अब टकराएंगी दो महाशक्तियां! अमेरिका को सबक सिखाएंगे पुतिन, ट्रंप को दे डाली सीधी धमकी?

Putin Warns Trump: अमेरिका द्वारा यूक्रेन को टॉमहॉक मिसाइल देने की संभावना पर पुतिन ने चेतावनी दी कि इससे रूस-अमेरिका संबंध हमेशा के लिए खराब हो सकते हैं। तनाव लगातार बढ़ रहा है।
अब टकराएंगी दो महाशक्तियां! अमेरिका को सबक सिखाएंगे पुतिन, ट्रंप को दे डाली सीधी धमकी?
पुतिन ने ट्रंप को दी चेतावनी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Russia-US Relations: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ट ट्रंप ने हाल ही में संकेत दिए थे वो यूक्रेन को टॉमहॉक मिसाइलें दे सकता है। अब इसे लेकर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि, अगर अमेरिका यूक्रेन को ऐसी टॉमहॉक मिसाइलें देता है, जो रूस के अंदर तक हमले कर सकें, तो इससे रूस और अमेरिका के रिश्ते हमेशा के लिए खराब हो जाएंगे।

दो महीने पहले ट्रंप और पुतिन के बीच अलास्का में हुई बैठक के बाद से शांति की उम्मीदें कम हो गई हैं। क्योंकि रूस की सेना यूक्रेन में आगे बढ़ रही है, रूसी ड्रोन नाटो के हवाई क्षेत्र में उड़ रहे हैं, और अमेरिका रूस की सबसे बड़ी परमाणु शक्ति पर सीधे हमले की बात कर रहा है। ट्रंप ने इसे देखते हुए ही यूक्रेन को टॉमहॉक मिसाइल देने के संकेत दिए हैं।

पुतिन ने ट्रंप पर किया पलटवार

ट्रंप ने कहा कि वह पुतिन से शांति नहीं बना पाने पर निराश हैं, इससे पहले उन्होंने रूस को कागजी शेर यानी दिखावे का शेर बताया था। पुतिन ने जवाब में कहा कि क्या नाटो खुद कागजी शेरनहीं है क्योंकि वह रूस को रोक नहीं पा रहा। पुतिन ने कहा कि अगर ऐसी मिसाइलें दी गईं, तो अमेरिका और रूस के बीच जो भी अच्छे संबंध थे, वे खत्म हो जाएंगे। वहीं, अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा था कि अमेरिका यूक्रेन को लंबी दूरी की टॉमहॉक मिसाइलें देने पर विचार कर रहा है, जो रूस के अंदर तक हमले कर सकती हैं। लेकिन अभी तक इस पर अंतिम फैसला नहीं हुआ है। इसके अलावा अमेरिका यूक्रेन को रूस के अंदर के महत्वपूर्ण ठिकानों की जानकारी भी देने की सोच रहा है ताकि वे वहां हमले कर सकें।

कितनी ताकतवर है टॉमहॉक मिसाइल?

टॉमहॉक मिसाइलें बहुत दूर तक उड़ सकती हैं, लगभग 2,500 किलोमीटर, जिससे पूरी यूरोपीय रूस और क्रेमलिन भी निशाने पर आ जाएंगे। लेकिन सबसे दिलचस्प बात ये है कि यूक्रेनी सेना के पास टॉमहॉक मिसाइल चलाने की अनुभव नहीं है और वो इसे अमेरिकी सैनिकों की मदद के बिना इसे नहीं चले सकते।

पुतिन ने भी इसी बात की ओर इशारा किया है। पुतिन ने कहा कि बिना अमेरिकी सैनिकों की मदद के यूक्रेन के लिए इन मिसाइलों का इस्तेमाल मुश्किल होगा। अगर अमेरिका ऐसी मिसाइलें यूक्रेन को देता है, तो यह तनाव का नया और बड़ा चरण होगा। उनका कहना है कि अगर ऐसा होता है तो अमेरिका और रूस के बीच समझौता खत्म हो जाएगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com