खून से लथपथ सड़कें…PoK में मुनीर की सेना का कत्लेआम, आज 16 प्रदर्शनकारियों की गोली मारकर हत्या! देखें VIDEO
Rawalakot PoK Protest: PoK के रावलकोट में बुनियादी अधिकारों के लिए प्रदर्शन कर रहे निहत्थे नागरिकों पर पाकिस्तानी सेना ने गोलियां बरसाईं। इस बर्बर कार्रवाई में अब तक कुल 53 लोगों की मौत हो चुकी है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
PoK में प्रदर्शन (Image- Social Media)
PoK Protest Firing: पाकिस्तानी कब्जे वाले कश्मीर यानी PoK के रावलकोट में एक बार फिर मुनीर की सेना ने कत्लेआम मचाया है। शहर के ईदगाह मैदान में पाकिस्तानी सेना के जवानों और रेंजर्स ने जमा हजारों निहत्थे प्रदर्शनकारियों पर गोलियां बरसाई हैं। यह घटना उस वक्त हुई, जब वहां के आम नागरिक शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे। देखते ही देखते प्रदर्शन अचानक खौफनाक मंजर में बदल गया।
PoK के लोग सस्ता आटा, चावल, बिजली और बुनियादी अधिकारों की मांग कर रहे थे। इस प्रदर्शन में 60,000 से 70,000 लोग जमा हुए थे, उसी सनय पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने बिना किसी चेतावनी के भीड़ पर गोलियां बरसाना शुरू कर दीं। प्रदर्शन में शामिल कई महिलाएं और बच्चे भी मारे गए हैं।
अब तक 53 लोगों की हत्या!
रावलकोट में पाकिस्तानी सेना की बर्बरता के बाद हर तरफ परेशान करने वाला मंजर दिखाई दे रहा है। POK में खून से सनी सड़कें, खून से लथपथ खेत और अपनों की तलाश में दुखी परिवार इस कत्लेआम की कीमत चुका रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
हिंसा के लिए नहीं है… ईरान पर हमलों के वीडियो में Firework गाना देख भड़कीं कैटी पेरी, ट्रंप प्रशासन को घेरा
पाक में अलग प्रांत की मांग हुई तेज, MQM-P ने सिंध सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा; कराची-हैदराबाद में हजारों जुटे
ईरानी जहाज पर हमले के बाद भड़का ईरान, यूक्रेन के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की मांग, EU से क्या बोले अराघची?
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में स्थिति बेहद गंभीर हो गई है, जहाँ 11 जून 2026 को ईदगाह मैदान में प्रदर्शनकारियों पर पाकिस्तानी सुरक्षा बलों की गोलीबारी में कम से कम 16 और निहत्थे नागरिकों की मौत हो गई है।#PakistanOccupiedKashmir #PoKProtests |#HumanRights #JusticeForPOK|… pic.twitter.com/Ri2futuIO7 — BHUSHAN (@realBhushanji) June 11, 2026
निहत्थे प्रदर्शनकारियों पर पाकिस्तानी सेना के जवानों और रेंजर्स द्वारा AK-47 राइफलों से गोलीबारी की गई। इस गोलीबारी में कम से कम 16 नागरिकों की मौत हो गई है और 37 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। कई लोगों के लिए, यह त्रासदी आज शुरू नहीं हुई, शुक्रवार से चल रहे विरोध प्रदर्शनों के खिलाफ चल रही कार्रवाई में अब तक कुल 53 नागरिकों की मौत हो चुकी है।
हत्याओं के बाद भी लोग कर रहे प्रदर्शन
सेना द्वारा की गई इस बर्बरता से पूरे इलाके में आक्रोश पैदा हो गया है। कई इलाकों में लोगों ने बाजार बंद कर दिए और हिंसा के खिलाफ मार्च निकाला है। इस प्रदर्शन में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग शामिल हो रहे हैं और मारे गए लोगों के लिए न्याय मांग रहे हैं। प्रदर्शनकारी नारा लगा रहे हैं, ‘ये जो दहशतगर्दी है, इसके पीछे वर्दी है।’
पीओके प्रदर्शन (सोर्स-सोशल मीडिया)
बर्बरता के बावजूद चलता रहेगा आंदोलन
सेना के बर्बरता के बावजूद, प्रदर्शनकारियों ने अपना आंदोलन छोड़ने से इनकार कर दिया है। रावलकोट में अब भी हजारों लोग जमा हैं और आर्थिक राहत और राजनीतिक अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे है।
यह भी पढ़ें- ओमान तट के पास एक और टैंकर पर बड़ा हमला, भीषण आग में घिरा ‘MT Jalveer’; खतरे में 20 नाविकों की जान!
सेना द्वारा गोलीबारी के बाद भीड़ को संबोधित करते हुए, आंदोलन के नेता सरदार अमान खान ने ऐलान किया है कि संघर्ष एक निर्णायक चरण में प्रवेश कर चुका है और संकल्प लिया कि जान-माल के नुकसान के बावजूद आंदोलन चलता रहेगा।
