-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Pm Modi Awarded Ghana National Honor Key Agreements Signed
PM मोदी को मिला घाना का राष्ट्रीय सम्मान, कई अहम समझौतों पर भी लगी मुहर
- Written By: अमन उपाध्याय
प्रधानमंत्री मोदी ने घाना में मिले भावपूर्ण स्वागत के लिए आभार जताते हुए कहा कि राष्ट्रपति का व्यक्तिगत रूप से हवाई अड्डे पर आना उनके लिए एक विशेष सम्मान की बात है। संयुक्त बयान देते हुए पीएम मोदी...

PM मोदी को मिला घाना का राष्ट्रीय सम्मान, फोटो ( सो.सोशल मीडिया)
अकरा: पीएम नरेंद्र मोदी बुधवार को घाना की अपनी पहली द्विपक्षीय यात्रा पर पहुंचे। यह दो दिनों तक चलने वाली यात्रा है। उनका अकरा स्थित कोटोका अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भव्य स्वागत किया गया, जहां परंपरागत 21 तोपों की सलामी दी गई। इस अवसर पर, घाना के राष्ट्रपति जॉन महामा ने प्रधानमंत्री मोदी को देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना’ से नवाजा। यह पश्चिम अफ्रीकी देश में भारतीय प्रधानमंत्री की यह महत्वपूर्ण यात्रा है।
पीएम मोदी ने घाना के राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा, “घाना का यह राष्ट्रीय सम्मान पाकर मुझे गहरा गर्व और अपार सम्मान का अनुभव हो रहा है। इस विशेष मौके पर मैं घाना के राष्ट्रपति महामा के साथ सरकार और जनता के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं। यह सम्मान मैं पूरे 140 करोड़ भारतीयों की ओर से सम्मानपूर्वक स्वीकार करता हूं। मैं यह सम्मान भारत के युवाओं की उम्मीदों, उनके उज्ज्वल भविष्य, हमारी सांस्कृतिक विविधता और परंपराओं, तथा भारत-घाना के ऐतिहासिक रिश्तों को समर्पित करता हूं।”
भावपूर्ण स्वागत के लिए आभार
पीएम मोदी ने घाना में मिले भावपूर्ण स्वागत के लिए आभार जताते हुए कहा कि राष्ट्रपति का व्यक्तिगत रूप से हवाई अड्डे पर आना उनके लिए एक विशेष सम्मान की बात है। संयुक्त बयान देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत और घाना की दोस्ती हमारे साझा मूल्यों, संघर्षों और समावेशी भविष्य के सपनों पर आधारित है, जिसने अन्य राष्ट्रों को भी प्रेरित किया है।
सम्बंधित ख़बरें
जापान में भूकंप ने मचाई भारी तबाही, ट्रेन पटरी से उतरी, एयरपोर्ट बंद… अब तक 13 लोगों की मौत
Europe Wildfire: स्पेन और फ्रांस के जंगलों में लगी भीषण आग, 15 की मौत और 3 लाख लोग हुए बेघर
Zelensky US Visit: जेलेंस्की ने अमेरिका से मांगे एंटी बैलिस्टिक मिसाइल, रूस के खिलाफ बड़ी तैयारी
क्या अब मिलकर लड़ेंगे इजरायल और यूक्रेन? वॉशिंगटन में जेलेंस्की-नेतन्याहू की मुलाकात ने दुनिया में मचाई खलबली
I thank the people and Government of Ghana for conferring ‘The Officer of the Order of the Star of Ghana’ upon me. This honour is dedicated to the bright future of our youth, their aspirations, our rich cultural diversity and the historical ties between India and Ghana. This… pic.twitter.com/coqwU04RZi — Narendra Modi (@narendramodi) July 2, 2025
पीएम नरेंद्र मोदी ने घाना को पश्चिम अफ्रीका का एक सशक्त लोकतंत्र और “आशा की किरण” बताया। इस ऐतिहासिक दौरे के दौरान भारत और घाना के बीच कई अहम समझौते और सहयोग के नए रास्ते तय किए गए।
छात्रवृत्तियों की संख्या दोगुनी की जाएगी
पीएम मोदी ने घोषणा करते हुए कहा कि घाना के लिए ICCR और ITEC छात्रवृत्तियों की संख्या दोगुनी की जाएगी। इसके अलावा युवाओं को व्यावसायिक शिक्षा देने के उद्देश्य से एक स्किल डेवलपमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा। कृषि क्षेत्र में घाना के राष्ट्रपति महामा के “Feed Ghana” कार्यक्रम में सहयोग देने की बात कही गई।
गाजा में जंग के बाद नहीं रहेगा हमास… इजराइली PM नेतन्याहू ने किया बड़ा ऐलान
वैक्सीन निर्माण में सहयोग
इसके अलावा, पीएम मोदी ने जन औषधि केंद्रों के जरिए घाना की जनता को किफायती और भरोसेमंद स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रस्ताव रखा। वैक्सीन निर्माण में सहयोग पर भी बातचीत हुई। आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में घाना के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि दोनों देशों ने आतंकवाद निरोधक सहयोग को और गहराने का संकल्प लिया है। साथ ही, संयुक्त राष्ट्र में सुधारों को लेकर दोनों देशों के नजरिए में समानता है।
पीएम मोदी को मिला घाना में सम्मान
कुछ अहम ऐलान
1. सांस्कृतिक सहयोग पर समझौता:
भारत और घाना के बीच कला, संगीत, नृत्य, साहित्य और सांस्कृतिक विरासत के क्षेत्रों में आपसी समझ और साझेदारी को बढ़ाने के लिए एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए गए।
2. मानकीकरण एवं प्रमाणन पर सहयोग:
भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) और घाना स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी (GSA) ने गुणवत्ता मानकों और प्रमाणन प्रक्रियाओं में परस्पर सहयोग के लिए एक समझौता किया।
3. पारंपरिक चिकित्सा में साझेदारी:
भारत की इंडियन ट्रेडिशनल मेडिसिन रेगुलेटरी अथॉरिटी (ITRA) और घाना की ITAM संस्था ने पारंपरिक चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान और प्रशिक्षण को बढ़ावा देने के लिए समझौता किया।
4. द्विपक्षीय समीक्षा एवं संवाद:
दोनों देशों ने उच्च स्तरीय राजनीतिक और आर्थिक संवाद को नियमित करने और सहयोग की समीक्षा के लिए संयुक्त आयोग की बैठक को औपचारिक रूप देने हेतु सहमति जताई।
घाना के राष्ट्रपति को भारत आने का आमंत्रण
पीएम मोदी ने घाना के राष्ट्रपति को भारत आने का आमंत्रण देते हुए कहा, “महामहिम राष्ट्रपति, आप भारत के करीबी और प्रिय मित्र हैं तथा भारत से भली-भांति परिचित हैं। मैं आपको भारत की यात्रा का निमंत्रण देता हूं और आशा करता हूं कि आप हमें आपके स्वागत का अवसर प्रदान करेंगे। एक बार फिर, मैं घाना की सरकार और वहां की जनता को उनके हृदयस्पर्शी स्वागत के लिए हार्दिक धन्यवाद देता हूं।”
Pm modi awarded ghana national honor key agreements signed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
आगरा में जया किशोरी की कथा: कंस वध, गोपी-उद्धव संवाद और सुदामा चरित्र ने दिया प्रेम, धर्म और संस्कार का संदेश
Jul 29, 2026 | 01:19 PMBhandara News: भंडारा के साकोली में भारी बारिश से तालाब फूटा, किसानों की फसल तबाह
Jul 29, 2026 | 01:18 PM2027 World Cup से पहले वैभव सूर्यवंशी को मिले टीम इंडिया में मौका? पूर्व चयनकर्ता ने BCCI से की बड़ी मांग
Jul 29, 2026 | 01:18 PMWorld ORS Day 2026: हर साल लाखों लोगों की जान बचाता है ORS, जानें कैसे करता है शरीर में पानी की कमी पूरी
Jul 29, 2026 | 01:17 PMभोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PMHeavy Rain Alert: महाराष्ट्र के 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, अरब सागर में चक्रवाती हवाओं से बढ़ा खतरा
Jul 29, 2026 | 01:12 PMबेंगलुरु में सनसनी, क्रिकेट मैदान पर मिला इंसान का कटा हुआ सिर, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
Jul 29, 2026 | 01:08 PMवीडियो गैलरी

‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM














