Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कुर्स्क का बदला कीव में ले रहा रूस, पुतिन की सेना ने यूक्रेन की राजधानी पर किए ताबड़तोड़ हमले

पुतिन की सेना ने सोमवार को यूक्रेन की राजधानी कीव को निशाना बनाकर बड़े पैमाने पर हमले किए हैं। रूसी सैनिकों की तरफ से ड्रोन, क्रूज और बैलेस्टिक मिसाइलों से ताबड़तोड़ हमले किए। यूक्रेन के गृह मंत्रालय के मुताबिक सोमवार तड़के राजधानी कई विस्फोटों से दहल उठी।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Sep 02, 2024 | 08:46 PM

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

कीव: पुतिन की सेना ने सोमवार को यूक्रेन की राजधानी कीव को निशाना बनाकर बड़े पैमाने पर हमले किए हैं। रूसी सैनिकों की तरफ से ड्रोन, क्रूज और बैलेस्टिक मिसाइलों से ताबड़तोड़ हमले किए। यूक्रेन के गृह मंत्रालय के मुताबिक सोमवार तड़के राजधानी कई विस्फोटों से दहल उठी। जिससे निवासियों को बम रोधी आश्रय स्थलों में शरण लेनी पड़ी। कीव के लगभग हर हिस्से को निशाना बनाया गया जिससे तीन लोग घायल हो गए और दो स्कूलों की इमारतों को भी नुकसान पहुंचा।

छुट्टियों के बाद यूक्रेन में विद्यालय खुल गए ते। लेकिन कुछ जगहों पर हमले से हुए नुकसान के कारण कक्षाएं रद्द कर दी गईं। युद्ध के 900 से ज्यादा दिनों के बाद भी रूस और यूक्रेन के बीच लड़ाई में कोई कमी आने या बातचीत की मेज पर आने का कोई संकेत नहीं दिख रहा है। यूक्रेन रूस के कुर्स्क क्षेत्र में हमले कर रहा है, वहीं रूसी सेना पूर्वी यूक्रेन के डोनबास औद्योगिक क्षेत्र अंतर्गत दोनेत्सक में और भी आगे बढ़ रही है।

यह भी पढ़ें:-  Russia Ukraine War: रूस को तबाह करने के लिए यूक्रेन तैयार, जेलेंस्की को बस हां का इंतजार

सम्बंधित ख़बरें

पुतिन का तेवर देख घबराया US! दबाव में आकर ट्रंप ने दो रूसी क्रू मेंबरों को छोड़ा, क्या टल गया महायुद्ध?

पुतिन का महा-प्रतिशोध: रूस ने यूक्रेन पर दागी ‘अजेय’ ओरेशनिक मिसाइल, नाटो सीमा के पास परमाणु खतरा बढ़ा!

कीव पर रूसी ड्रोन का भीषण हमला: 4 की मौत और 19 घायल, राजधानी के बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान

मादुरो के बदले यूक्रेन? ट्रंप-पुतिन की ‘सीक्रेट डील’ का खुलासा, क्या इसी सौदे के तहत हुई गिरफ्तारी?

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि यूक्रेन के कुर्स्क पर हमले से रूसी सेना को पूर्वी यूक्रेन में आगे बढ़ने से नहीं रोका जा सकेगा। उन्होंने कहा कि यूक्रेन की सेना रूसी सैनिकों को वहां लड़ाई से हटाने का अपना लक्ष्य हासिल नहीं कर पाई है। पुतिन ने दक्षिणी साइबेरिया की यात्रा के दौरान स्कूली छात्रों से कहा, कि दुश्मन ने अपने लिए जो मुख्य लक्ष्य निर्धारित किया था-डोनबास में हमारे सैन्य अभियान को रोकना-वह उन्होंने हासिल नहीं किया है।

क्या बोले जेलेंस्की?

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने पिछले महीने कहा था कि कुर्स्क में सैन्य कार्रवाई का उद्देश्य एक ‘बफर जोन’ बनाना है, जो सीमा पार से रूसी सेना द्वारा किए जाने वाले अन्य हमलों को रोक सके। पुतिन ने कहा है कि छह अगस्त से यूक्रेन का कुर्स्क पर शुरू हुआ हमला विफल हो जाएगा और इसके बाद यूक्रेन के अधिकारी ‘‘शांति वार्ता की ओर बढ़ना चाहेंगे।

35 मिसाइल और 26 ड्रोन हमले

यूक्रेन की वायु सेना ने कहा कि रूस ने रात भर यूक्रेन पर विभिन्न प्रकार की 35 मिसाइलें दागी और 26 ड्रोन हमले किए। इसने कहा कि नौ बैलिस्टिक मिसाइलें, 13 क्रूज मिसाइलें और 20 ड्रोन गिरा दिए गए। गर्मी की छुट्टियों के बाद छात्रों के लिए सोमवार को स्कूल में वापसी का पहला दिन था। यूक्रेन में, इस दिन विभिन्न समारोहों का आयोजन होता है।

यह भी पढ़ें:- Russia Ukraine War: यूक्रेन को मुंह तोड़ जवाब दे रहा रूस, 150 से ज्यादा ड्रोन मार गिराए

सभी उम्र के छात्र और शिक्षक तथा अभिभावक पारंपरिक परिधान में नजर आते हैं। समारोह में संगीत कार्यक्रम और नृत्य शामिल होते हैं। इस बीच, रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि रूसी वायु रक्षा बल ने रात भर में यूक्रेन के 158 ड्रोन को मार गिराया है जिनमें से दो मॉस्को के ऊपर और नौ को आसपास के क्षेत्र में मार गिराया गया

Putin army launched rapid attacks on the capital of ukraine

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 02, 2024 | 08:43 PM

Topics:  

  • Russia-Ukraine War
  • Vladimir Putin

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.