PM मोदी पोलैंड के लिए रवाना, प्रधानमंत्री के दौरे से पहले यूक्रेन ने मॉस्को पर दागे कई ड्रोन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पोलैंड के वारसॉ के लिए रवाना हुए। प्रधानमंत्री मोदी पोलैंड और यूक्रेन दौरे के पहले रूस के मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा हमला हुआ है। यूक्रेन ने मास्को पर अब तक का सबसे बड़ा हमला किया है।
- Written By: राहुल गोस्वामी
(डिज़ाइन फोटो)
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पोलैंड के वारसॉ के लिए रवाना हुए। PM मोदी पोलैंड की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर होंगे। देखा जाए तो 45 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली पोलैंड यात्रा हो रही है।
आज 21 अगस्त को पोलैंड के वारसॉ पहुंचने पर PM मोदी का औपचारिक स्वागत होगा। वह आज यहां राष्ट्रपति आंद्रेज सेबेस्टियन डूडा से मुलाकात करेंगे और प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के साथ भी एक द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इसके साथ ही PM मोदी आज पोलैंड में रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों से भी मुलाकात करेंगे।
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi emplanes for Warsaw, Poland. PM Modi will be on a two-day official visit to Poland. This will be the first visit by an Indian Prime Minister to Poland in the past 45 years. (Source: PMO) pic.twitter.com/5kqN5HTQBf — ANI (@ANI) August 21, 2024
सम्बंधित ख़बरें
आगामी मानसून सत्र में पारित होंगे महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक, एकनाथ शिंदे का बड़ा दावा
रेलवे का सबसे बड़ा ग्रीन प्रोजेक्ट! हरियाणा से दौड़ेगी भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, PM मोदी दिखाएंगे हरी झंडी
Modi Stopped Putin: पीएम मोदी ने पुतिन को यूक्रेन पर परमाणु हमला करने से रोका, पोलैंड का बड़ा दावा
सिर्फ चिट्ठियां नहीं, नोट छाप रहा इंडिया पोस्ट! पहली बार 4,000 करोड़ से अधिक हुई कमाई, गदगद हुए सिंधिया
यहां पढ़ें – टेक्सास में प्लेन क्रैश, दुर्घटना में पायलट समेत 2 लोगों की मौत, 1 महिला घायल
इधर प्रधानमंत्री मोदी पोलैंड और यूक्रेन दौरे के लिए रवाना हुए हैं तो वहीं रूस के मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा हमला हुआ है। यूक्रेन ने मास्को पर अब तक का सबसे बड़ा हमला किया है। इस हमले को लेकर मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन का कहना है कि यूक्रेन ने मॉस्को पर अब तक के सबसे बड़े ड्रोन हमलों में से एक ड्रोन हमला किया है। इसमें रूसी वायु रक्षा इकाइयों ने राजधानी की ओर उड़ान भरने वाले कम से कम 10 ड्रोन को नष्ट कर दिया। मेयर ने ये भी कहा कि पोडॉल्स्क शहर में कुछ ड्रोन नष्ट कर दिए गए। मॉस्को क्षेत्र का शहर क्रेमलिन से लगभग 38 किलोमीटर (24 मील) दक्षिण में बताया जो रहा है।
यहां पढ़ें – आज PM नरेंद्र मोदी होंगे पोलैंड के लिए रवाना
रूस के मॉस्को पर ये हुआ ये हमला पिछले साल मई महीने में हुए ड्रोन हमले के बाद अब तक का सबसे बड़ा हमला बताया जा रहा है। जहां पिछले साल मोस्को के 8 ड्रोन नष्ट कर दिए गए थे। वहीं इस बार 10 ड्रोन नष्ट किए हैं। इस हमले के दौरान किसी के हताहत होने या नुकसान पहुंचने की सूचना नहीं है।
