Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

यूक्रेन पर रूस की नई चाल…पुतिन ने दुनिया के सामने रखा अपना प्लान, जानकर खुश हो जाएंगे डोनाल्ड ट्रंप

Russia-Ukraine War: रूस के पुतिन ने कहा कि अमेरिका में फ्रीज किए गए रूसी एसेट्स का उपयोग यूक्रेन में युद्ध प्रभावित इलाकों के पुनर्निर्माण और ट्रंप के ‘बोर्ड ऑफ पीस’ के लिए किया जा सकता है।

  • Written By: अक्षय साहू
Updated On: Jan 22, 2026 | 08:29 AM

व्लादिमीर पुतिन (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Putin on Russia Frozen Assets: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को एक महत्वपूर्ण बयान दिया है, जिसमें उन्होंने अमेरिका में फ्रीज किए गए रूसी एसेट्स का इस्तेमाल यूक्रेन के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों के पुनर्निर्माण के लिए करने की इच्छा जताई। यह घोषणा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ के साथ मॉस्को में होने वाली बातचीत से ठीक पहले की गई।

पुतिन ने टीवी पर अपने संबोधन में कहा, “अमेरिका में हमारे फ्रीज किए गए एसेट्स से बची हुई रकम का इस्तेमाल रूस और यूक्रेन के बीच शांति संधि होने के बाद लड़ाई से क्षतिग्रस्त इलाकों के पुनर्निर्माण के लिए किया जा सकता है। हम अमेरिकी प्रशासन के प्रतिनिधियों के साथ इस संभावना पर चर्चा कर रहे हैं।”

पुतिन ने क्या कहा?

रूस के अनुसार, अमेरिका में लगभग 4-5 बिलियन डॉलर के रूसी एसेट्स फ्रीज हैं, हालांकि यूरोपीय देशों में भी बड़े पैमाने पर एसेट्स रोक के रखे गए हैं। पुतिन ने कहा कि फ्रीज एसेट्स से यह राशि बोर्ड ऑफ पीस को दी जा सकती है और इस पर अमेरिकी अधिकारियों के साथ बातचीत चल रही है।

सम्बंधित ख़बरें

भारत और नामीबिया की रणनीतिक साझेदारी: ऐतिहासिक संबंधों और आर्थिक सहयोग की एक नई और मजबूत विरासत

टैरिफ के डर से रूस से तेल नहीं खरीद रहा भारत…ट्रंप के मंत्री का दावा, बोले- निशाने पर चीन-यूरोप

दावोस में बोले ट्रंप: नाटो नेता मुझे ‘डैडी’ कहते हैं, ग्रीनलैंड को बताया वैश्विक सुरक्षा के लिए अहम

रूस का नाम लेकर झूठ फैला रहे थे ट्रंप…पुतिन ने दिए ऐसा जवाब की बंद हो गई बोलती, गाजा से जुड़ा है मामला

इस प्रस्ताव का रणनीतिक महत्व इसलिए भी है क्योंकि ये एसेट्स 2022 में रूस के यूक्रेन आक्रमण के जवाब में जब्त किए गए थे। पुतिन का यह कदम रूस को वार्ता में कूटनीतिक लाभ दिला सकता है और शांति प्रयासों में उसकी भूमिका को बढ़ावा दे सकता है।

हालांकि, व्लादिमीर पुतिन के शांति प्रस्ताव के बावजूद यूक्रेन में रूस के हमले लगातार जारी हैं। मॉस्को में होने वाली बैठक में शांति समझौते, क्षेत्रीय व्यवस्थाएं और पुनर्निर्माण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी। पुतिन के बयान से यह संकेत मिलता है कि रूस शांति प्रक्रिया में सहयोग करने के लिए तैयार है, जो भविष्य में युद्ध समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हो सकता है।

बोर्ड ऑफ पीस को लेकर विचार कर रहा रूस

उन्होंने यह भी बताया कि डोनाल्ड ट्रंप द्वारा प्रस्तावित ‘बोर्ड ऑफ पीस’ को गाजा संघर्ष विराम योजना और पुनर्निर्माण के लिए 1 बिलियन डॉलर दान करने का प्रस्ताव है। यह बोर्ड ट्रंप की पहल है, जिसका उद्देश्य गाजा में शांति और पुनर्निर्माण की निगरानी करना है। हालांकि पुतिन ने साफ किया है कि रूस ने डोनाल्ड ट्रंप के बोर्ड ऑफ पीस में शामिल होने को लेकर फिलहाल कोई निर्णय नहीं किया है।

Putin offers frozen russian assets for ukraine reconstruction

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 22, 2026 | 08:29 AM

Topics:  

  • Donald Trump
  • Russia-Ukraine War
  • Vladimir Putin
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.