Pope Francis Passed Away: नहीं रहे पोप फ्रांसिस, 88 वर्ष की आयु में वेटिकन सिटी में ली अंतिम सांस
Pope Francis Passed Away: पोप फ्रांसिस का आज यानी ईस्टर सोमवार को 88 वर्ष की आयु में वेटिकन के कासा सांता मार्टा स्थित अपने निवास पर निधन हो गया।
- Written By: आकाश मसने
पोप फ्रांसिस (सोर्स: सोशल मीडिया)
Pope Francis Passed Away: पोप फ्रांसिस का आज यानी ईस्टर सोमवार को 88 वर्ष की आयु में वेटिकन के कासा सांता मार्टा स्थित अपने निवास पर निधन हो गया। लंबी बीमारी के बाद पोप फ्रांसिस का 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वेटिकन ने सोमवार को घोषणा की। पोप फ्रांसिस रोमन कैथोलिक चर्च के पहले लैटिन अमेरिकी नेता थे, वे बेनेडिक्ट XVI के इस्तीफा देने के बाद 2013 में पोप बने थे। पोप फ्रांसिक को अपने 12 साल के कार्यकाल में कई बीमारियों का सामना करना पड़ा था।
पोप को कई दिनों तक ब्रोंकाइटिस से पीड़ित रहने के बाद 14 फरवरी 2025 को एगोस्टिनो जेमेली पॉलीक्लिनिक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। निमोनिया के कारण अस्पताल में थे। भर्ती पोप फ्रांसिस की स्थिति धीरे-धीरे बिगड़ती गई और उनके डॉक्टरों ने 18 फरवरी को द्विपक्षीय निमोनिया का निदान किया।
अस्पताल में 38 दिनों के बाद पोप अपने स्वास्थ्य लाभ को जारी रखने के लिए कासा सांता मार्टा में अपने वेटिकन निवास पर लौट आए थे। वहीं आज यानी सोमवार को उनका निधन हो गया। पोप फ्रांसिस के निधन के बाद वेटिकन सिटी में 9 दिनों के शोक घोषित किया गया है। 9 दिनी शोक की शुरुआत आज से शुरू हो गई है।
सम्बंधित ख़बरें
मैं शांतिदूत, मैंने खुद रुकवाए आठ महायुद्ध, ट्रंप का दावा- ईरान के साथ ऐतिहासिक डील के बेहद करीब अमेरिका
श्रीलंका दौरे पर जाएंगे उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, ‘पड़ोसी पहले’ की नीति को मिलेगी नई मजबूती
होर्मुज खुलते ही गिरी तेल-गैस की कीमतें, 49 दिन बाद ग्लोबल मार्केट में भारी हलचल, अब सस्ते होंगे पेट्रोल-डीजल?
श्रीलंका में ‘कोयला घोटाले’ की आंच: ऊर्जा मंत्री कुमार जयकोडी का इस्तीफा, NPP सरकार को लगा पहला बड़ा झटका
कार्डिनल केविन फारेल ने की घोषणा
कार्डिनल केविन फारेल ने पोप के निधन की घोषणा की जो वेटिकन ‘कैमरलेंगो’ हैं। कैमरलेंगो की पदवी उन कार्डिनल या उच्चस्तरीय पादरी को दी जाती है जो पोप के निधन या उनके इस्तीफे की घोषणा के लिए अधिकृत होते हैं। फारेल ने कहा कि “रोम के बिशप, पोप फ्रांसिस आज सुबह 7.35 बजे यीशू के घर लौट गए। उनका पूरा जीवन यीशू और उनके चर्च की सेवा के लिए समर्पित था।”
विदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
वीडियो के जरिए दी जानकारी
वेटिकन चर्च की ओर से टेलीग्राम चैनल पर यह जानकारी दी गई। वीडियो मैसेज में कार्डिनल केविन फैरल ने कहा कि आज (21 अप्रैल) सुबह 7 बजकर 35 मिनट पर (0535 GMT) रोम के बिशप फादर के घर वापस लौट गए।
