PM Modi ने ग्लोबल CEOs से मिलकर जताई खुशी, भारत में निवेश का आश्वासन
Global CEOs Meet: पीएम मोदी ने कॉग्निजेंट, इंटेल और माइक्रोसॉफ्ट के शीर्ष सीईओ से मुलाकात की। इन तकनीकी दिग्गजों ने भारत में निवेश बढ़ाने और परिचालन का विस्तार करने का आश्वासन दिया।
- Written By: प्रिया सिंह
प्रधानमंत्री मोदी कॉग्निजेंट के सीईओ रवि कुमार एस और राजेश वारियर के साथ (सोर्स- सोशल मीडिया)
India Investment Expansion Confirmed: भारत की अर्थव्यवस्था और तकनीकी भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को दुनिया की कई शीर्ष तकनीकी कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (CEO) से मुलाकात की। इस बैठक में कॉग्निजेंट और इंटेल जैसी दिग्गज कंपनियों के प्रमुख शामिल थे। इन सीईओ ने भारत में अपने निवेश और परिचालन के विस्तार को लेकर पीएम मोदी को आश्वासन दिया है, जिससे देश में रोजगार और इनोवेशन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
पीएम मोदी ने शीर्ष ग्लोबल सीईओ से मिलकर जताई खुशी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को तकनीकी क्षेत्र के कई दिग्गजों से मुलाकात की। इनमें कॉग्निजेंट के सीईओ रवि कुमार एस, इंटेल के सीईओ लिप-बू टैन और माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन एवं सीईओ सत्य नडेला जैसे बड़े नाम शामिल थे। इन शीर्ष वैश्विक सीईओ ने भारत में अपने निवेश को बढ़ाने और परिचालन के विस्तार का आश्वासन दिया, जिससे पीएम मोदी ने खुशी जताई। यह मुलाकातें भारत को वैश्विक तकनीकी हब बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
कॉग्निजेंट ने AI और कौशल विकास पर दिया जोर
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर लिखा कि कॉग्निजेंट के CEO रवि कुमार एस और राजेश वारियर के साथ उनकी शानदार बैठक हुई। उन्होंने भारत में भविष्य के क्षेत्रों में कॉग्निजेंट की निरंतर साझेदारी का स्वागत किया। इस बैठक में मुख्य रूप से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और भारतीय युवाओं के कौशल विकास पर ध्यान केंद्रित किया गया। कॉग्निजेंट ने पुष्टि की कि कंपनी देश के उभरते शहरों में विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है और विकास तथा प्रतिभा विकास को बढ़ावा देना जारी रखेगी।
सम्बंधित ख़बरें
Gold-Silver Rate: सोना-चांदी की कीमतों में भारी उछाल से खरीदने वालों को झटका! जानें अपने शहर के ताजा भाव
SIP vs Post Office Investment: रिटायरमेंट के लिए कौन है बेहतर विकल्प? जानिए फायदे और नुकसान
क्या 8वें वेतन आयोग में 283% बढ़ेगी कर्मचारियों की सैलरी? कब से लागू होगा नया पे-स्केल, जानें सबकुछ
आज की ताजा खबर 05 मई : एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें
Had a wonderful meeting with Mr. Ravi Kumar S and Mr. Rajesh Varrier. India welcomes Cognizant’s continued partnership in futuristic sectors. Our youth’s focus on AI and skilling sets the tone for a vibrant collaboration ahead.@Cognizant @imravikumars https://t.co/qsq4DbakfF — Narendra Modi (@narendramodi) December 9, 2025
इंटेल ने सेमीकंडक्टर मिशन का किया समर्थन
पीएम मोदी ने इंटेल कॉर्पोरेशन के सीईओ लिप-बू टैन से मुलाकात पर भी प्रसन्नता व्यक्त की। पीएम मोदी ने कहा कि भारत सेमीकंडक्टर क्षेत्र में अपनी यात्रा के प्रति इंटेल की प्रतिबद्धता का स्वागत करता है। लिप-बू टैन ने ‘X’ पर लिखा कि उन्हें पीएम मोदी से मिलकर सम्मानित महसूस हुआ और उन्होंने भारत की व्यापक सेमीकंडक्टर डिजाइन और निर्माण नीति के लिए प्रधानमंत्री की सराहना की। इंटेल ने भारत सेमीकंडक्टर मिशन का समर्थन करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और उम्मीद जताई कि वे भारत के युवाओं के साथ मिलकर एक इनोवेशन-संचालित भविष्य का निर्माण करेंगे।
Glad to have met Mr. Lip-Bu Tan. India welcomes Intel’s commitment to our semiconductor journey. I am sure Intel will have a great experience working with our youth to build an innovation-driven future for technology. https://t.co/FFrza6AdCq — Narendra Modi (@narendramodi) December 9, 2025
यह भी पढ़ें: वन्यजीवों के लिए अनंत अंबानी को ‘ग्लोबल ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड’, ‘वनतारा’ को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान
नवाचार-संचालित भविष्य की नींव
इन मुलाकातों से स्पष्ट है कि भारत तकनीकी क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण वैश्विक खिलाड़ी बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। पीएम मोदी ने जोर दिया कि युवाओं का AI और स्किल डेवलपमेंट पर ध्यान केंद्रित करना भविष्य में एक जीवंत सहयोग की नींव रखता है। कॉग्निजेंट और इंटेल जैसी कंपनियों का उभरते शहरों में विस्तार करने का आश्वासन भारत के टियर-2 और टियर-3 शहरों में रोजगार के अवसर और तकनीकी विकास को बढ़ावा देगा।
