-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Pm Modi Address In Trinidad Calls Kamla Bihars Daughter Video
त्रिनिदाद में PM मोदी का संबोधन, कमला को बताया ‘बिहार की बेटी’, देखें VIDEO
- Written By: अमन उपाध्याय
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री कमला जी के पूर्वज बिहार के बक्सर जिले से थे। कमला जी खुद भी वहां जाकर आई हैं। भारत के लोग उन्हें 'बिहार की बेटी' के रूप में देखते हैं। यहां मौजूद कई...

त्रिनिदाद में PM मोदी, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने त्रिनिदाद और टोबैगो की अपनी यात्रा के दौरान एक कार्यक्रम में भारतीय मूल के लोगों को संबोधित किया। अपने भाषण में उन्होंने बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का उल्लेख करते हुए त्रिनिदाद और टोबैगो की प्रधानमंत्री कमला को “बिहार की बेटी” कहा। उन्होंने बताया कि कमला जी के पूर्वज भारत के बिहार राज्य के बक्सर जिले से थे और वे स्वयं वहां जाकर आई हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत के लोग उन्हें गर्व से ‘बिहार की बेटी’ मानते हैं, और यहां मौजूद बहुत से लोग बिहार से जुड़े हुए हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि बिहार की विरासत न सिर्फ भारत बल्कि पूरे विश्व के लिए गर्व का विषय है। चाहे वह लोकतंत्र, राजनीति, कूटनीति और उच्च शिक्षा जैसे तमाम क्षेत्रों में विश्व को दिशा दिखाई है। उन्होंने यह आशा व्यक्त की कि 21वीं सदी में भी बिहार की भूमि से नए विचार, नई प्रेरणाएं के अवसर निकलते रहेंगे।
देखें Video-
Port of Spain, Trinidad and Tobago: Prime Minister Narendra Modi says, “…The people of India regard Prime Minister Kamla as a daughter of Bihar, as many of her ancestors trace their roots to that sacred land. The heritage of Bihar, along with that of India, is a matter of pride… pic.twitter.com/R7HQbNyEgG — IANS (@ians_india) July 4, 2025
सभी लोग एक ही परिवार के हिस्से
प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि हाल ही में जब मैं इस मनोहर भूमि पर आया, जहां हमेशा पक्षियों की मधुर ध्वनि गूंजती रहती है, तो मेरा पहला संवाद यहां बसे भारतीय मूल के भाई-बहनों से हुआ। यह मेरे लिए एक स्वाभाविक अनुभव रहा, क्योंकि हम सभी एक ही परिवार का हिस्सा हैं। त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय की यात्रा एक प्रेरणादायक और साहसिक कहानी है।
रूस ने तालिबान को दी औपचारिक मान्यता, बैन लिस्ट से भी हटाया नाम
सम्बंधित ख़बरें
पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता! पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने दिया बड़ा संकेत, आंकड़ों से समझाया पूरा गणित
केमिकल नहीं, फिर कैसे बचा रहा 4 महीने तक खामेनेई का शव? जनाजे से पहले सामने आया बड़ा सच
कश्मीर में मटन की भारी किल्लत, शादी-ब्याह पर मंडराया संकट! व्यापारियों ने पंजाब को ठहराया जिम्मेदार
‘अदृश्य और बेहद खतरनाक’, AI पर सुप्रीम कोर्ट ने दी बड़ी चेतावनी; बोला- इंसानी दखल है जरूरी
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जब मैं पिछली बार यहां आया था, उस पल से अब तक करीब 25 वर्ष बीत चुके हैं। इन वर्षों में हमारे आपसी संबंध और भी प्रगाढ़ हुए हैं। भारत के शहर जैसे बनारस, पटना, कोलकाता और दिल्ली भले ही भारत में स्थित हैं, लेकिन यहां की गलियों और स्थानों के नाम इन्हीं शहरों की याद दिलाते हैं। नवरात्र, महाशिवरात्रि और जन्माष्टमी जैसे पर्व यहां भी पूरे जोश और श्रद्धा से मनाए जाते हैं।
युवाओं की आंखों में चमक और सीखने की ललक
उन्होंने आगे कहा, “यहां मुझे कई परिचित चेहरे बड़ी गर्मजोशी से दिख रहे हैं। मैं युवाओं की आंखों में चमक और सीखने की ललक को महसूस कर सकता हूं। वे एक-दूसरे से जुड़ने और साथ मिलकर प्रगति करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। हमारा संबंध न तो सिर्फ सीमाओं तक सीमित है और न ही पीढ़ियों तक यह उससे कहीं अधिक व्यापक और गहरा है।
Pm modi address in trinidad calls kamla bihars daughter video
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता! पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने दिया बड़ा संकेत, आंकड़ों से समझाया पूरा गणित
Jul 02, 2026 | 07:13 PMशालार्थ ID घोटाला: 11 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल, SIT का अब तक का सबसे बड़ा एक्शन, 1100 संशयित घेरे में
Jul 02, 2026 | 07:09 PMभारी बारिश से बेहाल विदिशा: गर्ल्स स्कूल के पास भरा कमर तक पानी; जान जोखिम में डालकर निकाले गए छात्र
Jul 02, 2026 | 07:00 PMएक धक्का दो, ये गुम्बद तोड़ दो; महा मंडलेश्वर सच्चिदानंद महाराज के बयान से मचा सियासी बवाल
Jul 02, 2026 | 06:59 PM14 लाख का AI रोबोट जो समझेगा आपके जज्बात, इंसानों जैसी त्वचा, याद रखेगा हर बात, देखकर रह जाएंगे हैरान
Jul 02, 2026 | 06:58 PMMaharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में अगले 4 दिन होगी आफत की भारी बारिश! इन जिलों में अलर्ट जारी
Jul 02, 2026 | 06:53 PMकेमिकल नहीं, फिर कैसे बचा रहा 4 महीने तक खामेनेई का शव? जनाजे से पहले सामने आया बड़ा सच
Jul 02, 2026 | 06:52 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM












