-
मंगल, 7 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Mohammad Yunus On Verge Of Resignation Amid Rising Army Tensions
मुझे बंधक बनाया जा रहा…इस्तीफे की दहलीज पर मोहम्मद यूनुस, सेना से बढ़ती तकरार के बीच मचा सियासी तूफान
- Written By: अमन उपाध्याय
बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने इस्तीफा देने की चेतावनी दी है। पिछले साल अगस्त में अपने पद पर नियुक्त होने के बाद से बांग्लादेश में उनके खिलाफ लगातार नाराजगी बढ़ती जा रही है।

मोहम्मद यूनुस, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )
ढाका: बांग्लादेश लंबे समय से राजनीतिक अस्थिरता का सामना कर रहा है। शेख हसीना सरकार के तख्तापलट के बाद स्थिति और भी ज्यादा खराब हो गई है। वर्तमान में अंतरिम सरकार की कमान मुहम्मद यूनुस के हाथों में है, लेकिन हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। इसी बीच ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि अंतरिम प्रधानमंत्री मुहम्मद यूनुस जल्द ही अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं।
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस ने इस्तीफा की चेतावनी दी है। माना जा रहा है कि वह देश में बढ़ते विरोध और दबाव के बीच समर्थन पाने की अंतिम कोशिश कर रहे हैं। उनकी यह धमकी बीएनपी (बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी) द्वारा गुरुवार को किए गए विरोध प्रदर्शन के बाद सामने आई है। इससे ठीक एक दिन पहले, सेना प्रमुख जनरल वकार-उज-जमान ने मोहम्मद यूनुस को सख्त चेतावनी देते हुए दिसंबर तक चुनाव करवाने का अंतिम अल्टीमेटम दिया था।
देश में कट्टरपंथियों को खुली छूट
सेना प्रमुख के बयान को मोहम्मद यूनुस के लिए एक कड़े चेतावनी संदेश के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि चुनाव के बाद उनका कार्यकाल समाप्त हो जाएगा। ऐसा माना जा रहा है कि मोहम्मद यूनुस इस्लामिक कट्टरपंथियों को खुली छूट देकर देश में हिंसा के माध्यम से सत्ता पर अपनी पकड़ बनाए रखना चाहते हैं। सेना प्रमुख ने देश में फैलती हिंसा को लेकर सख्त कार्रवाई की बात कही है, जिससे कट्टरपंथी घबराए हुए हैं और अब उन्हें रास्ते से हटाने की साजिश रच रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान में पुलिस चौकी पर बड़ा आतंकी हमला, रातभर हुई गोलीबारी में 9 पुलिसकर्मियों की मौत; 5 जवान अगवा
मैक्रों के सीरिया दौरे के बीच दमिश्क में धमाके, होटल के बाहर ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी
धू-धू कर जल रहा पुर्तगाल! 30 हजार हेक्टेयर इलाका तबाह, सरकार ने पूरे देश में इमरजेंसी लगाई
PM मोदी को इंडोनेशिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, रक्षा और समुद्री सुरक्षा पर ‘महामंथन’, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
सेना प्रमुख के खिलाफ आंदोलन छेड़ने की तैयारी
इस दौरान यह भी खबर सामने आई है कि शेख हसीना सरकार के विरोध में चल रहे आंदोलन से उभरे छात्र नेताओं द्वारा बनाई गई नई पार्टी के नेता युवाओं और इस्लामिक कट्टरपंथी दलों को ढाका में विरोध प्रदर्शन और सैन्य छावनी की ओर मार्च करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। यूनुस के इस्तीफे को लेकर चल रही चर्चाओं को सेना प्रमुख के खिलाफ आंदोलन छेड़ने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। सेना प्रमुख ने बुधवार को अफसरों को संबोधित करते हुए स्पष्ट किया कि देश से जुड़े निर्णय केवल लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकार को ही लेने चाहिए।
यह भी पढ़ें- जलजला आ रहा है! कुदरत के कहर से कांपेगा यह ताकतवर देश, 6 फीट जमीन में समा जाएंगे शहर
इस्तीफे की अटकलें तेज
नेशनल सिटिजन पार्टी के नेता निद इस्लाम ने बताया कि मुहम्मद यूनुस अपने पद से इस्तीफा देने पर विचार कर रहे हैं। इस्लाम ने यूनुस से मुलाकात की और कहा कि हमें उनके इस्तीफे की अटकलें मिल रही थीं, इसलिए मैंने उनसे इस मुद्दे पर बातचीत करने के लिए भेंट की। निद इस्लाम के अनुसार, यूनुस ने उन्हें बताया कि वे इस बारे में गंभीरता से सोच रहे हैं, क्योंकि वर्तमान हालात ऐसे हैं कि उनके लिए अपने कार्य को जारी रखना मुश्किल हो गया है।
मुझे बंधक बनाया जा रहा
नाहिद इस्लाम के मुताबिक, यूनुस ने कहा कि उन्हें ऐसा लग रहा है जैसे बंधक बनाया जा रहा है…और उन्होंने यह भी कहा कि वे इस तरह के माहौल में काम नहीं कर सकते। यूनुस ने यह सवाल भी उठाया कि क्या सभी राजनीतिक दल आपसी सहमति से एक समाधान पर नहीं पहुंच सकते। समाचार एजेंसी एएफपी ने एनसीपी के वरिष्ठ नेता आरिफुल इस्लाम अदीब के हवाले से बताया कि नाहिद ने यूनुस से अपील की थी कि वे अपने पद पर बने रहें। आरिफुल इस्लाम भी उस समय गेस्ट हाउस जमुना में यूनुस के साथ हुई बैठक में शामिल थे। । एक सूत्र ने एएफपी को बताया कि यूनुस वास्तव में इस्तीफा देना चाहते थे, लेकिन उनके कैबिनेट के सहयोगियों ने उन्हें ऐसा करने से रोक लिया है।
Mohammad yunus on verge of resignation amid rising army tensions
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
आगरा में गूंजेगा ‘जय जगन्नाथ’: 16 जुलाई को निकलेगी भव्य रथयात्रा; 14 जुलाई को नवयौवन वेश में देंगे दर्शन
Jul 07, 2026 | 06:30 PMधीरज धर्म मित्र अरु नारी…चंदा चोरी मामले में चंपत राय का पहला बयान, कहा- मौन धारण किया है, सच सामने आएगा
Jul 07, 2026 | 06:24 PMमहाराष्ट्र में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए नई पॉलिसी, 1 अगस्त से ‘डोमिसाइल सर्टिफिकेट’ हुआ अनिवार्य
Jul 07, 2026 | 06:22 PMCM के काफिले के लिए घंटों रुका ट्रैफिक! अस्पताल जा रहे शख्स की गुहार का वायरल VIDEO देख भड़के लोग।
Jul 07, 2026 | 06:16 PMTuesday New Clothes : मंगलवार को नए कपड़े पहनने से क्यों बचते हैं लोग? जानिए इसके पीछे छिपी धार्मिक मान्यता
Jul 07, 2026 | 06:15 PMAmravati News: अमरावती-मोर्शी रोड पर गैस सिलेंडर ट्रक से टकराई एसटी बस, कंडक्टर समेत 4 घायल
Jul 07, 2026 | 06:11 PMTaj Mahal Dispute: ताजमहल में ‘तेजो महालय’ दावे पर इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त, केंद्र और ASI से मांगा जवाब
Jul 07, 2026 | 06:10 PMवीडियो गैलरी

कृष्ण मोहन ने संभाली राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की जिम्मेदारी, जानें क्या करेंगे पहला काम
Jul 07, 2026 | 03:51 PM
वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रों का प्रदर्शन, कॉलेज प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Jul 07, 2026 | 02:01 PM
बांकीपुर उपचुनाव: जनता ही असली मालिक है-संजय झा का बड़ा बयान, प्रशांत कुमार पर साधा सीधा निशाना
Jul 07, 2026 | 11:17 AM
आगरा में बाथरूम हत्याकांड का खौफ! पत्नियों के डर से कॉलोनी के मर्दों ने छोड़ी शराब, देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:12 PM
आगरा में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन! 49 बसों के चालान, 17 बसें सीज, मचा हड़कंप। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:00 PM
असली वारंटी फरार, बेगुनाह को पुलिस ने दिया थर्ड डिग्री! UP पुलिस की गंभीर लापरवाही पर उठे सवाल- देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 09:55 PM














