Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पाकिस्तानी तालिबान ने इस्लामाबाद में सरकार के साथ संघर्ष विराम को अनिश्चित काल तक बढ़ाया

  • Written By: दामिनी सिंह
Updated On: Jun 03, 2022 | 02:52 PM

File Pic

Follow Us
Close
Follow Us:

पाकिस्तान: पाकिस्तानी तालिबान ने बृहस्पतिवार को बताया कि उन्होंने अफगान तालिबान की मेजबानी में पाकिस्तानी कबायली नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ दो दिनों की बातचीत के बाद, इस्लामाबाद में सरकार के साथ संघर्ष विराम को अनिश्चित काल के लिए बढ़ा दिया है। प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान समूह या टीटीपी के प्रवक्ता मोहम्मद खुरासानी के अनुसार, कबायली नेताओं के 50 सदस्यीय दल के साथ बातचीत में ‘संतोषजनक प्रगति’ के बाद यह निर्णय लिया गया।   

उन्होंने न तो इस बारे में कोई विस्तृत जानकारी दी और न ही संघर्ष विराम के विस्तार के बारे में पाकिस्तानी सरकार की ओर से तत्काल कोई पुष्टि की गई।  पाकिस्तानी तालिबान एक अलग समूह है, लेकिन वह अफगान तालिबान के साथ संबद्ध है, जिन्होंने पिछले अगस्त में अफगानिस्तान में सत्ता पर कब्जा कर लिया था। टीटीपी ने पिछले 14 साल से पाकिस्तान में इस्लामी कानूनों को सख्ती से लागू करने, देश में सरकारी बलों की हिरासत से अपने सदस्यों की रिहाई और देश के पूर्व कबायली क्षेत्रों में पाकिस्तानी सैन्य उपस्थिति में कमी के लिए विद्रोह छेड़ा हुआ है।   

टीटीपी के प्रवक्ता खुरासानी ने कहा कि आने वाले दिनों में काबुल में बातचीत जारी रहेगी। अफगान तालिबान की ओर से तत्काल कोई बयान नहीं आया है, जिन्होंने पहले केवल यह कहा था कि वह वार्ता के लिए तटस्थ आधार प्रदान करेंगे। अफगानिस्तान में तालिबान भी पाकिस्तान में नई सरकार को पाकिस्तानी तालिबान के साथ शांति समझौता करने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है। दोनों पक्षों के बीच पिछला संघर्ष विराम 30 मई को समाप्त हो गया था। (एजेंसी)

सम्बंधित ख़बरें

बलूचिस्तान की ‘अम्मा हूरी’ का निधन… 14 साल के लंबे इंतजार के बाद बेटे को देखे बिना ली अंतिम सांस

पाकिस्तानी हवाई हमले से अफगानिस्तान में हाहाकार…महिलाओं-बच्‍चों को बनाया निशाना, तालिबान ने लगाए गंभीर आरोप

Pakistan Airstrike: अफगान सीमा पर पाकिस्तान के भीषण हवाई हमले, अफगानिस्तान ने दी युद्ध और बदले की सख्त चेतावनी

पाकिस्तान में कंगाली का संकट: 6 सालों में 7% बढ़ी गरीबी, दक्षिण एशिया में सबसे खराब हालात

Pakistani taliban indefinitely extends ceasefire with government in islamabad

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 03, 2022 | 02:52 PM

Topics:  

  • Kabul
  • Pakistan

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.