Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ट्रंप से कोई सौदा नहीं करने वाला रूस, भारत के बाद अमेरिका के इस दुश्मन से पुतिन ने की बात

North Korea: रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने ट्रंप से बैठक से पहले भारत, चीन, ब्राजील और उत्तर कोरिया के नेताओं से बात की, जिससे अमेरिका के साथ समझौते की संभावनाओं पर सवाल खड़े हो गए हैं।

  • By अक्षय साहू
Updated On: Aug 13, 2025 | 06:22 PM

किम जोंग उन,व्लादिमीर पुतिन (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Trump Putin Meeting: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ एक अहम बैठक करने वाले हैं। इस बैठक का मकसद यूक्रेन युद्ध को समाप्त करना और क्षेत्र में शांति स्थापित करना है। हालांकि पुतिन लगातार ऐसे काम कर रहे हैं। जिससे देखते हुए कहा जा सकता है कि वो अमेरिका के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं करना चाहते।

पुतिन ने ट्रंप के साथ मीटिंग तय होने के अगले ही दिन भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की। इसके बाद उसी दिन उन्होंने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से भी बात की और उन्हें यूक्रेन युद्ध को लेकर ताजा जानकारी दी। इतना ही नहीं पुतिन ने ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा को भी फोन किया, और अब उन्होंने उत्तर कोरिया के तानाशाह राष्ट्रपति किम जोंग उन को फोन किया है। ये सभी वो देश हैं जिनका अमेरिका के साथ हाल के दिनों टैरिफ को लेकर तनाव चल रहा है।

उत्तर कोरियाई सैनिकों की तारीफ

उत्तर कोरिया की आधिकारिक समाचार एजेंसी ‘कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी’ (KCNA) के अनुसार, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंगलवार को हुई बातचीत के दौरान उत्तर कोरियाई सैनिकों द्वारा दिखाई गई “बहादुरी, वीरता और आत्म-बलिदान” की भावना की सराहना की। ये सैनिक रूस के कुर्स्क सीमा क्षेत्र में यूक्रेनी घुसपैठ को रोकने के लिए रूसी सेना के साथ मिलकर लड़ाई में शामिल हुए थे।

क्रेमलिन ने बताया कि पुतिन ने शुक्रवार को अलास्का में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ होने वाली अपनी संभावित वार्ता के बारे में उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन को जानकारी दी। हालांकि, उत्तर कोरियाई मीडिया ने ट्रंप और पुतिन की बैठक का कोई उल्लेख नहीं किया।

भविष्य में रूस का साथ देगा उत्तर कोरिया

जानकारी के अनुसार, किम जोंग-उन ने पुतिन को भरोसा दिलाया कि प्योंगयांग भविष्य में भी रूस के नेतृत्व द्वारा उठाए जाने वाले सभी कदमों का पूर्ण समर्थन करेगा। दोनों नेताओं ने पिछले वर्ष हुए शिखर सम्मेलन में हस्ताक्षरित रणनीतिक साझेदारी समझौते के तहत सभी क्षेत्रों में आपसी संबंधों को और गहरा करने पर भी चर्चा की।

यह भी पढ़ें: चीन ने अमेरिका से कैसे जीता टैरिफ युद्ध? भारत भी अपना सकता है वही रुख, बस करने होंगे ये काम

उत्तर कोरिया ने यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में रूस का समर्थन करते हुए अब तक लगभग 15,000 सैनिक युद्ध क्षेत्र में भेजे हैं। इसके साथ ही किम जोंग उन ने रूस को तोपों और बैलिस्टिक मिसाइलों सहित बड़ी संख्या में सैन्य उपकरण भी मुहैया कराए हैं।

Putin talk to north korea president kim jong un before meet with donald trump

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 13, 2025 | 06:22 PM

Topics:  

  • Donald Trump
  • Kim Jong Un
  • Russia-Ukraine War
  • Vladimir Putin

सम्बंधित ख़बरें

1

करा रहे हैं व्यवस्था… पुतिन-जेलेंस्की जल्द होंगे आमने-सामने, बैठक के बाद ट्रंप का बड़ा बयान

2

भारत से हाई टैरिफ वापस लेंगे ट्रंप; अमेरिकी ब्रोकिंग फर्म का दावा; इंडिया में निवेश की दी सलाह

3

भारत पर टैरिफ लगाकर रूस के साथ अमेरिका कर रहा व्यापार, पुतिन ने ट्रंप को किया बेनकाब-Video

4

PM Modi-Putin Call: पुतिन का पीएम मोदी को फोन, अलास्का में ट्रंप के साथ हुई मीटिंग पर चर्चा

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.