70 साल की उम्र में परवान चढ़ा इश्क, 22 साल की लड़की से पाकिस्तानी चिचा ने किया निकाह, नीदरलैंड्स में हनीमून
Pakistan News: पाकिस्तान में 70 वर्षीय हकीम बाबर ने 22 साल की महिला से निकाह किया। कपल का कहना है कि शादी प्यार पर आधारित है, उम्र सिर्फ संख्या है, आलोचनाओं की परवाह नहीं।
- Written By: अक्षय साहू
पाकिस्तान की यह शादी चर्चा में है (सोर्स- सोशल मीडिया)
Pakistan Old Man Marriage Young Girl: पाकिस्तान में हाल ही में हुई एक शादी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। इस चर्चा की वजह दूल्हा-दुल्हन की उम्र में बड़ा अंतर है। 70 वर्षीय हकीम बाबर ने 22 साल की युवती से निकाह किया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आईं।
पाकिस्तान के न्यूज वेबसाइट ‘ट्रिब्यून’ के अनुसार, जब मीडिया हकीम बाबर के घर पहुंचा तो उन्होंने और उनकी पत्नी ने अपनी शादी को लेकर खुलकर बात की। दोनों का कहना है कि उम्र सिर्फ एक संख्या है और शादी जैसे निजी फैसले पर लोगों को सवाल नहीं उठाने चाहिए। उनका मानना है कि ऐसे रिश्तों को निजी ही रहने दिया जाना चाहिए।
दोनों ने की लव मैरिज
हकीम बाबर ने बताया कि उनकी शादी अरेंज और लव मैरिज, दोनों का मिश्रण है। उन्होंने कहा कि वे एक-दूसरे को पसंद करते थे और आपसी सहमति से निकाह करने का फैसला लिया। निकाह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों ने उम्र के अंतर को लेकर टिप्पणियां करनी शुरू कर दीं।
सम्बंधित ख़बरें
चुनाव लड़ो, औकात पता चल जाएगी… पाकिस्तानी मौलाना ने आसिम मुनीर को दिया खुला चैलेंज, कहा- उतार दो वर्दी
दिल्ली दंगा केस में ताहिर हुसैन दोषी करार, कड़कड़डूमा कोर्ट ने सुनाया फैसला, नाले में मिला था IB अफसर का शव
US-Iran War: खाड़ी देशों पर कहर बनकर टूट रहा ईरान…कुवैत, बहरीन और जॉर्डन पर ताबड़तोड़ दागे ड्रोन, मचा हड़कंप
Explainer: कतर के पूर्व शासक के निधन पर भारत क्यों मना रहा शोक? जानिए क्या है इसके पीछे की वजह
बाबर ने 70 साल की उम्र में शादी करने के सवाल पर कहा कि इंसान को दिल से जवान होना चाहिए। उनका कहना है कि अगर उन्हें लगा कि वे शादी के लिए तैयार हैं, तो इसमें कोई गलत बात नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने एक तलाकशुदा महिला से निकाह किया है और इसे उन्होंने धार्मिक परंपरा के अनुसार सही कदम बताया।
सोशल मीडिया पर हो रही आलोचना
उनकी पत्नी ने भी कहा कि यह शादी प्यार पर आधारित है और सच्चे रिश्ते में उम्र मायने नहीं रखती। उन्होंने कहा कि जब कोई ऐसा साथी मिल जाए जो परवाह करता हो, तो शादी करने में देर नहीं करनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: ‘मुझे 18 महीने घर में कैद रखा’… बांग्लादेशी राष्ट्रपति शहाबुद्दीन ने मुहम्मद यूनुस पर लगाए गंभीर आरोप
हनीमून के लिए जाएंगे नीदरलैंड्स
बाबर का कहना है कि निकाह एक वैध और सम्मानजनक रिश्ता है। उन्होंने कहा कि छिपकर गैर-कानूनी संबंध बनाने के बजाय खुले तौर पर निकाह करना बेहतर है। सोशल मीडिया पर हो रही आलोचनाओं को लेकर दोनों ने कहा कि उन्हें लोगों की बातों से फर्क नहीं पड़ता। कपल ने बताया कि वे ईद के बाद उमराह के लिए सऊदी अरब जाएंगे और इसके बाद हनीमून के लिए नीदरलैंड्स जाने की योजना है।
