अजीबोगरीब: एक गांव ऐसा जहां बड़े होते ही ‘लड़का’ बन जाती है लड़कियां, वैज्ञानिक भी है दंग
- Written By: वैष्णवी वंजारी
नई दिल्ली: अक्सर हम कुछ ऐसी घटनाओं के बारे में सुनते है। जिस पर हमारा विश्वास नहीं बैठता। जिसे जानकर हम सोच में पड़ जाते है की क्या वाकई में ऐसा हो सकता है ? जी हां, आज हम आपको एक ऐसी ही बात बताने जा रहे है जिसके बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। हम सब जानते है ज्यादातर लड़कों (Boys) और लड़कियों (Girls) के लिए ‘तरुण अवस्था’ एक अजीब और कठिन समय होता है। आइए जानते है पूरी खबर क्या है…
तरुण अवस्था
इस तरुण अवस्था के समय में बहुत से शारीरिक बदलाव होते है ऐसे में आवाज भारी होने लगती है, मूड स्विंग होता है तथा उनके शरीर के कई जगहों पर बाल आने शुरू हो जाते हैं, जहां पहले कभी नहीं होते। लेकिन अगर हम आपको बताएं कि दुनिया के नक्शे पर एक ऐसा गांव (La Salinas Village) है, जहां एक उम्र के बाद लड़कियां, लड़का (Girls turns into Boys) बन जाती हैं तो आप हैरान ही रह जाएंगे।
लड़की बनते है लड़का
जी हा चौंक गए न आप? लेकिन आपको बता दें कि यह बिल्कुल सच है। डोमिनिकन रिपब्लिक (Dominican Republic) देश में ला सेलिनास नामक (La Salinas Village) एक गांव है। बता दें कि यहां की लड़कियों का एक खास उम्र के बाद जेंडर चेंज (Gender Change) हो जाता है। इसके बाद यहां की लड़कियां, लड़का बन जाती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Delhi Police: जंतर-मंतर पर पुलिसकर्मी की हार्ट अटैक से मौत का दावा फर्जी, दिल्ली पुलिस ने दी जानकारी
मेरा टिकट किसी और ने काटा… मंच पर फफक पड़े नरोत्तम मिश्रा, दिया सबसे बड़ा राजनीतिक बयान! देखें VIDEO
नसीरुद्दीन शाह ने कहा जोकर तो अनुपम खेर ने उन्हें नशेड़ी बताया, सोशल मीडिया पर मचा बवाल! जानें पूरा मामला
ईमानदारी की ऐसी मिसाल नहीं देखी होगी! दोस्त से उधार लिए थे 1000 रुपए, 35 साल बाद सूद समेत लौटाने पहुंचा शख्स
इस कारण यहां के लोग गांव को श्रापित गांव (Cursed Village) मानते हैं। इस रहस्य का आज तक वैज्ञानिक भी पता नहीं लगा पाए हैं। आखिर ये कौनसी पहले है जो वैज्ञानिक भी नहीं सुलझा पा रहे है। आईये जानते है इसके बारे और कुछ….
लड़कियां 12 साल की उम्र में बनती हैं लड़का
आप जानकर हैरान होंगे की इस अनोखे गांव ला सेलिनास की कई लड़कियां 12 साल की उम्र में आते-आते लड़के में तब्दील होने लगती हैं। गांव की लड़कियों के लड़का बनने की ‘बीमारी’ की वजह से यहां के लोग बेहद परेशान रहते हैं। इस कारण गांव के कई लोगों का मानना है कि यहां किसी अदृश्य शक्ति का साया है। इसके अलावा कुछ बुजुर्ग लोग गांव को श्रापित मानते हैं। इस तरह के बच्चों को ‘ग्वेदोचे’ (Guevedoces) कहा जाता है।
लड़की होने पर मनाते है मातम
जब गांव में किसी के घर लड़की का जन्म होता है तो उस परिवार में मातम पसर जाता है। क्योंकि उन्हें डर होता है कि उनकी बेटी बड़ी होने पर लड़का बन जाएगी। इस बीमारी के कारण गांव में लड़कियों की संख्या काफी कम होती जा रही है। इस रहस्यमयी बीमारी की वजह से आस-पास के गांव के लोग इस गांव को बुरी नजर से देखते हैं। क्यों की यहां यह बहुत ही अलग घटना होती है।
अनुवांशिक है यह बीमारी
आपको बता दें कि समुद्र किनारे बसे इस गांव की आबादी 6 हजार के करीब है। अपने अनोखे आश्चर्य की वजह से यह गांव दुनियाभर के शोधकर्ताओं के लिए रिसर्च का विषय बना हुआ है। वहीं दूसरी तरफ डॉक्टर्स कहते हैं कि ये बीमारी ‘आनुवंशिक विकार’ है। स्थानीय भाषा में इस बीमारी से ग्रसित बच्चों को ‘सूडोहर्माफ्रडाइट’ कहा जाता है।
लड़की से पुरुषों के अंग में तब्दील
जिन भी लड़कियों को यह बीमारी होती है, एक उम्र में आने के बाद उनके शरीर में पुरुषों जैसे अंग बनने लगते हैं। उनकी आवाज भारी होने लगती और शरीर में वो बदलाव आने शुरू हो जाते हैं, जो धीरे-धीरे उन्हें लड़की से लड़का बना देते हैं। गांव का 90 में से एक बच्चा इस रहस्यमयी बीमारी से जूझ रहा है। इसे जानकार वैज्ञानिक भी हैरान है।
