

Putin Siloviki Inner Circle: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरा शुरू होने में अब कुछ ही घंटे बाकी है। पुतिन के विदेश दौरे पर उनकी सुरक्षा और उनके करीबी लोगों की चर्चा होती है। रूसी राष्ट्रपति अपने आसपास केवल चुनिंदा लोगों को ही रखते हैं। इन खास लोगों को रूस में ‘सिलोविकी’ कहा जाता है।
सिलोविकी शब्द उन अधिकारियों के लिए इस्तेमाल होता है, जो पहले केजीबी जैसी खुफिया एजेंसियों में काम कर चुके होते हैं और अब पुतिन के करीब रहते हैं। ये लोग उनके फैसलों में सलाह देते हैं और सुरक्षा, राजनीति और राष्ट्रीय हितों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पुतिन के करीबी एलीट समूह में दो तरह के लोग होते हैं। टेक्नोक्रेट्स जो सरकार में काम करते हैं लेकिन सुरक्षा मामलों में दखल नहीं देते, और सिलोविकी, जो पुतिन और देश की सुरक्षा के हर फैसले में अहम भूमिका निभाते हैं। आइए हम आपको पुतिन के साथ उनके हर विदेश यात्रा में जाने वाले कुछ अधिकारियों के बारे में बताते हैं।
सिलोविकी पुतिन के करीबी होते हैं और रूस की नीतियों, विशेषकर सुरक्षा और विदेश नीति में उनका प्रभाव बहुत ज्यादा है। इनकी सलाह से ही पुतिन के महत्वपूर्ण फैसले तय होते हैं, चाहे वह यूरोप की दिशा हो या देश की आंतरिक सुरक्षा।