Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

PM मोदी का ऑस्ट्रिया में भव्य स्वागत, बोले प्रधानमंत्री- आने वाले वक्त में और बढ़ेगा भारत-ऑस्ट्रिया का याराना

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के दौरे पर ऑस्ट्रिया पहुंचे हैं। यह बीते 40 वर्ष से अधिक समय में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली ऑस्ट्रिया यात्रा है। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय साझेदारी के संबंध में चर्चा होगी।

  • By राहुल गोस्वामी
Updated On: Jul 10, 2024 | 01:05 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

वियना: रूस के बाद आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के दौरे पर ऑस्ट्रिया पहुंच चुके हैं। राजधानी वियना में PM मोदी का ग्रैंड वेलकम भी हुआ। यहां प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर से आज मुलाकात की और कहा कि भारत और ऑस्ट्रिया के बीच प्रगाढ़ मित्रता है जो आने वाले वक्त में और मजबूत होगी। दोनों नेताओं के बीच आज आधिकारिक तौर पर आज बातचीत होगी जिसमें दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय साझेदारी के व्यापक आयामों पर चर्चा होगी।

जानकारी दें कि यह बीते 40 वर्ष से अधिक समय में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली ऑस्ट्रिया यात्रा है। इससे पहले 1983 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने इस देश की यात्रा की थी। ऑस्ट्रिया के विदेश मंत्री अलेक्जेंडर शेलेनबर्ग ने हवाई अड्डे पर मोदी का स्वागत किया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने दोनों नेताओं की एक तस्वीर साझा करते हुए सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘भारत और ऑस्ट्रिया के बीच साझेदारी में मील का एक महत्वपूर्ण पत्थर ! प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मेजबानी ऑस्ट्रियाई चांसलर कार्ल नेहमर ने की। यह दोनों नेताओं के बीच पहली मुलाकात है। द्विपक्षीय साझेदारी के संबंध में चर्चा होगी।”

Vielen Dank, Bundeskanzler @karlnehammer, für den herzlichen Empfang. Unsere Nationen werden weiterhin zusammenarbeiten, um das globale Wohl zu fördern. 🇮🇳 🇦🇹 pic.twitter.com/ZTrhXeVUdQ — Narendra Modi (@narendramodi) July 10, 2024

इस एक तस्वीर में PM मोदी, चांसलर नेहमर को गले लगाते नजर आ रहे हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में ऑस्ट्रियाई चांसलर प्रधानमंत्री के साथ सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं। नेहमर ने भी मोदी के साथ की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की और कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, वियना में आपका स्वागत है! ऑस्ट्रिया में आपका स्वागत करना हमारे लिए खुशी और सम्मान की बात है। ऑस्ट्रिया और भारत मित्र और साझेदार हैं। आपकी यात्रा के दौरान राजनीतिक और आर्थिक चर्चाओं को लेकर उत्सुक हूं।”

सम्बंधित ख़बरें

आक्रांता आए और खाक हो गए! सोमनाथ मंदिर से PM मोदी का वो भाषण, जिसने इतिहास की याद दिला दी- VIDEO

कभी मेरे ‘मिनी जापान’ वाले बयान पर उड़ा था मजाक, आज राजकोट में रॉकेट… PM मोदी का गुजरात दौरे दौरान बड़ा बयान

‘केरल में कमल खिलाना है और भाजपा का CM बनाना है’, जीत के जोश में शाह ने बताया पार्टी का फाइनल प्लान

Bangladesh में हिंदू नरसंहार पर वैश्विक प्रवासियों की पीएम मोदी से अपील, कर रहे कार्रवाई की मांग

Happy to meet you in Vienna, Chancellor @karlnehammer. The India-Austria friendship is strong and it will get even stronger in the times to come. https://t.co/Sr1FSjVnk3 — Narendra Modi (@narendramodi) July 9, 2024

इसी का साथ प्रधानमंत्री मोदी ने ‘‘गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए” ऑस्ट्रियाई चांसलर का आभार व्यक्त किया और कहा कि वह ‘‘कल हमारे बीच होने वाली वार्ताओं को लेकर उत्सुक हैं। हमारे देश पूरी दुनिया की भलाई के लिए मिलकर काम करना जारी रखेंगे।” इस बाबत PM मोदी ने ‘X’ पर एक अन्य पोस्ट में कहा, ‘‘ चांसलर कार्ल नेहमर, वियना में आपसे मिलकर खुशी हुई। भारत-ऑस्ट्रिया के बीच मजबूत मित्रता है जो आने वाले समय में और प्रगाढ़ होगी।” तय कार्यक्रम के अनुसार PM मोदी ऑस्ट्रिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वान डेर बेलन से आज मुलाकात करेंगे और ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर के साथ भी आधिकारिक तौर पर वार्ता करेंगे। वे कई अलग अलग कार्यकर्मों में हिस्सा लेंगे। PM मोदी वियना में उद्योगपतियों से मुलाकात करेंगे। वह ऑस्ट्रिया में रह रहे भारतीयों से भी आज संवाद करेंगे।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Pm modi received a grand welcome in austria

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 10, 2024 | 01:05 PM

Topics:  

  • Austria
  • Narendra Modi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.