'वह शांत, कूल और टोटल किलर हैं...', G7 समिट में PM मोदी के मुरीद हुए डोनाल्ड ट्रंप, बोले- मैं वैसा नहीं

G7 Summit: G7 समिट में डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की है। वहीं, पीएम मोदी ने भी मुलाकात पर खुशी जताई। उन्होंने बताया, पिछले वर्ष हम वाशिंगटन में मिले थे।
"He is calm, cool, and a total killer..." — Donald Trump impressed by PM Modi at the G7 summit, says, "I am not like that."
डोनाल्ड ट्रंप और नरेंद्र मोदी (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Donald Trump Praises PM Modi: फ्रांस के एवियन-ले-बैंस में आयोजित 52वें जी7 समिट के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खुलकर तारीफ की है। विश्व बड़े नेताओं के साथ वर्किंग लंच के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी को शांत, कूल और टोटल किलर बताया। खुद की तुलना पीएम मोदी हुए कहा कि मैं वह (मोदी के जैसे) नहीं हूं उन्हें देखो...

PM मोदी ने जताई खुशी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, आपसे मिलकर बहुत खुशी हो रही है और पिछले वर्ष हम वाशिंगटन में मिले थे उसके बाद हमारे संबंधों में एक गति आई है नई ऊर्जा आई है और कई विषयों में हम बहुत मिलकर आगे चलकर रहे हैं।

तस्वीरें हुई वायरल

इसके पहले प्रधानमंत्री मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच बैठक के दौरान मुलाकात की तस्वीरें काफी वायरल हुई थी। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने मुस्कुराते हुए गर्मजोशी से हाथ मिलाया और अभिवादन किया। दोनों नेता आपस गुफ्तगू करते भी नजर आए। ईरान युद्ध के शुरू होने के बाद दोनों नेताओं की यह पहली मुलाकात है।

इन मुद्दों पर होगी चर्चा

आज पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप की द्विपक्षीय बैठक है। बैठक में दोनों देशों के बीच आर्थिक विकास, सप्लाई चेन, एआई, निवेश साझेदारी और दुनिया की सुरक्षा समेत कई मुद्दों पर चर्चा होगी। दोनों नेताओं की यह द्विपक्षीय बैठक पिछले साल पाकिस्तान के खिलाफ हुए सफल ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पहली द्विपक्षीय बैठक हो रही है।

ईरान युद्ध के बाद पहली मुलाकात

हाल ही में पश्चिम एशिया युद्ध में अमेरिकी हमले में कई भारतीय नागरिकों की मौत हो गई थी। इसको लेकर भारत में काफी बवाल मचा था। फ्रांस में होने वाले जी7 समिट में दोनों देशों की बैठक पर सबकी निगाहें टिकी हैं।

बता दें, फरवरी में शुरू हुए ईरान-अमेरिका युद्ध के बाद पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की यह पहली मुलाकात है। युद्ध शुरू होने के बाद होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों की आवाजाही प्रभावित हुई। इसका असर भारत समेत पूरी दुनिया पर पड़ा। दुनियाभर में ऊर्जा संकट खड़ा हो गया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com