पीएम मोदी ने दी डोनाल्ड ट्रंप को जीत की बधाई, भेजा ये संदेश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए डोनाल्ड ट्रंप को जीत की बधाई दी है। पीएम मोदी ने पोस्ट में कहा कि आपकी ऐतिहासिक चुनावी जीत पर हार्दिक बधाई मेरे दोस्त डोनाल्ड ट्रंप।
- Written By: अर्पित शुक्ला
तस्वीर में डोनाल्ड ट्रंप और नरेंद्र मोदी
नई दिल्ली: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बुधवार को देश के इतिहास में सबसे बड़ी राजनीतिक वापसी दर्ज करते हुए व्हाइट हाउस की दौड़ जीत चुके हैं। उन्होंने चुनाव में अपनी डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी कमला हैरिस को हरा दिया है। अमेरिका 47वें राष्ट्रपति बनने जा रहे रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप आज 6 नवंबर 2024 को अपने समर्थकों को संबोधित करेंगे। वहीं, कमला हैरिस भी अपने समर्थकों को कल संबोधित करेंगी।
वहीं अमेरिकी चुनाव में जीत के बाद यहां के 47वें राष्ट्रपति बनने जा रहे डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि, अमेरिकावासियों का धन्यवाद। आज से पहले ऐसा नजारा नहीं देखा। हम अपने बॉर्डर को फिर मजबूत करेंगे। देश की सभी समस्याएं दूर करेंगे। दुनिया भर के नेताओं ने डोनाल्ड ट्रंप को जीत की बधाई दे रहे हैं। इसी क्रम में पीएम मोदी ने भी डोनाल्ड ट्र्ंप को बधाई दी है।
क्या कहा पीएम मोदी ने
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए डोनाल्ड ट्रंप को जीत की बधाई दी है। पीएम मोदी ने पोस्ट में कहा कि आपकी ऐतिहासिक चुनावी जीत पर हार्दिक बधाई मेरे दोस्त डोनाल्ड ट्रंप। जैसा कि आप अपने पिछले कार्यकाल की सफलताओं को आगे बढ़ा रहे हैं, मैं भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक तथा रणनीतिक साझेदारी को और अधिक मजबूत करने के लिए हमारे सहयोग को नवीनीकृत करने के लिए उत्सुक हूं। पीएम मोदी ने आगे लिखा कि आइए, मिलकर अपने लोगों की भलाई के लिए और वैश्विक शांति, स्थिरता तथा समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए काम करें।
सम्बंधित ख़बरें
यहां पढ़ें – व्हाइट हाउस की रेस में कमला पीछे, ट्रंप ने ‘स्विंग स्टेट्स’ में मारी सेंध, पहुंचे बहुमत के करीब
ट्रंप को मिली जीत
खबरों के मुताबिक डोनाल्ड ट्रंप ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। ट्रंप को 277 तथा डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस को 226 इलेक्टोरल कॉलेज वोट मिले हैं। अमेरिका चुनाव 2024 अनिश्चितता तथा ध्रुवीकरण के बीच हुआ और डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस के पास अमेरिका की पहली महिला राष्ट्रपति बनने की संभावना थी। लेकिन ट्रंप दूसरे कार्यकाल के लिए व्हाइट हाउस पहुंचेंगे।
यहां पढ़ें – जम्मू-कश्मीर : महज 6 घंटे में 2 एनकाउंटर, बांदीपोरा में 1 आतंकी ढेर
