ईरान ने पाकिस्तान जा रहे Selen शिप को होर्मुज से वापस लौटाया (सोर्स- सोशल मीडिया)
Iran Blocks Pakistani Ship in Strait of Hormuz: मिडिल ईस्ट में पाकिस्तान की शांति पहल को ईरान ने बड़ा झटका दिया है। ईरान ने खाड़ी से कराची की ओर जा रहे कंटेनर जहाज “सेलन” को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने से रोक दिया, जिसके कारण जहाज को वापस खाड़ी में लौटना पड़ा। ईरानी अधिकारियों का कहना है कि जहाज को होर्मुज से गुजरने की अनुमति नहीं दी गई थी, इसलिए उसे लौटाया गया।
रिपोर्ट के अनुसार यह जहाज संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से पाकिस्तान के कराची के लिए रवाना हुआ था। पाकिस्तान और यूएई ने इस घटना पर फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं की है। काबुल स्थित ईरान दूतावास के बयान के मुताबिक, इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने जहाज को चेतावनी दी और यूएई लौटने का निर्देश दिया।
जानकारी के मुताबिक, इस जहाज में 6850 टन तक सामान भरा हुआ था। मीडिया रिपोर्टस् की जानकारी के अनुसार यह एक छोटा फीडर कंटेनर जहाज है, जो 2000 में बनाया गया था। जहाज में शारजाह के पास सामान लदा गया था और यह ओमान के रास्ते होर्मुज से गुजर रहा था। लेकिन जैसे ही IRGC ने चेतावनी दी, जहाज ने अपना रास्ता बदल लिया।
بازگرداندن یک کشتی در تنگهٔ هرمز توسط نیروی دریایی سپاه
کانتینربر SELEN بهدلیل عدم رعایت پروتکلهای قانونی و نداشتن مجوز عبور از تنگهٔ #هرمز، توسط نیروی دریایی سپاه به عقب بازگردانده شد.
عبور هرگونه شناور از این آبراهه مستلزم هماهنگی کامل با حاکمیت دریایی ج.ا.ایران است. pic.twitter.com/qarbqp7WVo — Embassy of the I.R. Iran in Kabul, Afghanistan (@IRANinKabul) March 24, 2026
अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि इस जहाज में कौन सा सामान लदा था। इस घटना से स्पष्ट है कि ईरान ने मिडिल ईस्ट में पाकिस्तान की अमेरिका के इशारे पर चल रही कूटनीतिक कोशिशों को चुनौती दी है। होर्मुज जलसंधि पर यह कदम क्षेत्रीय तनाव और समुद्री सुरक्षा पर गंभीर असर डाल सकता है।
शहबाज शरीफ ने मंगलवार को कहा था कि, उनका देश अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष को खत्म करने के लिए ‘सार्थक और निर्णायक वार्ता’ की मेजबानी के लिए तैयार है। यह घोषणा मीडिया रिपोर्ट्स के बाद आई, जिनमें कहा गया कि पाकिस्तान, मिस्र और तुर्की पश्चिम एशिया में शांति स्थापित करने के लिए परोक्ष प्रयास कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- ट्रंप के इशारे पर चौधरी बनने चले थे शहबाज, ईरान ने होर्मुज से लौटाया 6850 टन सामान से लदा जहाज, बोलती बंद
शरीफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कहा, “पाकिस्तान पश्चिम एशिया में युद्ध समाप्त करने के लिए जारी संवाद प्रयासों का स्वागत करता है और उनका पूर्ण समर्थन करता है, जो क्षेत्र और उससे परे शांति और स्थिरता के हित में है।” उन्होंने आगे कहा, “अमेरिका और ईरान की सहमति मिलने पर पाकिस्तान संघर्ष के व्यापक समाधान के लिए सार्थक और निर्णायक वार्ता की मेजबानी करने और उसे आगे बढ़ाने के लिए तैयार है, और इसे अपने लिए सम्मान की बात मानता है।”