Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रूस ने उत्तर कोरिया को सैनिकों के बदले दीं हवाई रक्षा मिसाइलें, दक्षिण कोरिया का अरोप

दक्षिण काेरिया ने उत्तर काेरिया पर अरोप लगाया है। दावा है कि उत्तर कोरिया रूस को सैनिकों के बदले हवाई रक्षा मिसाइलें दी है।

  • By साक्षी सिंह
Updated On: Nov 22, 2024 | 04:21 PM

उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन

Follow Us
Close
Follow Us:

सियोल: दक्षिण काेरिया ने उत्तर काेरिया पर अरोप लगाया है। दावा है कि उत्तर कोरिया रूस को सैनिकों के बदले हवाई रक्षा मिसाइलें दी है।दक्षिण कोरिया के एक शीर्ष अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

दक्षिण कोरिया ने कहा कि यूक्रेन के खिलाफ रूस की जंग के समर्थन में उत्तर कोरिया ने अपने सैनिक भेजे, जिसके बदले रूस ने कोरियाई देश को हवाई रक्षा मिसाइलें दी हैं। अमेरिका, दक्षिण कोरिया और यूक्रेन का कहना है कि उत्तर कोरिया ने अक्टूबर महीने में 10 हजार से ज्यादा सैनिकों को रूस भेजा था, जिसमें से कुछ हाल ही में लड़ाई में शामिल हुए हैं।

Russia Ukraine War से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सम्बंधित ख़बरें

कोरियाई सीमा पर युद्ध का अलार्म! उत्तर कोरिया ने मार गिराया दक्षिण कोरियाई ड्रोन, किम की धमकी से बढ़ा तनाव

पुतिन का महा-प्रतिशोध: रूस ने यूक्रेन पर दागी ‘अजेय’ ओरेशनिक मिसाइल, नाटो सीमा के पास परमाणु खतरा बढ़ा!

कीव पर रूसी ड्रोन का भीषण हमला: 4 की मौत और 19 घायल, राजधानी के बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान

‘पाक उन’ बनकर स्विट्जरलैंड में पढ़ाई, प्लास्टिक सर्जरी का सच? किम जोंग उन के 5 बड़े रहस्य

राष्ट्रपति यूं सुक-योल के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार शिन वोनसिक ने शुक्रवार को एसबीएस टीवी के एक कार्यक्रम में बताया कि दक्षिण कोरिया ने पाया है कि रूस ने प्योंगयांग के हवाई रक्षा तंत्र को मजबूत बनाने के लिए मिसाइलें और अन्य उपकरण मुहैया कराए हैं।

कई पर्यवेक्षकों का कहना है कि प्योंयांग को अपनी हवाई रक्षा क्षमताओं को बढ़ाने की तत्काल आवश्यकता महसूस हो रही है क्योंकि पिछले महीने उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया पर प्योंगयांग में प्रचार पत्रक गिराने का आरोप लगाया था।

पर्यवेक्षकों के मुताबिक, उत्तर कोरिया ने धमकी दी थी कि अगर फिर से पत्रक गिराए गए तो वह सैन्य कार्रवाई करेगा। हालांकि दक्षिण कोरिया की सेना ने इस बात की पुष्टि करने से इनकार कर दिया कि कथित ड्रोन उड़ानों के पीछे उसका हाथ था या नहीं।

World News  की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

शिन ने कहा कि रूस ने उत्तर कोरिया को आर्थिक सहायता और विभिन्न सैन्य तकनीकें भी मुहैया कराई हैं, जिनमें कोरियाई राष्ट्र को अंतरिक्ष-आधारित निगरानी प्रणाली बनाने में मदद करने वाली तकनीक भी शामिल है। (एजेंसी)

Russia gave air defense missiles to north korea in exchange for soldiers south korea alleges

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 22, 2024 | 04:21 PM

Topics:  

  • North Korea
  • Russia-Ukraine War
  • South Korea

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.