- Hindi News »
- World »
- Muhammad Yunus Faces Protests During London Protestors Says Go Back
देश से बेइज्जत होकर अब विदेश में भी घिरे यूनुस, लंदन में बांग्लादेशियों का फूटा गुस्सा, लगाए ‘वापस जाओ’ के नारे
ब्रिटेन में अवामी लीग की शाखा और अन्य संगठनों से जुड़े प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश में मुख्यमंत्री शेख हसीना के नेतृत्व वाली यूनुस सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान "वापस जाओ" जैसे नारे भी लगाए गए।
- Written By: अमन उपाध्याय

लंदन में घिरे मोहम्मद यूनुस, फोटो (सो.सोशल मीडिया)
लंदन: बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस फिलहाल ब्रिटेन में हैं। देश में चल रहे बड़े पैमाने के विरोध प्रदर्शनों के बीच यूनुस को लंदन की सड़कों पर भी भारी विरोध का सामना करना पड़ा। वहां, सैकड़ों बांग्लादेशी मूल के प्रदर्शनकारियों ने उनके होटल के बाहर जमा होकर नारेबाजी की। इस दौरान “वापस जाओ” जैसे नारे भी लगाए गए।
ब्रिटेन में अवामी लीग की शाखा और अन्य संगठनों से जुड़े प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश में मुख्यमंत्री शेख हसीना के नेतृत्व वाली यूनुस सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने अल्पसंख्यकों पर हो रही हिंसा, भीड़ द्वारा की जाने वाली लिंचिंग और देश में बिगड़ती कानून-व्यवस्था के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाते हुए पोस्टर भी दिखाए, जिनमें कहा गया कि यूनुस प्रशासन आतंकवादियों को छोड़ रहा है, जबकि देशभक्तों को जेल में डाला जा रहा है। बांग्लादेशी समुदाय के सदस्यों ने यूनुस के तत्काल इस्तीफे की मांग की है।
सम्बंधित ख़बरें
बाबरी बना जैन मंदिर, कृष्ण नगर के नाम से जाना जाएगा इस्लामपुरा, जानें क्यों सड़कों से मुस्लिम नाम हटा रहा पाक
लाइव टीवी पर AK-47 चलाने की ट्रेनिंग…ट्रंप की धमकी से ईरान में मचा हड़कंप, आम जनता ने उठाए हथियार- VIDOE
100 बिलियन डॉलर निवेश और 10 लाख नौकरियां! नॉर्वे और भारत के बीच हुई बड़ी डील, आतंकवाद पर भी गरजे PM मोदी
43 साल का इंतजार खत्म! ओस्लो पहुंचे PM मोदी, वैश्विक मंदी और युद्ध के बीच नॉर्वे से होने जा रही है ‘महाडील’
जल्द से जल्द चुनाव कराने की मांग
बांग्लादेश में इन दिनों चुनावों को लेकर तनाव का माहौल है। देश की प्रमुख राजनीतिक पार्टियों में से एक BNP (बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी), सेना और आवामी लीग के बाद, जल्द से जल्द चुनाव कराने की मांग कर रही है। जबकि यूनुस लगातार इसे टालने की कोशिश कर रहे हैं। इस बीच, अंतरिम सरकार की कुछ नीतियों के विरोध में विभिन्न समूहों के लोग सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं और देश में एक लोकतांत्रिक ढंग से चुनी हुई सरकार की स्थापना की मांग कर रहे हैं।
केन्या में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी बस, 5 भारतीयों की मौत, 27 जख्मी
बांग्लादेश में फैली हुई है अराजकता
यूनुस ने अप्रैल 2026 तक देश में चुनाव कराने का वादा किया है, लेकिन बीएनपी के नेताओं ने इस साल दिसंबर तक चुनाव की मांग की है। बीएनपी के वरिष्ठ नेता मुशर्रफ हुसैन ने गुरुवार को कहा कि बांग्लादेश में अराजकता फैली हुई है और हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार जनता की अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतरती है, तो बीएनपी के लिए उसे समर्थन देना मुश्किल हो जाएगा।
Muhammad yunus faces protests during london protestors says go back
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पेट्रोल पंप पर हो रहा बड़ा खेल, जानें किस तरीके से चोरी होता है पेट्रोल
May 19, 2026 | 03:34 AMAaj Ka Rashifal: कुंभ राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, जानें मेष से मीन तक का व्यापार और भाग्यफल
May 19, 2026 | 12:15 AMचेपॉक में ईशान किशन का जलवा, अर्धशतकीय पारी खेलकर चेन्नई के जबड़े से छीनी जीत, SRH ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
May 18, 2026 | 11:36 PMMorning Dreams:सुबह के इन सपनों को न करें इग्नोर, स्वप्न शास्त्र में माना गया है बेहद शुभ
May 18, 2026 | 11:34 PMबायोमाइनिंग प्रोजेक्ट में 67 करोड़ का घोटाला? भाजपा नगरसेवक राज गौरव वानखेड़े ने प्रशासन और एजेंसी को घेरा
May 18, 2026 | 11:17 PMMP News: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में MP सरकार का बड़ा एक्शन, हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे न्यायिक जांच
May 18, 2026 | 11:17 PMमतीन पटेल की संपत्तियों पर चले बुलडोजर का मामला, हाईकोर्ट ने दी याचिका में संशोधन की अनुमति, 15 जून को सुनवाई
May 18, 2026 | 11:04 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














