जी-20 में शिरकत शिरकत करने को नाइजीरिया से ब्राजील के लिए रवाना हुए पीएम मोदी, यहां देखिए पूरा शेड्यूल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नाइजीरिया की अपनी पहली यात्रा पूरी करने के बाद रविवार को जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए ब्राजील रवाना हो गए। ब्राजील दौर पर उनका शेड्यूल क्या कुछ रहेगा यहां जान सकते हैं।
- Written By: अभिषेक सिंह
नाइजीरिया से ब्राजील के लिए रवाना होते हुए पीएम मोदी (सोर्स-एक्स @PMOIndia)
अबुजा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नाइजीरिया की अपनी पहली यात्रा पूरी करने के बाद रविवार को जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए ब्राजील रवाना हो गए। इससे पहले उन्होंने नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद टीनूबू के साथ द्विपक्षीय वार्ता की साथ ही भारतीय समुदाय के साथ भी बातचीत की।
पीएम मोदी 17 साल के अंतराल के बाद पश्चिम अफ्रीकी देश की अपनी पहली यात्रा पर रविवार सुबह नाइजीरिया की राजधानी पहुंचे। अपनी यात्रा के समापन के बाद पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया कि उत्पादक यात्रा के लिए नाइजीरिया को धन्यवाद। यह भारत-नाइजीरिया मित्रता को मजबूत और स्फूर्ति प्रदान करेगा।
ब्राजील में ऐसा होगा पीएम मोदी का शेड्यूल
सोमवार सुबह 5:20 बजे: गैलेओ अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा पहुंचेंगे पीएम मोदी
सुबह 5:50 बजेः पीएम होटल नैशनल रियो डी जेनेरियो पहुंचेंगे
शाम 6:30-7:00 बजेः भूख और गरीबी के खिलाफ़ ग्लोबल गठबंधन शुभारंभ करेंगे
शाम 7 बजे-रात 9:30 बजे: भूख और गरीबी के खिलाफ़ लड़ाई (पहला सत्र)
रात 9:30-10:30 बजे: दोपहर का भोजन
रात 10:45-11:55 बजे: ग्लोबल गवर्नेंस के संस्थानों का सुधार (द्वितीय सत्र)
रात12:00 बजे-रात 1:55 बजे: करेंगे द्विपक्षीय बैठकें
रात 2 से-रात 2:30 बजे: वैश्विक शासन के संस्थानों का सुधार (द्वितीय सत्र)
सुबह 3 बजे-सुबह 3:25 बजे: द्विपक्षीय बैठक
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र महायुति में घमासान के बीच अचानक दिल्ली पहुंचे CM फडणवीस, PM मोदी से की मुलाकात, जानें क्या हुई बात
ईद-उल-अजहा पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री की देशवासियों को बधाई, दिया त्याग, बलिदान और भाईचारे का संदेश
Kharge On Inflation: हम गर्मी तो झेल सकते हैं, लेकिन BJP की महंगाई… मोदी सरकार पर भड़के मल्लिकार्जुन खड़गे
CM बनने के बाद थलपति विजय की PM मोदी से पहली मुलाकात, 25 मिनट की मीटिंग में तमिलनाडु के लिए क्या मांगा?
नाइजीरिया में मिला सर्वोच्च सम्मान
विदेश मंत्रालय ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नाइजीरिया के अबुजा में अपनी यात्रा का समापन किया। इस दौरान उन्हें नाइजीरिया के राष्ट्रीय पुरस्कार ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर (GCON) से विभूषित किया गया। पीएम मोदी यह सम्मान पाने वाले दूसरे विदेशी गणमान्य व्यक्ति बन गए हैं।
टीनबू के साथ की द्विपक्षीय बैठक
पीएम मोदी ने राष्ट्रपति टीनूबू के साथ द्विपक्षीय वार्ता की और कहा कि भारत नाइजीरिया के साथ अपनी रणनीतिक साझेदारी को उच्च प्राथमिकता देता है और रक्षा, ऊर्जा और व्यापार सहित कई क्षेत्रों में संबंधों को बढ़ाने की दिशा में काम करेगा।
भारतीय समुदाय से भी की मुलाकात
प्रधानमंत्री मोदी ने लगभग 60,000 की संख्या वाले भारतीय प्रवासी समुदाय को भारत-नाइजीरिया संबंधों का एक प्रमुख स्तंभ बताया और उनके कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए टीनूबू को धन्यवाद दिया। प्रधानमंत्री ने यह भी घोषणा की कि भारत पिछले महीने बाढ़ से प्रभावित नाइजीरियाई लोगों के लिए 20 टन राहत सामग्री भेज रहा है।
