ये शो हाउसफुल और ब्लॉकबस्टर है…PM मोदी ने मेलबर्न को बताया लिटिल इंडिया, कही दिल छू लेने वाली बात
PM Modi Australia Visit: ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों की सराहना की। उन्होंने मेलबर्न को 'लिटिल इंडिया' बताया।
- Written By: अर्पित शुक्ला
PM मोदी (Image- Social Media)
PM Modi Australia Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में आयोजित कार्यक्रम में भारतीय मूल के लोगों को संबोधित किया। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने पीएम मोदी का स्वागत करते हुए उनको अपना दोस्त बताया। पीएम मोदी ने अपना भाषण शुरू करने से पहले हिंदी और गुजराती में वहां मौजूद सभी से नमस्कार किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि यह शो हाउसफुल और ब्लॉकबस्टर है।
उन्होंने कहा कि जिस एनर्जी से आप सभी ने हमारा स्वागत किया है, वो बहुत खास है। उन्होंने कहा कि मेलबर्न ने एक तरह से मैदान मार लिया है। पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज को अपना और भारत का दोस्त बताया। पीएम मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री का आभारी हूं आप सिडनी में भी साथ थे और यहां भी भारतीयों के बीच आए हैं।
12 सालों में मैं तीसरी बार पहुंचे ऑस्ट्रेलिया
पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जब मैं 2014 में ऑस्ट्रेलिया आया था, तब 28 साल बाद भारत का कोई पीएम यहां पहुंचा था। उन्होंने कहा कि तब मैंने कहा था कि अब आपको 28 साल इंतजार नहीं करना पड़ेगा। पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 12 सालों में मैं तीसरी बार यहां आया हूं। यानी इस बार हैट्रिक लगी है। यह दिखाता है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के रिश्ते किस ऊंचाई पर है। इसमें सबसे बड़ी भूमिका मोदी की नहीं बल्कि आप सभी भारतीय समुदाय के लोगों की है।
सम्बंधित ख़बरें
‘साइलोस’ छोड़ ‘सिनर्जी’ की राह पर बढ़ा देश, 146 करोड़ नागरिकों के लिए मोदी सरकार का नया विजन
UNSC Election: जर्मनी की हार से भारत की स्थायी सीट पर बढ़ा खतरा, G4 समूह बन रहा है बड़ी चुनौती
दुनिया का सिरमौर कैसे बनेगा भारत? अनुप्रिया पटेल ने बताया स्वास्थ्य और सुशासन का पूरा रोडमैप
भारत-ऑस्ट्रेलिया का बड़ा कदम, PACTS से साइबर सिक्योरिटी, AI और सप्लाई चेन में बढ़ेगा सहयोग
मेलबर्न को कहा जाता है लिटिल इंडिया
पीएम मोदी ने आगे कहा कि कहते हैं मेलबर्न एक दिन में तीन सीजन के दर्शन करा देता है। उन्होंने कहा कि भारतीय समुदाय ने अपने सांस्कृतिक रंग से इसे सजा दिया है। यहां कई ऐसे मार्केट हैं, जो भारतीयता के रंग से रंगे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि कोई इसे लिटिल इंडिया कहता है कोई मिनी इंडिया कहता है। नाम कोई भी हो लेकिन ये भारतीय संस्कृति में ही रचे-बसे हैं।
यह भी पढ़ें- इंसान हूं, गलतियां होती हैं: नवभारत कॉन्क्लेव में शिवराज सिंह का छलका दर्द, बोले- राजनीति में ये चीज…
भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुे पीएम मोदी ने कहा कि किसी ने मुझे ऐसे ही एक बाजार का वीडियो दिखाया। वीडियो में बताया गया था कि वहां लगातार सेल चलती रहती है। लोग इन सेल्स के उत्साह में पूरी तरह बह जाते हैं। उन्होंने कहा कि भले ही किसी का खरीदारी करने का मन न हो, फिर भी वे कुछ न कुछ खरीद ही लेते हैं। ‘सेल के चक्कर में लोग घंचक्कर बन जाते हैं।’
