- Hindi News »
- World »
- Russia Nato Poland Troop Deployment Border
हथियारों से लदी सरहदें! जंग की तैयारी तेज… रूस-नाटो की तनातनी से कांप उठी दुनिया
Russia Poland Conflict: रूस और पोलैंड के बीच तनाव लगातार गहराता जा रहा है। रूस के ड्रोन हमलों के जवाब में नाटो ने पोलैंड में अपने सैनिकों की तैनाती शुरू कर दी है। वहीं, रूस के कालिनिनग्राद में...
- Written By: अमन उपाध्याय

रूस-नाटो की तनातनी से कांप उठी दुनिया, (डिजाइन फोटो)
Russia Nato Conflict: यूरोप इस समय भारी तनाव के दौर से गुजर रहा है। रूस ने पोलैंड पर ड्रोन हमले किए हैं, जिसके बाद नाटो ने जवाबी कदम उठाते हुए ‘ईस्टर्न सेंट्री’ ऑपरेशन की शुरुआत कर दी है। पोलैंड ने अपनी सीमाएं पूरी तरह बंद कर दी हैं और ‘आयरन गेट 2025’ नामक सैन्य अभ्यास चला रहा है। इसी बीच रूस और बेलारूस भी ‘जापड 2025’ युद्धाभ्यास में जुटे हुए हैं। कालिनिनग्राद से रूस की इस्कंदर मिसाइलों की तैनाती ने पोलैंड और बाल्टिक देशों की चिंता और बढ़ा दी है। हालात ऐसे हैं कि सवाल उठ रहा हैक्या यह घटनाक्रम आने वाले बड़े युद्ध या फिर तीसरे विश्वयुद्ध की भूमिका बन रहा है?
सितंबर 2025 में रूस ने पोलैंड की हवाई सीमा का अतिक्रमण किया। 10 सितंबर को कुल 21 रूसी ड्रोन पोलैंड की सीमा में घुस आए। बताया जा रहा है कि ये ड्रोन या तो यूक्रेन पर हमलों के दौरान रास्ता भटक गए थे या फिर जानबूझकर भेजे गए थे। इनमें हथियार नहीं लगे थे, लेकिन पोलैंड के विदेश मंत्री राडोस्लाव सिकोरस्की ने पुष्टि की कि तीन ड्रोन को पोलिश सेना ने मार गिराया। इस घटना में एक घर को भी नुकसान पहुंचा।
सीमा पर बढ़ी तैनाती
12 सितंबर को नाटो ने रूस की बढ़ती हवाई गतिविधियों के जवाब में ‘ईस्टर्न सेंट्री’ऑपरेशन शुरू किया। नाटो महासचिव मार्क रुट्टे ने कहा कि रूस लगातार हवाई क्षेत्र में लापरवाही कर रहा है। इसी बीच फ्रांस, जर्मनी, डेनमार्क, ब्रिटेन और नीदरलैंड्स ने पोलैंड की सुरक्षा के लिए फाइटर जेट्स, एयर डिफेंस सिस्टम और सैनिक भेजे हैं। पोलैंड के राष्ट्रपति कार्यालय प्रमुख कारोल नवरोकी ने नाटो बलों की देश में तैनाती को मंजूरी दी। यह अभियान आर्कटिक से लेकर ब्लैक सी तक चलेगा और मुख्य रूप से ड्रोन व मिसाइल खतरों से निपटने पर केंद्रित होगा। रूस ने इस कदम को ‘गलती’ करार दिया, जबकि पोलैंड का कहना है कि यह सब जानबूझकर किया गया था। इस बीच, यूक्रेन ने भी चेतावनी दी है कि पुतिन की आक्रामक नीतियां और बढ़ रही हैं।
सम्बंधित ख़बरें
बगराम धमाके से दहल उठा अफगानिस्तान, बिना फटे बमों ने ली युवक जान; अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे बच्चे
समझौता करो या फिर भीषण बमबारी को रहो तैयार, प्रोजेक्ट फ्रीडम पर लगी रोक के बाद, ट्रंप ने फिर दी ईरान को धमकी
अब्बास अराघची पहुंचे बीजिंग, ट्रंप-जिनपिंग के मुलाकात से पहले चीन-ईरान की हुई मीटिंग, आखिर क्या चल रहा?
48 घंटे में खत्म होगी अमेरिका-ईरान जंग! दोनों देशों के बीच इन 3 बड़े मुद्दों पर बन गई सहमति
आयरन गेट 2025 क्या है?
तनाव बढ़ने के बीच पोलैंड ने ‘आयरन गेट 2025’ या ‘आयरन डिफेंडर’ सैन्य अभ्यास की शुरुआत कर दी है। इस दौरान लगभग 40,000 सैनिकों को बेलारूस और कालिनिनग्राद की सीमा पर तैनात किया जाएगा। यह अभ्यास नाटो सहयोगी देशों के साथ मिलकर किया जा रहा है। पोलैंड ने 11 सितंबर को बेलारूस के साथ अपनी सीमा बंद कर दी, जिससे ट्रेन और कार यातायात रुक गया। प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने कहा कि यह कदम रूस और बेलारूस के आक्रामक सैन्य अभ्यासों के जवाब में उठाया गया है।
यह भी पढ़ें:- चीन फैसला करे तो ठीक होगा… टिकटॉक को लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने दिया बड़ा बयान, मचा हड़कंप
जापड 2025 क्या है?
रूस और बेलारूस 12 से 16 सितंबर के बीच ‘जापड 2025’ नामक सैन्य अभ्यास कर रहे हैं। इसमें करीब 13 हजार से लेकर 40 हजार तक सैनिकों की भागीदारी होगी। रूस की ओर से संख्या कम बताई जा रही है, लेकिन विशेषज्ञ मानते हैं कि असल आंकड़ा कहीं ज्यादा हो सकता है। यह अभ्यास बेलारूस में पोलैंड की सीमा के करीब हो रहा है। इस दौरान ड्रोन, इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सिस्टम, परमाणु हथियार और हाइपरसोनिक मिसाइलें भी शामिल की जाएंगी। रूस का कहना है कि यह सिर्फ रक्षात्मक कवायद है, लेकिन पोलैंड इसे खतरे और आक्रामक कदम के रूप में देख रहा है। इसी वजह से लिथुआनिया और लातविया ने भी अपनी सीमाओं पर सैन्य तैनाती बढ़ा दी है।
Russia nato poland troop deployment border
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Apple पर बड़ा झटका, iPhone खरीदा फीचर्स नहीं मिले, अब यूजर्स को मिलेगा हर्जाना, जानिए कितना पैसा लौटाएगी कंपनी
May 07, 2026 | 03:39 AMAaj Ka Rashifal 7 May 2026: गुरुवार को इन 3 राशियों की खुलेगी किस्मत, वहीं 2 राशियों को रहना होगा सावधान!
May 07, 2026 | 12:05 AMबगराम धमाके से दहल उठा अफगानिस्तान, बिना फटे बमों ने ली युवक जान; अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे बच्चे
May 06, 2026 | 11:00 PMअचानक DP बदलने जा रहे हैं बीजेपी नेता… ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पूरे होने पर जानें क्या है प्लान
May 06, 2026 | 10:39 PM7 मई से शुरू हो रही एमपी बोर्ड की द्वितीय परीक्षा को लेकर सीएम मोहन यादव ने दिया संदेश, जानें क्या कहा
May 06, 2026 | 10:34 PMछह महीने में 2 मुख्यमंत्री, कैसे होगा बिहार का विकास? कैबिनेट विस्तार से पहले तेजस्वी का सम्राट चौधरी पर तंज
May 06, 2026 | 10:32 PMमहाकुंभ की तर्ज पर सजेगी अवंतिका! सिंहस्थ के लिए बनेगा संयुक्त कंट्रोल रूम; 3100 हेक्टेयर का होगा मेला क्षेत्र
May 06, 2026 | 10:19 PMवीडियो गैलरी

जबलपुर के सबसे बड़े फ्लाईओवर से गिरा कंक्रीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO तो जागा PWD
May 06, 2026 | 02:25 PM
100 सीटों पर जबरदस्ती दिलाई जीत…उज्जैन से पप्पू यादव ने चुनाव आयोग पर लगया गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:37 PM
चुनाव हारी नहीं हूं, जबरन हराया गया है…EC और BJP पर ममता ने लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:08 PM
TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM













