-
मंगल, 7 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Pia Air Hostess Fight Jeddah Airport Viral Video Suspended Investigation
PIA Scandal: जेद्दा एयरपोर्ट पर आपस में भिड़ीं पाकिस्तान एयरलाइंस की एयर होस्टेस, वीडियो वायरल
- Written By: प्रिया सिंह
Air Hostess Fight Jeddah: जेद्दा एयरपोर्ट पर पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस की दो एयर होस्टेस के बीच मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद PIA ने दोनों को सस्पेंड कर दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (सोर्स-सोशल मीडिया)
PIA Air Hostess Suspended For Physical Altercation: पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA) एक बार फिर विवादों के केंद्र में है और इस बार वजह कोई तकनीकी खराबी नहीं, बल्कि कर्मचारियों का आपसी झगड़ा है। सऊदी अरब के जेद्दा एयरपोर्ट पर PIA की दो एयर होस्टेस के बीच हुई हाथापाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
इस घटना ने न केवल एयरलाइन की छवि को नुकसान पहुंचाया है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान की भी फजीहत कराई है। वीडियो सामने आने के बाद PIA प्रबंधन ने सख्त रुख अपनाते हुए दोनों महिला कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विदेशी जमीन पर मर्यादा तार-तार
यह शर्मनाक घटना 23 दिसंबर को जेद्दा एयरपोर्ट के इंटरनेशनल डिपार्चर लाउंज में हुई, जब PIA की एक फ्लाइट मुल्तान के लिए रवाना होने वाली थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों एयर होस्टेस के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस शुरू हुई, जिसने देखते ही देखते मारपीट का रूप ले लिया।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान में पुलिस चौकी पर बड़ा आतंकी हमला, रातभर हुई गोलीबारी में 9 पुलिसकर्मियों की मौत; 5 जवान अगवा
मैक्रों के सीरिया दौरे के बीच दमिश्क में धमाके, होटल के बाहर ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी
धू-धू कर जल रहा पुर्तगाल! 30 हजार हेक्टेयर इलाका तबाह, सरकार ने पूरे देश में इमरजेंसी लगाई
PM मोदी को इंडोनेशिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, रक्षा और समुद्री सुरक्षा पर ‘महामंथन’, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
वायरल क्लिप में एक एयर होस्टेस को अपनी बैठी हुई सहयोगी पर हाथ उठाते और चिल्लाते हुए देखा जा सकता है। मौके पर मौजूद PIA के अधिकारियों ने उन्हें शांत कराने की बहुत कोशिश की, लेकिन वे टस से मस नहीं हुईं।
پی آئی اے کی دو ایئر ہوسٹس جدہ ائیر پورٹ پر آپس میں لڑ پڑیں ۔۔ پہلے تلخ جملوں کا تبادلہ اور گالیاں ۔ pic.twitter.com/XQTqj4wugs — Muhammad Zeeshan Awan (@surrakimuhammad) December 28, 2025
वीडियो रिकॉर्डिंग और अनुशासन पर सवाल
मात्र 12 सेकंड के इस वीडियो में एक अधिकारी रिकॉर्डिंग कर रहे व्यक्ति को मना करते हुए भी नजर आता है, लेकिन तब तक यह क्लिप इंटरनेट पर आग की तरह फैल चुकी थी। वहां मौजूद अन्य कर्मचारियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि दोनों के बीच विवाद निजी हमलों से शुरू हुआ था।
इस घटना ने एयरपोर्ट जैसे सार्वजनिक और संवेदनशील स्थान पर कार्यस्थल अनुशासन (Workplace Discipline) की कमी को उजागर किया है। लोग सोशल मीडिया पर एयरलाइन के पेशेवर व्यवहार और स्टाफ ट्रेनिंग पर गंभीर सवाल उठा रहे हैं।
PIA का कड़ा एक्शन और निलंबन
वीडियो वायरल होने और चौतरफा आलोचना के बाद PIA के प्रवक्ता ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि एयरलाइन अनुशासन के मामलों में जीरो-टॉलरेंस पॉलिसी अपनाती है। त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों एयर होस्टेस को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड (निलंबित) कर दिया गया है।
एयरलाइन ने एक आंतरिक जांच समिति का गठन किया है जो इस झगड़े की असली वजह का पता लगाएगी। प्रवक्ता ने भरोसा दिलाया कि जांच पूरी होने के बाद नियमों के अनुसार दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: नए कैंप…7 दिन की ट्रेनिंग और तबाही! POK में सक्रिय हुआ ‘मौत का सौदागर’, हैरान कर देगा ‘खूनी प्लान’
छवि सुधारने की बड़ी चुनौती
पहले से ही आर्थिक संकट और नीलामी की चर्चाओं से जूझ रही PIA के लिए यह घटना एक बड़ा झटका है। अंतरराष्ट्रीय रूट पर इस तरह का व्यवहार यात्रियों के भरोसे को कम करता है। एयरलाइन ने भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए अपने स्टाफ के लिए विशेष काउंसलिंग और ट्रेनिंग सत्र आयोजित करने की बात कही है।
विशेषज्ञों का मानना है कि PIA को अपनी साख बचाने के लिए न केवल दोषियों को सजा देनी होगी, बल्कि अपने कार्यक्षेत्र के माहौल में भी बुनियादी सुधार करने होंगे।
Pia air hostess fight jeddah airport viral video suspended investigation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
MP में मत्स्य पालन का नया युग: कुवैत के साथ 7,430 करोड़ का समझौता; 30 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMअंशुला कपूर के रिसेप्शन में दिखा ट्रेडिशनल ग्लैमर, लाल साड़ी में छाईं नई नवेली दुल्हन, जुटा कपूर परिवार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMमहाराष्ट्र में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में अश्लीलता पर लगेगी रोक, विधानसभा ने मंजूर किया नया कानून
Jul 07, 2026 | 11:27 PMदमोह में सरकारी रिकॉर्ड से 12 तालाब हुआ गायब; नालों को तालाब दिखाकर लाखो रुपए का हुआ महा-भ्र्ष्टाचार
Jul 07, 2026 | 11:14 PMMeerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM51.6% अधिक बारिश से छत्रपति संभाजीनगर तर, मिली उमस से राहत, खरीफ फसलों के लिए वरदान बनी वर्षा
Jul 07, 2026 | 11:08 PMसिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PMवीडियो गैलरी

Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM
CM के काफिले के लिए घंटों रुका ट्रैफिक! अस्पताल जा रहे शख्स की गुहार का वायरल VIDEO देख भड़के लोग।
Jul 07, 2026 | 06:16 PM
कृष्ण मोहन ने संभाली राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की जिम्मेदारी, जानें क्या करेंगे पहला काम
Jul 07, 2026 | 03:51 PM














