- Hindi News »
- India »
- Pm Modi Will Be On Two Day Official Visit To Poland Today On 21st And 22nd August
आज PM नरेंद्र मोदी होंगे पोलैंड के लिए रवाना, 45 साल बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री का दौरा
- Written By: राहुल गोस्वामी
धानमंत्री मोदी आज पोलैंड की यात्रा के लिए रवाना होंगे। PM मोदी तय कार्यक्रम के अनुसार 21-22 अगस्त को पोलैंड और 23 अगस्त को यूक्रेन की यात्रा करेंगे। पोलैंड यात्रा के बाद प्रधानमंत्री मोदी फिर यूक्रेन भी जाएंगे। उनकी यूक्रेन यात्रा कीव द्वारा रूसी क्षेत्र में ताजा सैन्य आक्रमण के बीच हो रही है।

(डिज़ाइन फोटो)
नई दिल्ली: रूस और यूक्रेन के बीच जारी भयंकर युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी आज पोलैंड की यात्रा के लिए रवाना होंगे। PM मोदी तय कार्यक्रम के अनुसार 21-22 अगस्त को पोलैंड और 23 अगस्त को यूक्रेन की यात्रा करेंगे। बीते 45 साल में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली पोलैंड यात्रा होगी। वही। साल 1992 में दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध स्थापित होने के बाद कोई भारतीय प्रधानमंत्री पहली बार युद्धग्रस्त यूक्रेन पहुंच रहा है।
तय कार्यक्रम के अनुसार आज 21 अगस्त को पोलैंड के वारसॉ में PM मोदी का औपचारिक स्वागत होगा। वह आज यहां राष्ट्रपति आंद्रेज सेबेस्टियन डूडा से मुलाकात करेंगे और प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के साथ भी एक द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इसके साथ ही PM मोदी पोलैंड में रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों से भी एक विशेष मुलाकात करेंगे।
यहां पढ़ें –SC-ST कोटे पर आज भारत बंद, कांग्रेस-JMM का समर्थन, क्या खुलेगा और किस पर है रोक
सम्बंधित ख़बरें
Myanmar President Visit: म्यांमार के राष्ट्रपति भारत पहुंचे, बोधगया से शुरू हुआ पांच दिवसीय दौरा
Netanyahu Gaza Control: नेतन्याहू गाजा में 70% सैन्य नियंत्रण का आदेश दिया, भारत को बताया सबसे बड़ा समर्थक
महाराष्ट्र महायुति में घमासान के बीच अचानक दिल्ली पहुंचे CM फडणवीस, PM मोदी से की मुलाकात, जानें क्या हुई बात
ईद-उल-अजहा पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री की देशवासियों को बधाई, दिया त्याग, बलिदान और भाईचारे का संदेश
पोलैंड यात्रा के बाद प्रधानमंत्री मोदी फिर यूक्रेन भी जाएंगे, जहां वह कीव में राजनीतिक, व्यापार, आर्थिक, निवेश, शिक्षा, सांस्कृतिक, जन-संपर्क, मानवीय सहायता और अन्य क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा करेंगे। वे यूक्रेन में वह भारतीय समुदाय के छात्रों तथा अन्य लोगों से भी खास तौर पर मुलाकात करेंगे। प्रधानमंत्री की यूक्रेन यात्रा कीव द्वारा रूसी क्षेत्र में ताजा सैन्य आक्रमण के बीच हो रही है।
इधर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने बीते मंगलवार को कहा था कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की यूक्रेन की आगामी यात्रा एक अच्छा संकेत है और इसकी सराहना की जाएगी। थरूर ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि यह अच्छी बात है कि भारत दोनों युद्धरत देशों रूस और यूक्रेन के प्रति कुछ हद तक चिंता दिखा रहा है।
यहां पढ़ें- पोर्श हादसे के समय कार में किशोर चालक के अलावा दो नहीं, तीन नाबालिग थे
पूर्व विदेश राज्य मंत्री थरूर ने कहा, “कई लोगों का मानना है कि भारत आज दुनिया के अधिकांश संघर्षों को लेकर तटस्थ भूमिका में है। दोनों पक्षों के लिए कुछ हद तक चिंता दिखाना अच्छा होगा, जैसा कि उन्होंने (मोदी ने) मास्को में किया था। अब उस देश जाकर राष्ट्रपति जेलेंस्की का अभिवादन करना एक बहुत अच्छा संकेत होगा।”
वहीं प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा से पहले, भारत ने बीते सोमवार को कहा था कि वह रूस-यूक्रेन संघर्ष का शांतिपूर्ण समाधान तलाशने के लिए हर संभव सहायता प्रदान करने को इच्छुक है। विदेश मंत्रालय ने मोदी की 23 अगस्त की यात्रा की घोषणा करते हुए कहा था कि यह एक “महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक” यात्रा होगी, जो 30 साल पहले दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध स्थापित होने के बाद से किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यूक्रेन की पहली यात्रा होगी।
सूत्रों की मानें तो प्रधानमंत्री पोलैंड से कीव तक ट्रेन से यात्रा करेंगे, जिसमें करीब 10 घंटे लगेंगे। वापसी की यात्रा भी लगभग इतनी ही अवधि की होगी। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन समेत विश्व के कई नेताओं ने भी यूक्रेनी सीमा के पास स्थित पोलिश रेलवे स्टेशन से ट्रेन द्वारा कीव की यात्रा की है।
यह भी कहा जा रहा है कि मोदी-जेलेंस्की वार्ता में भारत-यूक्रेन संबंधों के संपूर्ण आयाम पर ध्यान केंद्रित किए जाने की उम्मीद है, जिसमें कृषि, बुनियादी ढांचा, फार्मास्युटिकल्स, स्वास्थ्य और शिक्षा, रक्षा और लोगों के बीच आपसी संबंध शामिल हैं।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Pm modi will be on two day official visit to poland today on 21st and 22nd august
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Sambhajinagar Court ने दी बालक की इच्छा को प्राथमिकता, 11 वर्षीय बालक की अभिरक्षा नाना के पास ही रहेगी
May 31, 2026 | 12:07 AMAaj Ka Rashifal 31 May 2026: मेष राशि वालों को राजनैतिक लाभ, मकर जातकों की शिक्षा में प्रगति, जानें भाग्यफल
May 31, 2026 | 12:05 AMFIFA वर्ल्ड कप में 4 टीमों का होगा ऐतिहासिक डेब्यू, मेसी-रोनाल्डो के साथ खेलकर खुलेगा किस्मत का ताला
May 30, 2026 | 11:38 PMभक्तों के लिए राहत भरी खबर, प्रेमानंद जी महाराज एकांत में कर रहे हैं आराम, Esha Gupta ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
May 30, 2026 | 11:21 PMसिचुएशन रूम में 2 घंटे चली ट्रंप की बैठक; व्हाइट हाउस ने ईरान के लिए खींची ‘रेड लाइन’, अब क्या होगा?
May 30, 2026 | 11:10 PMदूसरे टी-20 में इंग्लैंड महिला टीम का पलटवार, भारत को शिकस्त देकर सीरीज में की 1-1 से बराबरी
May 30, 2026 | 10:55 PMBobby Deol Story: जब मनीषा कोइराला के साथ रोमांटिक सीन करना बॉबी देओल के लिए बना चुनौती, जानें दिलचस्प किस्सा
May 30, 2026 | 10:49 PMवीडियो गैलरी

मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM














