राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची न्यूजीलैंड, रॉयल गार्ड ऑफ ऑनर से हुईं सम्मानित

महात्मा गांधी की विरासत मानव जाति के लिए मार्गदर्शक हैं। उनकी कालजयी शिक्षाएं हमें प्रेरित करती रहती हैं। राष्ट्रपति मुर्मू ने न्यूजीलैंड के वेलिंगटन में फुकियाहु राष्ट्रीय युद्ध स्मारक में शहीद सैनिकों को भी पुष्पांजलि अर्पित की।
President Draupadi Murmu Visit Wellington, New Zealand
ष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
Updated on

वेलिंगटन: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इन दिनों तीन देशों की यात्रा पर हैं। वह अपनी दूसरी चरण की यात्रा पर वह बुधवार को न्यूजीलैंड पहुंचीं। आज वह न्यूजीलैंड के वेलिंगटन शहर पहुंची। यहां उन्होंने लिंगटन रेलवे स्टेशन पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। राष्ट्रपति कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वेलिंगटन रेलवे स्टेशन पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कीं

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पर एक पोस्ट किया कि बापू की विरासत का सम्मान। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वेलिंगटन रेलवे स्टेशन के समीप महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। महात्मा की विरासत मानव जाति के लिए मार्गदर्शक है। उनकी कालजयी शिक्षाएं हमें प्रेरित करती रहती हैं। राष्ट्रपति मुर्मू ने वेलिंगटन में फुकियाहु राष्ट्रीय युद्ध स्मारक में शहीद सैनिकों को भी पुष्पांजलि अर्पित की।

फुकियाहु राष्ट्रीय युद्ध स्मारक का 100 वर्ष पूरे

जायसवाल ने कहा कि शांति और स्वतंत्रता के लिए अपनी जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज वेलिंगटन फुकियाहु युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि दी। फुकियाहु राष्ट्रीय युद्ध स्मारक का उद्घाटन 18 अप्रैल 2015 को किया गया था और इसका निर्माण प्रथम विश्व युद्ध के 100 वर्ष पूरे होने पर किया गया था।

द्विपक्षीय संबंधों की विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात न्यूजीलैंड के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स ने की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति को स्वीकार किया और कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर विचार-विमर्श किया। इसके

अलावा द्रौपदी मुर्मू ने वेलिंगटन में पारंपरिक माओरी पोव्हिरी समारोह में भाग लिया।

पारंपरिक माओरी पोव्हिरी समारोह मे शिरकत

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पर पोस्ट किया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का वेलिंगटन के गवर्नमेंट हाउस में न्यूजीलैंड की गवर्नर जनरल डेम सिंडी कीरो ने गर्मजोशी से स्वागत किया। राष्ट्रपति का स्वागत पारंपरिक माओरी पोव्हिरी समारोह के साथ किया गया। उन्हें रॉयल गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वेलिंगटन में गवर्नमेंट हाउस में पारंपरिक माओरी पोव्हिरी समारोह में भाग लिया। उन्हें रॉयल गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू न्यूजीलैंड की राजकीय यात्रा पर वेलिंगटन पहुंची हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com