Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कीव पर रूस का जबरदस्त हमला, ड्रोन और मिसाइलों से धधक उठी यूक्रेन की राजधानी

रूस ने कीव पर ड्रोन और मिसाइलों से भीषण हमला किया, जिससे शहर में जोरदार विस्फोट हुए। हमले से जान बचाने के लिए कई नागरिकों ने मेट्रो स्टेशनों को शरणस्थल बना लिया।

  • Written By: अमन उपाध्याय
Updated On: May 24, 2025 | 07:37 AM

कीव पर रूस का जबरदस्त हमला, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

कीव: यूक्रेन की राजधानी कीव पर शुक्रवार रात देर से रूस ने ड्रोन और मिसाइलों के माध्यम से एक शक्तिशाली हमला किया। शहर के विभिन्न हिस्सों में धमाके सुनाई दिए। इस हमले के कारण कई लोग डर के मारे अपनी सुरक्षा के लिए मेट्रो स्टेशनों में शरण लेने पर मजबूर हो गए। कीव के मिलिट्री प्रशासन के कार्यवाहक प्रमुख टिमुर त्काचेंको ने जानकारी दी कि रूसी ड्रोन और मिसाइल के टूटे हुए हिस्से कम से कम चार जगहों पर गिरे हैं। इस हमले में छह लोगों को चिकित्सा सहायता की आवश्यकता पड़ी।

सोलोमियान्स्की जिले में दो स्थानों पर आग लग गई। कीव के मेयर विटाली क्लिट्सचको ने हमले से पहले चेतावनी दी थी कि 20 से अधिक रूसी ड्रोन कीव की ओर बढ़ रहे हैं। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध 24 फरवरी 2022 को तब शुरू हुआ था, जब रूस ने यूक्रेन पर एक बड़ा सैन्य हमला किया। तब से अब तक दोनों पक्षों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। यूक्रेन में हजारों लोगों की जान गई है, जिनमें आम नागरिक भी शामिल हैं।

युद्ध में रूस को भारी नुकसान

यूक्रेन के कई शहर जिसमें विशेष रूप से खार्किव, मारियुपोल और कीव, बार-बार रूसी हमलों के शिकार हुए हो रहे हैं। हमले की वजह से कई इमारतें, स्कूल, अस्पताल और बुनियादी ढांचे को भारी क्षति पहुंची है। इस कारण लाखों यूक्रेनी लोग देश छोड़कर शरणार्थी बन गए हैं।दोनों देशों में चल रहे इस युद्ध में रूस को भी भारी नुकसान झेलना पड़ा है।

सम्बंधित ख़बरें

बांग्लादेश में सरकार बनने से पहले ही सियासी रार, शपथ ग्रहण में दिखा तनाव, जमात ने तारिक को दिया अल्टीमेटम

सऊदी अरब और तुर्की के बीच डिफेंस डील की सुगबुगाहट, क्या अमेरिका से दूर हो रहे हैं प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान?

Tehran सीरीज बनाने वाली इजराइली प्रोड्यूसर की मौत, संदिग्ध परिस्थिति में होटल रूम में मिली लाश, मचा हड़कंप

तारिक रहमान के शपथ से पहले देश छोड़कर भागने लगे यूनुस के करीबी! भ्रष्टाचार का शक, बांग्लादेश में मचा हड़कंप

यह भी पढ़ें- नींद में था शहर तभी धरती में मची हलचल, म्यांमार से अफगानिस्तान तक भूकंप के झटकों से दहशत

अब तक हजारों रूसी सैनिक इस युद्ध में अपनी जान गंवा चुके हैं, और देश की अर्थव्यवस्था पर अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों का गहरा प्रभाव पड़ा है। हालांकि, सही आंकड़े सामने आना मुश्किल है क्योंकि दोनों पक्ष अपनी क्षतियों की पूरी जानकारी साझा नहीं करते।

भय के माहौल में जी रहे लोग

कीव में हाल के रूसी हमले ने इस युद्ध की भयंकरता को फिर से उजागर कर दिया है। यूक्रेनी सेना लगातार रूसी हमलों का मुकाबला कर रही है, लेकिन लगातार हमलों की वजह से शहर के लोग भय और अनिश्चितता के माहौल में जी रहे हैं। बीच-बीच में दोनों देशों के बीच सीजफायर की बातचीत से शांति की उम्मीद जगी थी, लेकिन कोई ठोस परिणाम नहीं निकला।

Russia heavy attack on kyiv ukraine capital with drones and missiles

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 24, 2025 | 07:37 AM

Topics:  

  • Drone Attack
  • Russia
  • Russia-Ukraine War
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.