत- VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:24 PM














