Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पुतिन ने  झट से मान ली PM मोदी की दो सलाह, दिखने लगा 24 घंटे में असर

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ मुलाकात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई पेंडिंग मामलों को निपटाने की कोशिश की। रूस पिछले 7 दशकों से भारत को सैन्य साजो-सामान और कल-पुर्जों का प्रमुख आपूर्ति करता रहा है, लेकिन इसमें आ रही दिक्कतों को दूर करने की पहल की है।

  • By विजय कुमार तिवारी
Updated On: Jul 10, 2024 | 12:27 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ रूसी राष्ट्रपति पुतिन (सौ. सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मॉस्को :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रूस यात्रा का असर दिखाई देने लगा है। एक ओर जहां रूस ने रूसी सेना में तैनात भारतीयों के मुद्दे पर सकारात्मक पहल करते हुए उन्हें सेवामुक्त करने की बात कही है। वहीं देश के सैन्य बलों को मदद करने की भी दिशा में सकारात्मक पहल करने की बात कही है, ताकि सेना से संबंधित हथियारों व औजारों के कल-पूर्जों के निर्माण तथा उसके आयात-निर्यात में होने वाली अड़चनों को दूर किया जा सके।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल के बाद रूसी ने अपनी सेना में सहायक कर्मियों के रूप में भारतीयों की भर्ती बंद करने और बल में कार्यरत भारतीयों की स्वदेश वापसी सुनिश्चित करने की भारत की मांग पर सहमति जताई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ अनौपचारिक मुलाकात के दौरान यह मुद्दा प्रमुखता से उठाया था।

पुतिन ने मानी मोदी की ये बात
विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने कहा कि रूसी पक्ष ने सभी भारतीय नागरिकों को रूसी सेना से जल्द सेवामुक्त करने का वादा किया है। उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी ने उन भारतीय नागरिकों को शीघ्र सेवामुक्त करने का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया,  जिन्हें गुमराह करके रूसी सेना में भर्ती कराया गया है। प्रधानमंत्री ने इस मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाया और रूसी पक्ष ने सभी भारतीय नागरिकों को जल्द सेवामुक्त करने का वादा किया।”

सम्बंधित ख़बरें

पुतिन का तेवर देख घबराया US! दबाव में आकर ट्रंप ने दो रूसी क्रू मेंबरों को छोड़ा, क्या टल गया महायुद्ध?

‘जो मुझे छेड़ता है…उसे मैं नहीं छोड़ती’, ED एक्शन के बाद ममता ने दिखाया रौद्र रूप, मोदी और शाह को ललकारा

मोदी सरकार ने नेहरू को बनाया आसान बलि का बकरा…थरूर बोले- पहले PM भारतीय लोकतंत्र के शिल्पकार

सोमनाथ मंदिर के जरिये इतिहास बनाम आस्था की बहस, पूर्व पीएम नेहरू के 17 पत्र पर छिड़ा विवाद- VIDEO

क्वात्रा ने कहा कि दोनों पक्ष इस विषय पर काम करेंगे कि भारतीयों को कितनी तेजी से स्वदेश वापस लाया जा सके। एक प्रश्न के उत्तर में क्वात्रा ने कहा कि भारत का अनुमान है कि रूसी सेना में कार्यरत उसके नागरिकों की संख्या लगभग 35 से 50 के बीच होगी, जिनमें से 10 को पहले ही वापस लाया जा चुका है।

PM @narendramodi and President Putin held productive discussions at the Kremlin. Their talks covered ways to diversify India-Russia cooperation in sectors such as trade, defence, agriculture, technology and deepening the people-to-people linkages. pic.twitter.com/R17wwDoDzh — PMO India (@PMOIndia) July 9, 2024

पिछले महीने, विदेश मंत्रालय ने कहा था कि रूस-यूक्रेन युद्ध में रूसी सेना में कार्यरत दो और भारतीय नागरिक मारे गए हैं। इसी के साथ, रूस-यूक्रेन युद्ध में जान गंवाने वाले उन भारतीय नागरिकों की संख्या बढ़कर चार हो गई है, जो रूसी सेना में सहायक कर्मी के रूप में कार्यरत हैं। दो और भारतीयों की मौत के बाद, भारत ने रूसी सेना में भारतीय नागरिकों की भर्ती पर ‘सत्यापित रोक’ लगाने की मांग की थी।

विदेश मंत्रालय ने यह भी कहा था कि रूसी सेना में कार्यरत भारतीय नागरिकों का मुद्दा ‘अत्यंत चिंता’ का विषय बना हुआ है। उसने मॉस्को से इस संबंध में कार्रवाई की मांग की थी। इस साल मार्च में हैदराबाद निवासी 30 वर्षीय मोहम्मद असफान की यूक्रेन युद्ध में अग्रिम मोर्चे पर रूसी सैनिकों के साथ तैनाती के दौरान लगी चोटों के कारण मौत हो गई थी।

इससे पहले फरवरी में सूरत निवासी 23 वर्षीय हेमल अश्विनभाई मंगुआ दोनेत्स्क क्षेत्र में ‘सुरक्षा सहायक’ के रूप में तैनाती के दौरान यूक्रेन के हवाई हमले की चपेट में आ गए थे, जिससे उनकी मौत हो गई थी।

PM @narendramodi‘s remarks during meeting with President Putin. https://t.co/W5AnWIOzGh — PMO India (@PMOIndia) July 9, 2024

सैन्य संबंधी सामानों की आपूर्ति पर जोर
इसके अलावा रूस ने मंगलवार को रूसी सैन्य साजो-सामान के कल-पुर्जों की आपूर्ति में देरी पर नयी दिल्ली की चिंताओं को दूर करने के संदर्भ में भारत में संयुक्त उत्पादन इकाइयां स्थापित करके पर सहमति व्यक्त की। विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शिखर वार्ता में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ कल-पुर्जों की आपूर्ति में देरी का मुद्दा उठाया।

दोनों नेताओं ने यहां 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में भारत-रूस रक्षा संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। मोदी और पुतिन के बीच वार्ता के बाद एक प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए क्वात्रा ने कहा, ‘‘दोनों पक्षों में आम सहमति थी कि इसमें तेजी लाई जाएगी, जिसमें भारत में संयुक्त उद्यम स्थापित करना शामिल है, ताकि आवश्यक कल-पुर्जों की आपूर्ति में देरी की चुनौती का सार्थक तरीके से समाधान किया जा सके।”

भारतीय सशस्त्र बलों को विभिन्न रूसी सैन्य साजो-सामान के कल-पुर्जों की आपूर्ति में रूस की ओर से अत्यधिक देरी हुई है, जिससे नयी दिल्ली में चिंताएं बढ़ गई हैं। क्वात्रा ने कहा कि मोदी और पुतिन ने सैन्य साजो-सामान के सह-उत्पादन को लेकर व्यापक चर्चा की। रूस पिछले सात दशकों से भारत को सैन्य साजो-सामान और कल-पुर्जों का प्रमुख आपूर्तिकर्ता रहा है।

Putin accepted pm modi advice indian in russian army retired soon

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 10, 2024 | 12:27 PM

Topics:  

  • Moscow
  • Narendra Modi
  • Vladimir Putin

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.