कत्ल के बाद मेज में रखकर खाया खजूर, बांग्लादेश में हिंदू परिवार की हत्या में पुलिस का खुलासा, ऐसे खुला राज

Rangpur Quadruple Homicide: बांग्लादेश में रिटायर्ड हिंदू शिक्षक और उनके परिवार के चार सदस्यों की हत्या के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर याबा विवाद में हत्या का आरोप है।
Bangladesh Hindu Teacher Murder
बांग्लादेश में हिंदू टीचर और उसके परिवार की हत्या(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Bangladesh Hindu Teacher Murder: बांग्लादेश पुलिस ने रंगपुर हत्याकांड को अंजाम देने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। जिले में हिंदू स्कूल शिक्षक (रिटायर्ड) और उनके परिवार की निर्मम हत्या के बाद पूरे इलाके में लोग काफी गुस्से में थे। पुलिस ने इस मामले में तेजी दिखाते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। शिक्षक ने आरोपियों को छत पर नशीला पदार्थ लेने से रोका था। इसका नाराज  होकर आरोपियों ने शिक्षक के पूरे परिवार को मौत के घाट उतार दिया। 

पुलिस ने बताया कि रंगपुर जिला स्कूल शिक्षक (रिटायर्ड) ने जब इन दोनों को छत पर 'याबा' (गैर-कानूनी मेथामफेटामाइन-युक्त नशीला पदार्थ) लेने से रोकने की कोशिश की, तो उन्होंने हत्या की साजिश रच उसे अंजाम तक पहुंचाया। आरोपियों की पहचान 23 साल के सिद्धार्थ दास और 19 साल के मुग्धा दास के तौर पर हुई है। दोनों को शहर के दखिगंज श्मशान घाट से हिरासत में लिया गया। कहा जा रहा है कि उन्होंने घर में तोड़-फोड़ की ताकि हत्याकांड को लूटपाट का रंग दिया जा सके।

हत्या के बाद आरोपियों ने घर में खाया खजूर 

यह घटना 20 अगस्त को हुई थी और पुलिस ने दो दिन बाद, शनिवार रात को परिवार के चारों सदस्यों के शव बरामद किए। घटना के बाद, आरोपियों ने कथित तौर पर बाथरूम का इस्तेमाल किया, मेज से खजूर खाए और याबा का सेवन किया। बांग्लादेशी अखबार ढाका ट्रिब्यून के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि उन्होंने फिंगरप्रिंट मिटाने के लिए गणपति और प्रीतिलता के मोबाइल फोन को वॉशिंग पाउडर के घोल में डुबो दिया था।

पुलिस ने किया हत्याकांड का खुलासा

मृतकों की पहचान रंगपुर जिला स्कूल के रिटायर्ड टीचर 65 वर्षीय गणपति चक्रवर्ती, उनकी पत्नी 50 वर्षीय प्रीतिलता चक्रवर्ती, उनकी बेटी 23 वर्षीयआगामी चक्रवर्ती प्रार्थी  और उनके बेटे 12 वर्षीय प्रियम चक्रवर्ती के तौर पर हुई थी। रंगपुर मेट्रोपॉलिटन पुलिस कमिश्नर मोहम्मद अब्दुल माबुद ने दावा किया कि गुरुवार देर रात संदिग्ध गणपति के घर की छत पर याबा ले रहे थे, तभी आवाज सुनकर रिटायर्ड टीचर ऊपर गए। गणपति ने संदिग्धों को ड्रग्स लेते हुए देखा और उन्हें रोकने की कोशिश की, जिसके बाद उन्होंने कथित तौर पर तौलिए से उनका गला घोंट दिया।

उनकी चीख सुनकर पत्नी प्रीतिलता और बेटी प्रार्थी छत पर दौड़ीं। कथित तौर पर दोनों ने उनका भी गला घोंट दिया। कमिश्नर ने बताया कि इसके बाद संदिग्ध घर के अंदर गए और उसी तरह दंपत्ति के इकलौते बेटे प्रियम की भी हत्या कर दी। पुलिस ने जांच के आधार पर कहा कि हत्या के बाद शुक्रवार सुबह तक दोनों घर के अंदर ही रहे। 

Bangladesh Hindu Teacher Murder
घर का ताला तोड़कर घुसी पुलिस, मिले 4 शव, बांग्लादेश में हिंदू शिक्षक और परिवार की बेरहमी से हत्या

छात्रों ने किया धरना प्रदर्शन

इस घटना के बाद, रविवार को रंगपुर जिला स्कूल के सैकड़ों छात्रों ने प्रदर्शन करते हुए कक्षा बहिष्कार किया। हत्यारों की तुरंत गिरफ्तारी और उन्हें मौत की सजा देने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया था। छात्रों ने रंगपुर मेट्रोपॉलिटन पुलिस कमिश्नर और जिला प्रशासन कार्यालयों तक मार्च निकाला और न्याय की मांग करते हुए अलग-अलग ज्ञापन सौंपे। बांग्लादेशी मीडिया को दिए रिपोर्ट मुताबिक, बाद में उन्होंने स्कूल के सामने मुख्य सड़क पर मानव श्रृंखला बनाकर प्रदर्शन किया। 

- एंजेसी इनपुट के साथ

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com