पीएम मोदी ने बांग्लादेशी पीएम तारिक रहमान को दिया भारत आने का न्योता, दोस्ती का नया अध्याय होगा शुरू
Official India Invitation: पीएम मोदी ने बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री तारिक रहमान को परिवार सहित भारत आने का न्योता दिया है और उन्हें शानदार चुनावी जीत पर बधाई भी दी है।
- Written By: प्रिया सिंह
पीएम मोदी ने बांग्लादेशी पीएम तारिक रहमान को दिया भारत आने का न्योता (सोर्स-सोशल मीडिया)
PM Modi Invites Tarique Rahman: भारत और बांग्लादेश के बीच कूटनीतिक संबंधों में एक नई और सकारात्मक शुरुआत देखने को मिल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री तारिक रहमान को भारत आने का आधिकारिक निमंत्रण भेजा है। यह निमंत्रण लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के माध्यम से ढाका में रहमान के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान दिया गया। भारत ने स्पष्ट किया है कि वह बांग्लादेश के साथ मिलकर शांति और खुशहाली के रास्ते पर आगे बढ़ने को तैयार है।
शपथ ग्रहण और निमंत्रण
BNP नेता तारिक रहमान ने हाल ही में बांग्लादेश के 11वें प्रधानमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली है। इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने प्रधानमंत्री मोदी की ओर से एक विशेष व्यक्तिगत पत्र रहमान को सौंपा। मोदी ने पत्र में रहमान, उनकी पत्नी डॉ. जुबैदा और बेटी ज़ैमा को भारत आने के लिए गर्मजोशी से आमंत्रित किया है।
Just concluded a constructive meeting with Prime Minister of Bangladesh @trahmanbnp I handed over a personal letter from Prime Minister @narendramodi conveying his wishes to PM Rahman and inviting him to visit India at the earliest convenience. I extended warm congratulations… pic.twitter.com/gFNqLmnxsT — Om Birla (@ombirlakota) February 17, 2026
सम्बंधित ख़बरें
बातों में दम होता तो…गद्दार वाले बयान पर राहुल गांधी पर भड़का वक्फ बोर्ड, कहा- 12 साल में खुद को बहुत गिराया
शरद पवार ने बांधे पीएम मोदी के तारीफों के पुल, बोले- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा रहे भारत की प्रतिष्ठा
नेतन्याहू वही करेंगे जो मैं चाहूंगा…ईरान युद्ध को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- समझौते कोई जल्दी नहीं
US Navy ने ओमान की खाड़ी में ईरानी तेल टैंकर को रोका, बदलवाया रास्ता, होर्मुज में तनाव और गहराया
BNP की शानदार जीत
बांग्लादेश में हुए हालिया संसदीय चुनावों में तारिक रहमान की पार्टी BNP ने भारी बहुमत के साथ जीत हासिल की है। BNP ने कुल 297 सीटों में से 209 सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज कर देश की सत्ता में शानदार वापसी की है। पीएम मोदी ने इस जीत को बांग्लादेश की जनता का रहमान के नेतृत्व और विजन पर अटूट विश्वास का प्रतीक बताया है।
साझा इतिहास और दोस्ती
पीएम मोदी ने अपने पत्र में उल्लेख किया कि दोनों पड़ोसी देशों के बीच साझा इतिहास और गहरे सांस्कृतिक संबंध हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों का आपसी सहयोग भविष्य में लोगों की शांति और खुशहाली के लिए गाइडिंग प्रिंसिपल बनेगा। भारत और बांग्लादेश एक-दूसरे की सुरक्षा और विकास के लिए उत्प्रेरक के रूप में काम करने की क्षमता रखते हैं।
सहयोग के प्रमुख क्षेत्र
दोनों देशों के बीच कनेक्टिविटी, व्यापार, शिक्षा, टेक्नोलॉजी और एनर्जी जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने स्वास्थ्य सेवा, स्किल डेवलपमेंट और लोगों के बीच मेलजोल बढ़ाने के लक्ष्यों को साझा करने की बात कही। भारत अब तारिक रहमान के साथ मिलकर इन आपसी रिश्तों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए पूरी तरह से उत्सुक है।
यह भी पढ़ें: Corruption Ranking 2025: बांग्लादेश की रैंकिंग में भारी गिरावट, दुनिया के सबसे भ्रष्ट देशों में शामिल
क्षेत्रीय स्थिरता का विजन
पीएम मोदी का मानना है कि तेजी से बढ़ती ये दोनों अर्थव्यवस्थाएं दक्षिण एशिया में विकास की नई इबारत लिख सकती हैं। रहमान की जीत को देश को स्थिरता और खुशहाली के रास्ते पर ले जाने वाले जनादेश के रूप में देखा जा रहा है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी इस मुलाकात को भविष्य के लिए अत्यंत सकारात्मक और रचनात्मक संवाद करार दिया है।
