दो दिवसीय रूस यात्रा पर मॉस्को पहुंचे पीएम मोदी, एयरपोर्ट पर मिला गॉर्ड ऑफ ऑनर
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रूस के दो दिवसीय दौरे के लिए मास्को पहुंच चुके हैं। मास्को में पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया गया। मास्को एयरपोर्ट पर पीएम मोदी को गॉर्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।
- Written By: अभिषेक सिंह
मॉस्को एयरपोर्ट पर गॉर्ड ऑफ ऑनर लेते हुए पीएम मोदी (सोर्स-वीडियो)
मास्को: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रूस के दो दिवसीय दौरे के लिए मास्को पहुंच चुके हैं। मास्को में पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया गया। मास्को एयरपोर्ट पर पीएम मोदी को गॉर्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। पीएम मोदी 22वें भारत रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे, जहां राष्ट्रपति पुतिन से कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी।
भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 2 दिवसीय रूस यात्रा पर राजधानी मॉस्को पहुंच चुके हैं। पीएम मोदी भारत के समयानुसार करीब 5 बजे मॉस्को एयरपोर्ट पहुंचे। जहां उन्हें गॉर्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। यहां पीएम मोदी रूस के राष्ट्रपति व्लॉदिमीर पुतिन के साथ 22 वीं भारत-रूस शिखर वार्ता में हिस्सा लेंगे। इस दौरान पीएम मोदी और पुतिन के बीच रूस यूक्रेन युद्ध को ख़त्म करने को लेकर भी बातचीत हो सकती है।
#WATCH प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस के मॉस्को पहुंचे। इस दौरान उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। पीएम मोदी रूस के दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर हैं। वह मॉस्को में राष्ट्रपति पुतिन के साथ 22वां भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन आयोजित करेंगे। pic.twitter.com/skVvw7NQ0y — ANI_HindiNews (@AHindinews) July 8, 2024
सम्बंधित ख़बरें
Myanmar President Visit: म्यांमार के राष्ट्रपति भारत पहुंचे, बोधगया से शुरू हुआ पांच दिवसीय दौरा
Netanyahu Gaza Control: नेतन्याहू गाजा में 70% सैन्य नियंत्रण का आदेश दिया, भारत को बताया सबसे बड़ा समर्थक
महाराष्ट्र महायुति में घमासान के बीच अचानक दिल्ली पहुंचे CM फडणवीस, PM मोदी से की मुलाकात, जानें क्या हुई बात
ईद-उल-अजहा पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री की देशवासियों को बधाई, दिया त्याग, बलिदान और भाईचारे का संदेश
रशियन कलाकारों ने किया पीएम का स्वागत
इस दौरान पीएम मोदी का एयरपोर्ट से होटल तक जगह-जगह स्वागत किया गया। होटल के बाहर पीएम मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लॉदिमीर पुतिन के साथ कट-आउट भी लगाया है। इतना ही नहीं इस दौरान रशियन कलाकारों ने पीएम मोदी का भारतीय परिधानों में भजन गाकर पीएम मोदी का स्वागत किया।
#WATCH रूसी श्रद्धालु मास्को में होटल के बाहर भजन गाते हुए, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचने वाले हैं। प्रधानमंत्री शहर में पहुंच चुके हैं। वे रूस की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर हैं। वे मास्को में राष्ट्रपति पुतिन के साथ 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। pic.twitter.com/FH5DmsMxHT — ANI_HindiNews (@AHindinews) July 8, 2024
पुतिन करेंगे डिनर की मेजबानी
सोमवार शाम को रूस के प्रधानमंत्री व्लॉदिमीर पुतिन पीएम मोदी की डिनर पर मेजबानी करेंगे। मोदी-पुतन का यह प्राइवेट डिनर होगा। इस डिनर का इंतजाम राजधानी मॉस्को के बाहरी इलाके में स्थित डाच में किया गया है। डॉच को यहां हॉलिडे होम के रूप में भी जाना जाता है। इसके बाद मंगलवार को पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन के साथ 22वें भारत-रूस शिखर वार्ता करेंगे।
