PM Modi France Visit: फ्रांस से पीएम मोदी का दुनिया को संदेश, 'भारत अब समाधान खोजता नहीं, समाधान देता है'

PM Modi France Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने फ्रांस दौरे के दौरान रविवार को नीस पहुंचे, जहां उन्होंने स्टार्टअप्स, निवेशकों और विश्वविद्यालयों को भारत में साझेदारी का खुला निमंत्रण दिया है।
PM Modi in France
फ्रांस से PM मोदी का दुनिया को संदेश (सोर्स- IANS)
Published on
Updated on

PM Modi France Visit News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने फ्रांस दौरे के दौरान रविवार को नीस पहुंचे, जहां उन्होंने ‘भारत इनोवेट्स 2026’ कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने भारत-फ्रांस संबंधों को भरोसे, नवाचार, साझा मूल्यों और वैश्विक चुनौतियों के समाधान पर आधारित साझेदारी बताया।

पीएम मोदी ने कहा कि भारत और फ्रांस ने इंटरनेशनल सोलर अलायंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सुरक्षा और सस्टेनेबिलिटी जैसे क्षेत्रों में मिलकर काम किया है। उन्होंने वैश्विक स्टार्टअप्स, निवेशकों और विश्वविद्यालयों को भारत आने और सह-विकास, संयुक्त अनुसंधान तथा साझा विनिर्माण में भागीदारी का खुला निमंत्रण दिया।

भारत के डीएनए में है इनोवेशन- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि 'इनोवेशन भारत के डीएनए में है' और किसी भी तकनीक की सफलता केवल उसके बाजार मूल्य से नहीं, बल्कि मानव जीवन पर उसके सकारात्मक प्रभाव से तय होती है। उन्होंने भारत के एआई विजन को “एआई फॉर ऑल” की अवधारणा पर आधारित बताया। उन्होंने दुनिया भर के स्टार्टअप्स, निवेशकों और शैक्षणिक संस्थानों को भारत के साथ मिलकर काम करने का निमंत्रण दिया।

भारत में स्टार्टअप्स की बढ़ रही संख्या

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज का भारत केवल तकनीक का उपभोक्ता नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर तकनीकी समाधान उपलब्ध कराने वाला देश बन चुका है। उन्होंने बताया कि भारत में स्टार्टअप्स की बढ़ती संख्या और न्यूक्लियर एनर्जी सेक्टर में किए गए सुधार देश को स्वच्छ ऊर्जा और तकनीकी नवाचार के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।

ये भी पढ़ें-

कार्यक्रम में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें स्वतंत्र भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले प्रधानमंत्रियों में शामिल होने पर बधाई दी। मैक्रों ने भारत को वैश्विक नवाचार का प्रमुख भागीदार बताते हुए दोनों देशों के सहयोग को भविष्य की जरूरत बताया। फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भी पीएम मोदी की नेतृत्व क्षमता और भारत की प्रगति की सराहना की।

बता दें कि, प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब फ्रांस में 17 से 20 जून तक विवाटेक (VivaTech) 2026 का आयोजन होने जा रहा है, जिसे यूरोप का सबसे बड़ा स्टार्टअप और प्रौद्योगिकी सम्मेलन माना जाता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com