Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

US Russia: अमेरिका पर गुस्साया रूस, पुतिन ने पत्रकारों समेत कई अमरेकियों पर कसा शिकंजा

रूस और अमेरिका के बीच तनातनी चल रहा है। इसके पीछे की वजह है रूस और यूक्रेन के बीच पिछले ढाई साल से जारी भीषण जंग है। हालांकि रूस और अमेरिका के बीच तनातनी अभी तक अप्रत्यक्ष थी, लेकिन रूस के इस एक्शन के बाद से दोनों देशों के बीच की मन मुटाव जग जाहिर हो गया है।

  • By साक्षी सिंह
Updated On: Aug 29, 2024 | 11:45 AM

तस्वीर में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन

Follow Us
Close
Follow Us:

मॉस्को: रूस और अमेरिका के बीच तनातनी चल रहा है। इसके पीछे की वजह है रूस और यूक्रेन के बीच पिछले ढाई साल से जारी भीषण जंग है। हालांकि रूस और अमेरिका के बीच तनातनी अभी तक अप्रत्यक्ष थी, लेकिन रूस के इस एक्शन के बाद से दोनों देशों के बीच की मन मुटाव जग जाहिर हो गया है। दरअसल, रूस के विदेश मंत्रालय ने बुधवार को ऐलान किया कि 92 और अमेरिकी नागरिकों का देश में प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। इनमें पूर्व में रूस में काम कर चुके कुछ पत्रकार, अधिकारी और कुछ व्यापारी शामिल हैं।

रूसी विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि मॉस्को को रणनीतिक रूप से हराने के घोषित लक्ष्य के साथ बाइडन प्रशासन द्वारा अपनाई गई रूस को अलग-थलग करने की नीति के जवाब में अमेरिकियों पर प्रतिबंध लगाया गया है।

ये भी पढ़ें :-ट्रंप पर हुए हमले में FBI का बड़ा खुलासा, लंबे से समय से जान से मारने की फिराक में था हमलावर

सम्बंधित ख़बरें

अमेरिका का आकलन फिर गलत, खामेनेई ने ट्रंप को ललकारा; ‘अहंकारी तानाशाहों’ के हश्र की दिलाई याद

मादुरो की तरह नेतन्याहू को किडनैप करे US , पाक मंत्री के बयान से दुनिया हैरान; वॉशिंगटन से तेल अवीव तक हड़कंप

अमेरिका को सीधी चुनौती! समंदर में BRICS का शक्ति प्रदर्शन, रूस-चीन और ईरान ने शुरू किया महाअभ्यास

पुतिन का तेवर देख घबराया US! दबाव में आकर ट्रंप ने दो रूसी क्रू मेंबरों को छोड़ा, क्या टल गया महायुद्ध?

इसमें कहा गया है कि रूस और रूस सैन्य बलों के बारे में झूठी खबरें तैयार करने और उनका प्रसार करने में शामिल अग्रणी तथाकथित उदार-वैश्विक प्रकाशनों का प्रतिनिधित्व करने वाले अमेरिकी पत्रकारों पर प्रतिबंध लगाया गया है।

रूस की आलोचना 

प्रतिबंधित अमेरिकियों की नई लिस्ट में अंग्रेजी अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल की मुख्य संपादक एम्मा टकर समेम 11 वर्तमान और पूर्व पत्रकार शामिल हैं। टकर ने वॉल स्ट्रीट जर्नल के रिपोर्टर इवान गेर्शकोविच को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार करने और उनकी दोषसिद्धि के लिए रूस की बार-बार आलोचना की थी।

न्यूयॉर्क टाइम्स के भी पांच पत्रकारों पर प्रतिबंध

इवान गेर्शकोविच ने 16 महीने सलाखों के पीछे बताए थे और वह अगस्त में कैदियों की अदला-बदली के तहत रिहा हुए थे। अमेरिकी समाचार पत्र न्यूयॉर्क टाइम्स के पांच पत्रकारों पर भी प्रतिबंध लगाया गया है, जिनमें कीव ब्यूरो प्रमुख एंड्रयू क्रेमर और द वाशिंगटन पोस्ट के चार पत्रकार शामिल हैं।

ये भी पढ़ें :-टेलीग्राम के CEO दुरोव के लिए मुश्किले बढ़ीं, फ्रांसीसी अधिकारियों ने तय किए आरोप

कानून प्रवर्तन एजेंसियों में काम करने वाले लोग, शिक्षाविद, तथा व्यवसायी और थिंक टैंक के लोगों पर भी रूस में प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगाया गया है। मंत्रालय की सूची के अनुसार रूस ने अब तक 2,000 से अधिक अमेरिकियों के अपने यहां प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है।

Russia banned entry of 92 more americans including journalist

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 29, 2024 | 11:45 AM

Topics:  

  • America
  • Russia
  • Vladimir Putin

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.