Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

…तो ताकत से हासिल करेंगे लक्ष्य, ट्रंप-जेलेंस्की मुलाकात से पहले पुतिन ने दी चेतावनी, कही ये बात

Trump-Zelensky Meeting: रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि अगर यूक्रेन शांति वार्ता को ठुकराता है, तो रूस अपनी सैन्य ताकत से सभी उद्देश्यों को पूरा करेगा, और युद्ध को जारी रखेगा।

  • By अक्षय साहू
Updated On: Dec 28, 2025 | 09:56 AM

पुतिन ने यूक्रेन को दी चेतावनी (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Putin Warns Zelensky: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि अगर यूक्रेन शांति वार्ता को नकारता है, तो रूस अपनी सभी सैन्य योजनाओं को बल प्रयोग से पूरा करेगा। यह बयान तब आया है, जब रूस ने कीव पर अब तक के सबसे बड़े हमलों में से एक किया। इस घटना के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के बीच होने वाली मुलाकात को लेकर कूटनीतिक हलचल बढ़ गई है।

पुतिन ने कड़ा बयान देते हुए कहा कि रूस को लगता है कि यूक्रेन संघर्ष को शांतिपूर्ण तरीके से खत्म करने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर बातचीत सफल नहीं होती, तो रूस अपनी सैन्य ताकत से अपने सभी लक्ष्यों को पूरा करेगा। पुतिन ने कहा कि यूक्रेन के नेता शांति समझौते में कोई जल्दी नहीं दिखा रहे हैं, और इस बारे में उन्होंने एक साल पहले भी बयान दिया था।

बयान के बाद भारी हमला

पुतिन के इस बयान के बाद रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव और उसके आस-पास के इलाकों पर भारी हमला किया। रूस ने करीब 500 ड्रोन और 40 मिसाइलें दागी, जिसमें कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और 27 लोग घायल हो गए। यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि यह हमला रूस के इरादे को साफ तौर पर दिखाता है कि वह युद्ध को खत्म नहीं करना चाहता, बल्कि इसे और बढ़ाना चाहता है। उन्होंने कहा कि रूस की शांति वार्ता में कोई सच्ची रुचि नहीं है और यह हमला उनकी शांति प्रयासों का जवाब है।

जेलेंस्की आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करने वाले है। जहां दोनों के बीच ट्रंप द्वारा रूस-यूक्रेन युद्ध समाप्त करने के 20 सुत्रीय शांति समझौते पर चर्चा हो सकती है। अमेरिकी राष्ट्रपति जल्द से जल्द इस युद्ध को समाप्त करवाना चाहते हैं। लेकिन अभी तक उन्हें इसमें सफलता नहीं मिली है।

यह भी पढ़ें: ‘बंकरों में छिपने को हो गए थे मजबूर’, जरदारी ने कबूला ऑपरेशन सिंदूर का सच, खोली मुनीर की पोल

डोनेत्स्क और जापोरिज्जिया पर रूस का कब्जा

रूस ने दावा किया कि उसकी सेना ने यूक्रेन के डोनेत्स्क और जापोरिज्जिया क्षेत्रों के कुछ कस्बों पर कब्जा कर लिया है। वहीं, यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की फ्लोरिडा में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिलने वाले हैं। इस बैठक में वे युद्ध को खत्म करने के उपायों पर चर्चा करेंगे, खासकर डोनेत्स्क और जापोरिज्जिया के क्षेत्रों को लेकर। जेलेंस्की ने कहा कि रूस के ताजा हमले इस बात का प्रमाण हैं कि मास्को शांति नहीं चाहता और वह युद्ध को लंबा खींचने के लिए प्रतिबद्ध है। 

Putin warns ukraine says if peace talks failure war continue

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 28, 2025 | 09:56 AM

Topics:  

  • Donald Trump
  • Russia-Ukaraine War
  • Vladimir Putin
  • Volodymyr Zelensky
  • World News

सम्बंधित ख़बरें

1

‘बंकरों में छिपने को हो गए थे मजबूर’, जरदारी ने कबूला ऑपरेशन सिंदूर का सच, खोली मुनीर की पोल

2

शहबाज नहीं मुनीर चला रहे पाकिस्तान! एयरबेस पर UAE के राष्ट्रपति के साथ की सीक्रेट मीटिंग

3

हिंदुओं की हत्याओं पर फूटा गुस्सा, लंदन में बांग्लादेशी दूतवास के बाहर हुआ जमकर प्रदर्शन- VIDOE

4

बांग्लादेशी छात्र संगठनों में पड़ी फूट…जमात से गठबंधन पर मचा बवाल, तसनीम जारा ने छोड़ी पार्टी

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.