-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Russia Drone Attack On Ukraine Cities After Trump Talk Putin
ट्रंप से बातचीत के चंद घंटे बाद ही रूस ने बरपाया कहर, यूक्रेन में मचा दी तबाही
- Written By: अमन उपाध्याय
"शाहिद" ड्रोन ने रात लगभग 1:05 बजे यूक्रेन के स्लोबिदस्की जिले में दो रिहायशी इमारतों पर हमला किया। हमले के चलते वहां भीषण आग भड़क उठी और कई निजी वाहन जलकर खाक हो गए। इस दर्दनाक हमले में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई।

यूकेन में रूस का ड्रोन हमला, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
कीव: रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध अब और भी उग्र होता जा रहा है। ताजा हमले में रूस ने उत्तरी यूक्रेन के प्रिलुकी शहर को निशाना बनाया। गुरुवार रात किए गए इस ड्रोन हमले में कम से कम पांच लोगों की जान चली गई, जिनमें एक साल का मासूम बच्चा भी शामिल है। इसके साथ ही इस हमले में कई लोग घायल भी हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
क्षेत्रीय गवर्नर वियाचेस्लाव चौस ने गुरुवार को बताया कि गुरुवार सुबह प्रिलुकी के रिहायशी इलाकों पर शाहेद सीरीज के छह ड्रोन ने हमला किया गया जिससे कई आवासीय इमारतों को गंभीर नुकसान पहुंचा। कुछ ही घंटों बाद, क्षेत्रीय प्रमुख ओलेह सिनीहुबोव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘टेलीग्राम’ पर बताया कि यूक्रेन के पूर्वी शहर खारकीव में रूसी ड्रोन हमले में 17 लोग घायल हुए हैं, जिनमें बच्चे सहित एक गर्भवती महिला और 93 साल की एक बुजुर्ग महिला भी शामिल हैं।
BREAKING: At least five people, including a one-year-old child, were killed in a Russian drone strike on the northern Ukrainian city of Pryluky, a regional governor said, just hours after U.S. President Trump spoke with Russian President Putin. https://t.co/bTzPhtRHDR — The Associated Press (@AP) June 5, 2025
दो रिहायशी अपार्टमेंट्स को बनाया निशाना
रिपोर्ट के अनुसार, “शाहिद” ड्रोन ने रात करीब 1:05 बजे स्लोबिदस्की जिले में दो रिहायशी अपार्टमेंट्स को निशाना बनाया, जिससे वहां आग भड़क उठी और कई निजी वाहन जलकर खाक हो गए। इन हमलों से कुछ समय पहले ही रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच टेलीफोन पर बातचीत हुई थी। ट्रंप ने कहा कि पुतिन ने उन्हें बुधवार को फोन कर “काफी सख्ती” से बताया कि रूसी हवाई अड्डों पर हुए हमले का जवाब हम यूक्रेन को हर हाल में देंगे।
Last night, Russia struck Pryluky in the Chernihiv region with six attack drones. A rescue operation continued throughout the night. Unfortunately, there have been injuries and fatalities. One of the rescuers arrived to deal with the aftermath right at his own home — it turned… pic.twitter.com/5B0WhRwenr — Volodymyr Zelenskyy / Володимир Зеленський (@ZelenskyyUa) June 5, 2025
पुतिन ने दे डाली है चेतावनी
डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी मीडिया से बातचीत में कहा कि पुतिन बेहद गुस्से में लग रहे थे। पुतिन ने इस दौरान साफ कर दिया कि बातचीत का वक्त अब खत्म हो चुका है और अब सीधी कार्रवाई की जाएगी। रूस के भीतर हो रहे हमलों को अब किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा। ट्रंप ने चेतावनी दी कि यह संघर्ष अब पहले से कहीं ज्यादा गंभीर और खतरनाक मोड़ पर पहुंच सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
सालों तक भारत समेत दुनियाभर को लूटा…अब इन देशों से किस बात का हर्जाना मांग रहा ब्रिटेन? जानें पूरा विवाद
ट्रंप का बड़ा फैसला: ईरान के साथ समझौता किया खत्म, पाकिस्तान की मध्यस्थता की कोशिशें पूरी तरह नाकाम
Nijjar Murder: निज्जर हत्याकांड में भारत को क्लीन चिट, अमेरिका में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का खुलासा
PM Modi Indonesia: पीएम मोदी का तीन दिवसीय इंडोनेशिया दौरा संपन्न, अब ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना
पिछले हफ्ते यूक्रेन ने रूस के प्रमुख सैन्य ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए, जिनमें मॉस्को के नजदीक स्थित एयरबेस भी शामिल थे। रूसी मीडिया की मानें तो इन हमलों में कई सैन्य विमान और ईंधन के भंडार टैंकों को नुकसान पहुंचा है। हमले के बाद यूक्रेन ने इन कार्रवाइयों को अपनी रक्षा नीति का अहम हिस्सा बताया है, जबकि राष्ट्रपति पुतिन ने इसे युद्ध के समान कदम करार दिया है।
Russia drone attack on ukraine cities after trump talk putin
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सागर में टाइगर रिजर्व में दो बाघों की दहाड़; वनकर्मी और ग्रामीण पर हमले के बाद बढ़ी सतर्कता
Jul 08, 2026 | 07:58 PMअस्पतालों की सुध लेने अचानक पहुंचे अधिकारी; मुंबई के चेंबूर में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर दिए कड़े आदेश
Jul 08, 2026 | 07:53 PMWhatsApp ला रहा है नया Green Dot फीचर, बिना चैट खोले पता चलेगा कौन है Online, जानिए कैसे करेगा काम
Jul 08, 2026 | 07:51 PMदमोह के हटा में जलभराव से परेशान छात्र, कीचड़ भरे रास्ते से स्कूल जाने को मजबूर; प्रशासन से लगाई गुहार
Jul 08, 2026 | 07:43 PMराम मंदिर चंदा विवाद से लेकर वक्फ बोर्ड तक, सपा सांसद वीरेंद्र सिंह ने सरकार पर साधा निशाना
Jul 08, 2026 | 07:43 PMAI खा जाएगा सबकी नौकरियां? ज्योतिरादित्य सिंधिया का बड़ा बयान, बताया क्यों दुनिया में सबसे आगे निकलेगा भारत
Jul 08, 2026 | 07:39 PMविक्की कौशल ने याद किए ‘संजू’ के दिन, बोले- शूटिंग पर क्लैप देते थे वीर हिरानी, आज मेहनत के दम पर बने एक्टर
Jul 08, 2026 | 07:34 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM
‘मैं हारा हुआ सिपाही नहीं’… प्रशांत किशोर का भावुक बयान, वीडियो में कही बड़ी बात
Jul 08, 2026 | 11:59 AM
इस्तीफे से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता, राम मंदिर ट्रस्ट पर AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला- VIDEO
Jul 08, 2026 | 11:20 AM
Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM














