Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

PM Modi की श्रीलंका यात्रा सिर्फ दोस्ती नहीं…बढ़ने लगी चीन की टेंशन, बदलने वाला है दक्षिण एशिया का कूटनीतिक संतुलन

PM मोदी की श्रीलंका यात्रा रणनीतिक व आर्थिक सहयोग को मजबूत करेगी। भारत और श्रीलंका के बीच 8 अहम समझौतों से रिश्तों में नई मजबूती और क्षेत्रीय संतुलन को लेकर सुरक्षा के लिहाज से विशेष संदेश देती है।

  • By सौरभ शर्मा
Updated On: Apr 05, 2025 | 01:29 PM

पीएम मोदी व श्रीलंका राष्ट्रपति दिसानायके (सोर्स -सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

कोलंबो: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की श्रीलंका यात्रा केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि रणनीतिक और आर्थिक मोर्चे पर भारत की सक्रियता का स्पष्ट संदेश है। कोलंबो में ऐतिहासिक स्वागत के साथ शुरू हुई यह यात्रा भारत और श्रीलंका के बीच संबंधों को एक नई मजबूती देने की ओर बढ़ रही है। भारत के सहयोग से श्रीलंका को विकास की राह पर लाने, चीन के बढ़ते प्रभाव को संतुलित करने और क्षेत्रीय स्थिरता बनाए रखने के उद्देश्य से यह दौरा अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

दोनों देशों के बीच आठ समझौतों पर हस्ताक्षर की उम्मीद है, जिनमें रक्षा, ऊर्जा और डिजिटल क्षेत्रों का खास स्थान है। पीएम मोदी ने आखिरी बार 2019 में श्रीलंका की यात्रा करी थी। वहीं 2024 में राष्ट्रपति दिसानायके ने अपनी पहली विदेश यात्रा के रूप में भारत का दौरा किया था। बता दें कि राजीव गांधी के 1987 के बाद से तीसरे भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी है जो 2019 के बाद से एक बार फिर अपनी श्रीलंका की यात्रा पर है। 2009 में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी श्रीलंका की यात्रा कर चुके है।

हिंद महासागर में भारत की उपस्थिति मजबूत होगी

मोदी की उपस्थिति श्रीलंका में भारत की ‘नेबरहुड फर्स्ट’ नीति का एक अहम पहलू बनकर उभरी है। यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब श्रीलंका आर्थिक संकट से उबरने की कोशिश कर रहा है और चीन द्वारा दिए गए भारी कर्ज के कारण उसकी स्थिति और जटिल हो गई है। भारत पहले भी श्रीलंका की मदद कर चुका है और अब एक बार फिर आर्थिक सहायता, ऋण पुनर्गठन और ऊर्जा साझेदारी को नए रूप में आगे बढ़ाने की कोशिश हो रही है। इसके साथ ही रक्षा समझौता पहली बार होने जा रहा है, जिससे हिंद महासागर क्षेत्र में भारत की रणनीतिक उपस्थिति और मजबूत होगी।

भारत-श्रीलंका के बीच 8 MOU होने की संभावना

भारत और श्रीलंका के बीच पीएम मोदी की यात्रा के दौरान डिजिटल, स्वास्थ्य, रक्षा और ऊर्जा क्षेत्रों में सहयोग के लिए आठ समझौतों पर हस्ताक्षर की संभावना है। सस्ती ऊर्जा आपूर्ति को लेकर खास समझौता हो सकता है। मोदी के साथ एस. जयशंकर, अजीत डोभाल और विक्रम मिस्री भी श्रीलंका पहुंचे हैं।

रणनीतिक कनेक्शन और सुरक्षा

भारत और श्रीलंका के बीच रक्षा सहयोग के तहत SLINEX और मित्र शक्ति जैसे सैन्य अभ्यास पहले से जारी हैं। इस दौरे में रक्षा समझौते को औपचारिक रूप मिलने से दोनों देशों के बीच समुद्री सुरक्षा और रणनीतिक तालमेल को बल मिलेगा। श्रीलंका की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए यह सहयोग बेहद अहम है।

आर्थिक साझेदारी और डिजिटल भविष्य

भारत द्वारा वित्त पोषित डिजिटल पहचान परियोजना, त्रिंकोमाली ऊर्जा केंद्र और मुक्त व्यापार समझौते जैसे प्रयास दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों को नई ऊंचाई तक ले जा रहे हैं। मोदी की यात्रा से इन पहलों को और गति मिलने की उम्मीद है, जिससे श्रीलंका में भारत की भूमिका और अधिक निर्णायक होगी।

देश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

दोनों देशों के बीच समुद्री सुरक्षा में सहयोग जरूरी

भारत और श्रीलंका के बीच ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंध मजबूत हैं, खासकर बौद्ध धर्म के जरिए। दोनों देशों के बीच समुद्री सुरक्षा में सहयोग जरूरी है, विशेषकर आतंकवाद और ड्रग तस्करी से निपटने में। सांस्कृतिक रिश्तों को और गहरा करने के लिए संयुक्त प्रयास किए जा सकते हैं।

Pm visit sri lanka not friendship diplomatic value curb chinas expansionism 8 agreement

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 05, 2025 | 01:29 PM

Topics:  

  • Narendra Modi
  • PM Narendera Modi
  • Sri Lanka
  • Sri Lanka PM

सम्बंधित ख़बरें

1

पीएम मोदी वर्ल्ड पैरा चैंपियनशिप का करेंगे उदघाटन, PCI संरक्षक ने किया आमंत्रित

2

टी20 वर्ल्ड कप से पहले इंग्लैंड का श्रीलंका दौरा हुआ फाइनल, जानिए कब होंगे मुकाबले

3

PM Modi की तारीफ पाने वाली कंपनी को मिला 62,000 करोड़ का ऑर्डर, रॉकेट बन सकते हैं शेयर

4

बिहार का सियासी पारा होगा हाई, 22 अगस्त को पटना आ रहे पीएम मोदी; गंगा पुल का करेंगे उद्घाटन

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.