Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

म्यांमार के सैन्य सरकार प्रमुख से प्रधानमंत्री की मुलाकात, पीएम बोले- आपदा में भारत अपने भाईयों-बहनों के साथ

पीएम मोदी ने शुक्रवार को कहा कि भारत भूकंप प्रभावित म्यांमार के लोगों की सहायता के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। उन्होंने म्यांमार के वरिष्ठ जनरल मिन आंग ह्लाइंग से मुलाकात की और द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की।

  • By Saurabh Pal
Updated On: Apr 04, 2025 | 11:12 AM

जनरल मिन आंग, पीएम मोदी (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

बैंकॉक: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि भारत भूकंप प्रभावित म्यांमार के लोगों की सहायता के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। उन्होंने म्यांमार के वरिष्ठ जनरल मिन आंग ह्लाइंग से मुलाकात की और द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री मोदी ने बिम्सटेक (बहु-क्षेत्रीय और तकनीकी सहयोग के लिए बंगाल की खाड़ी पहल) के नेताओं की शिखर बैठक से इतर म्यांमार की सैन्य सरकार के प्रमुख से मुलाकात की।

बिम्सटेक एक क्षेत्रीय पहल है, जिसमें भारत के पड़ोसी देश शामिल हैं। बिम्सटेक में थाईलैंड, म्यांमार, बांग्लादेश, भूटान, भारत, नेपाल और श्रीलंका शामिल हैं। मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा ‘‘बैंकॉक में बिम्सटेक शिखर सम्मेलन के दौरान म्यांमार के वरिष्ठ जनरल मिन आंग ह्लाइंग से मुलाकात की। हाल में आए भूकंप के कारण हुई जान-माल की हानि पर एक बार फिर संवेदना व्यक्त की। भारत इस कठिन समय में म्यांमार के अपने भाइयों और बहनों की सहायता के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है।”

Met Senior General Min Aung Hlaing of Myanmar on the sidelines of the BIMSTEC Summit in Bangkok. Once again expressed condolences on the loss of lives and damage of property in the wake of the recent earthquake. India is doing whatever is possible to assist our sisters and… pic.twitter.com/Hwwv4VxSpi — Narendra Modi (@narendramodi) April 4, 2025

तख्ता पलट के बाद सत्ता पर काबिज हैं जनरल मिन

उन्होंने कहा कि हमने भारत और म्यांमार के बीच द्विपक्षीय संबंधों, विशेषकर ‘कनेक्टिविटी’, क्षमता निर्माण, बुनियादी ढांचा विकास आदि क्षेत्रों पर भी चर्चा की। भारत ने भूकंप प्रभावित म्यांमार में राहत प्रयासों में मदद के लिए ‘ऑपरेशन ब्रह्मा’ शुरू किया है। फरवरी 2021 में सैन्य तख्तापलट के बाद वरिष्ठ जनरल मिन देश की सत्ता संभाल रहे हैं। म्यांमा को बिम्सटेक की सफलता के लिए एक महत्वपूर्ण कड़ी माना जाता है, जिसका मुख्य उद्देश्य सदस्य राष्ट्रों के बीच सम्पर्क को बढ़ावा देना है।

‘बिम्सटेक देशों को जोड़ने वाली परियोजनाएं म्यांमार से गुजरती हैं’

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि सदस्य देशों को जोड़ने वाली सभी प्रमुख परियोजनाएं म्यांमार से होकर गुजरती हैं, जहां स्थानीय प्रशासन का देश के विभिन्न क्षेत्रों पर बहुत कम नियंत्रण है। म्यांमार में आए भीषण भूकंप ने देश के लिए अन्य राष्ट्रों के साथ जुड़ने का अवसर पैदा किया है, क्योंकि वह भूकंप से उबरने के लिए मानवीय सहायता चाहता है। म्यांमार में आए भूकंप में 3,000 से ज्यादा लोग मारे गए हैं, लगभग 5,000 लोग घायल हुए हैं और देशभर में 370 से ज्यादा लोग लापता हैं। वरिष्ठ जनरल मिन ने बिम्सटेक देशों के नेताओं के लिए आयोजित आधिकारिक रात्रिभोज में भी भाग लिया। थाईलैंड के विदेश मंत्रालय ने कहा कि बिम्सटेक सदस्यों ने बृहस्पतिवार को मंत्रिस्तरीय बैठकों के दौरान आपदा प्रबंधन पर चर्चा की।

Pm modi assured help to myanmar military government chief

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 04, 2025 | 11:11 AM

Topics:  

  • Earthquake
  • Myanmar
  • Narendra Modi

सम्बंधित ख़बरें

1

भारत ने तब क्यों नहीं बोला जब…PM मोदी के किस बयान पर भड़क उठे जेलेंस्की, दे डाली ये नसीहत

2

राजस्थान को मिलेगी बड़ी सौगात: जल्द ही पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन कर सकते हैं पीएम मोदी

3

कैसा होगा 2026 का बजट? PM मोदी ने अर्थशास्त्रियों के साथ की बड़ी बैठक, तैयार किया मास्टरप्लान

4

मजदूरों की पुकार पहुंचेगी दिल्ली दरबार! PM को भेजे जाएंगे 10 लाख खत, AAP का मनरेगा के खिलाफ मोर्चा

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.