- Hindi News »
- World »
- Pakistani Army Speaks Hafiz Language Pak General Ahmed Sharif Threatens India
‘पानी रोका तो सांस…’,आतंकी हाफिज की भाषा बोल रही पाकिस्तानी आर्मी, पाक जनरल ने दी भारत को धमकी
पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने भारत को वही धमकी दी है, जो लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी हाफिज सईद पहले दे चुका था।
- Written By: अमन उपाध्याय

पाक जनरल ने दी भारत को धमकी, फोटो ( सो. सोशल मीडिया
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना अब आतंकवादियों जैसी ही भाषा बोलने लगी है। सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ ने भारत के खिलाफ नफरत से भरे बयान दिए हैं। खास बात यह है कि उनके बोलने का अंदाज बिल्कुल उसी प्रकार का है, जैसा कि पहले से ही अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी और 2008, मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड हाफिज सईद उपयोग करता आया है।
भारत ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सिंधु जल संधि को अस्थायी रूप से रोक दिया था। जिसके बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। हाल ही में अहमद चौधरी पाकिस्तान के एक विश्वविद्यालय में भाषण दे रहे थे, जहां उन्होंने पहलगाम हमले के बाद भारत द्वारा सिंधु जल संधि को स्थगित करने की बात करते हुए तीखी चेतावनी दी।
पानी रोकोगे तो हम सांसें रोक देंगे
पाकिस्तानी सेना की मीडिया विंग, आईएसपीआर के डायरेक्टर जनरल लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ ने कहा, “अगर आप हमारा पानी रोकोगे तो हम आपकी सांसें रोक देंगे।” इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने उनके इस बयान पर जोरदार तालियों से समर्थन व्यक्त किया। इससे पहले हाफिज सईद ने इसी तरह का बयान दिया था।
सम्बंधित ख़बरें
कैमरे के सामने पहली बार आई BLA Female Commander, दुनिया को दी खुली चुनौती, वीडियो वायरल
Chemical Leak: कैलिफोर्निया में खतरनाक केमिकल का रिसाव, 40000 लोगों को शहर खाली करने का सख्त आदेश
Hamza Burhan Funeral: हमजा बुरहान के जनाजे में भारी हथियारों के साथ पहुंचा हिजबुल चीफ सलाउद्दीन
China Coal Mine Blast: चीन में कोयला खदान में विस्फोट से मचा हाहाकार, 82 लोगों ने गंवाई जान, कई अब भी लापता
देखें Video-
Pakistan Army’s DGISPR Lt Gen Ahmed Sharif Chaudhry is now speaking the language of Hafiz Saeed and Masood Azhar. Is he an army officer, or just a terrorist in uniform? pic.twitter.com/ds7XZVIhxP — Lucky Bisht (@iamluckybisht) May 22, 2025
यह भी पढ़ें- मुझे बंधक बनाया जा रहा…इस्तीफे की दहलीज पर मोहम्मद यूनुस, सेना से बढ़ती तकरार के बीच मचा सियासी तूफान
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के जवाब में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए सिंधु जल संधि को अस्थायी रूप से रोक दिया। इस निर्णय से पाकिस्तान चिंतित हो गया है। सिंधु जल संधि के तहत भारत और पाकिस्तान के बीच सिंधु नदी और उसकी पांच सहायक नदियों सतलुज, व्यास, रावी, झेलम और चिनाब के जल संसाधनों के वितरण और प्रबंधन के नियम बनाए गए हैं।
खून और पानी साथ नहीं बह सकते
भारत ने कई बार स्पष्ट किया है कि खून और पानी साथ नहीं बह सकते। पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद, 23 अप्रैल को भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाए, जिनमें सबसे महत्वपूर्ण था सिंधु जल समझौते को निलंबित करना। इस समझौते को तब तक रोका जाएगा जब तक पाकिस्तान सीमा पार आतंकवाद का समर्थन करना बंद नहीं करता। इसके बाद, 7 मई को भारत ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया, जिसमें पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया गया। इस ऑपरेशन में भारत ने पाकिस्तान में पल रहे करीब 100 आतंकियों को मार गिराया। जिसके बाद से ही सरकार और पाक आर्मी में बौखलाहट बनी हुई है।
Pakistani army speaks hafiz language pak general ahmed sharif threatens india
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
उदयनराजे और मैं अंपायर, हम ही तय करेंगे कौन आउट और कौन नॉट आउट, सातारा में शिवेंद्रसिंहराजे की सियासी बल्लेबाज
May 23, 2026 | 05:33 PMSSC GD भर्ती परीक्षा में धांधली के आरोप से मची हलचल, गिरोह पकड़े जाने के बाद री-एग्जाम की उठी मांग
May 23, 2026 | 05:29 PMट्विशा शर्मा केस: एम्स भोपाल में रविवार को होगा दूसरा पोस्टमॉर्टम, दिल्ली से आज रात तक आएगा मेडिकल बोर्ड
May 23, 2026 | 05:20 PMसेंदूरवाफा में बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों से बढ़ी परेशानी, नागरिकों में भय का माहौल
May 23, 2026 | 05:20 PM8वें वेतन आयोग से कर्मचारियों की बढ़ीं उम्मीदें, हर साल सैलरी बढ़ोतरी 3% से 6% करने की मांग
May 23, 2026 | 05:12 PMखतरे में सचिन तेंदुलकर का महारिकॉर्ड, टेस्ट में नंबर-1 बनने के बेहद करीब जो रूट, सिर्फ इतने रनों का है अंतर
May 23, 2026 | 05:05 PMMaithili Thakur के लाइव कॉन्सर्ट में पहुंचीं अक्षरा सिंह, सुरों के जादू से प्रभावित होकर लुटाया प्यार
May 23, 2026 | 04:57 PMवीडियो गैलरी

डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM














