Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Aaj ka Rashifal |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Donald Trump |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ऑस्ट्रिया पहुंचे मोदी तो ‘वंदे मातरम’ से हुआ स्वागत, वैश्विक चुनौतियों व व्यापारिक संबंधों पर होगी चर्चा

आस्ट्रिया की यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वहां के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वान डेर बेलन और चांसलर कार्ल नेहमर के साथ वार्ता करेंगे। इसके साथ ही साथ मोदी ऑस्ट्रिया के उद्योगपतियों को संबोधित करके भारत में निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे।

  • By विजय कुमार तिवारी
Updated On: Jul 10, 2024 | 08:35 AM

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आस्ट्रिया में स्वागत (सौ, सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

वियना : देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को ऑस्ट्रिया की यात्रा पर मंगलवार को यहां पहुंच गए हैं। इस यात्रा के दौरान दोनों देश अपने द्विपक्षीय संबंधों को और गहरा करने तथा कई भू-राजनीतिक चुनौतियों पर निकट सहयोग के तरीकों पर विचार करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को रूस की अपनी दो-दिवसीय यात्रा के बाद मोदी वियना पहुंचे हैं। वहां पहुंचने के बाद वियना की तस्वीरें साझा करते हुए मोदी ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘वियना पहुंच गये। ऑस्ट्रिया की यह यात्रा विशेष है। हमारे देश साझा मूल्यों से जुड़े हुए हैं। चांसलर कार्ल नेहमर के साथ वार्ता और भारतीय समुदाय के साथ संवाद सहित ऑस्ट्रिया में विभिन्न कार्यक्रमों के लिए उत्सुक हूं।”

Prime Minister Narendra Modi tweets, “Happy to meet you in Vienna, Chancellor Karl Nehammer. The India-Austria friendship is strong and it will get even stronger in the times to come.” pic.twitter.com/vob3QtsPPK — ANI (@ANI) July 9, 2024

ऑस्ट्रिया के विदेश मंत्री अलेक्जेंडर शेलेनबर्ग ने हवाई अड्डे पर मोदी का स्वागत किया। साथ ही दोनों देशों के बेहतर संबंधों की उम्मीद जाहिर की। प्रधानमंत्री  ऑस्ट्रिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वान डेर बेलन  और ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर के साथ वार्ता के दौरान इस दिशा में नयी पहल शुरू करेंगे।

वंदे मातरम से स्वागत
इसके साथ ही साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वागत में ऑस्ट्रियाई कलाकारों ने गाया वंदेमातरम गाकर उनका दिल मोह लिया। एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे ही होटल रिट्ज-कार्लटन पहुंचे, तो वहां मौजूद ऑस्ट्रियाई कलाकारों ने उनका स्वागत करते हुए देश का लोकप्रिय गीत ‘वंदे मातरम’ गाया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय प्रवासियों का अभिनंदन भी किया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑस्ट्रिया गणराज्य के संघीय चांसलर कार्ल नेहमर द्वारा आयोजित रात्रिभोज में जा पहुंचे।

#WATCH | Austrian artists sing Vande Mataram to welcome Prime Minister Narendra Modi, as he arrives at the hotel Ritz-Carlton in Vienna. pic.twitter.com/mza5OHMrWY — ANI (@ANI) July 9, 2024

आपको बता दें कि यह 40 वर्ष से अधिक समय में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली ऑस्ट्रिया यात्रा है। इससे पहले 1983 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने इस देश की यात्रा की थी। इसके बाद कोई प्रधानमंत्री वहां नहीं जा सका। हालांकि दोनों देशों के बीच व्यापार व संबंधों का रिश्ता पुराना है।

Prime Minister Narendra Modi tweets, “Thank you, Chancellor Karl Nehammer for the warm welcome. I look forward to our discussions tomorrow as well. Our nations will continue working together to further global good.” pic.twitter.com/2XGc0CdyOK — ANI (@ANI) July 9, 2024

इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को ऑस्ट्रिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वान डेर बेलन से मुलाकात करेंगे और ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर के साथ वार्ता करेंगे। इसके साथ ही साथ मोदी और नेहमर भारत तथा ऑस्ट्रिया के उद्योगपतियों को संबोधित भी करेंगे।

बढ़ेगा द्विपक्षीय व्यापार
बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के आयात निर्यात पर फोकस करेंगे, क्योंकि ऑस्ट्रिया, भारत को मशीनरी, ऑटोमोटिव पार्ट्स और रसायन जैसी चीजों का निर्यात करता है। वहीं भारत, ऑस्ट्रिया को कपड़ा, फार्मास्यूटिकल्स के साथ रसायन का निर्यात करता है। इस दौरे में दोनों देशों के बीच टेक्नोलॉजी और नवीनीकरण ऊर्जा क्षेत्रों में सहयोग की संभावना है। इसके अलावा दोनों देशों के अधिकारी जलवायु परिवर्तन और सतत विकास सहित कई वैश्विक मुद्दों पर एक-दूसरे का सहयोग करने के लिए कदम से कदम मिला सकते हैं।

–एजेंसी इनपुट के साथ

Pm narendra modi reached austria

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 10, 2024 | 08:35 AM

Topics:  

  • Austria
  • Narendra Modi

सम्बंधित ख़बरें

1

Mumbai News: प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना, राष्ट्रीय दलहन मिशन की शुरुआत

2

PM मोदी ने किसानो को दिया हजारों करोड़ का गिफ्ट, किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त की डेट भी आई सामने

3

भाजपा दलितों पर ‘कहर’ ढा रही, PM मोदी ने आंखें मूंद रखी: खड़गे-प्रियंका का बड़ा हमला

4

अब ऑनलाइन खरीद सकेंगे RSS के सिक्के और डाक टिकट, 100 साल पूरे होने पर हुए थे जारी

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.