- Hindi News »
- World »
- Pakistan Warship Pns Saif Arrives Bangladesh Chittagong Port 1971
बांग्लादेश में खेल करने की फिराक में मुनीर! चटगांव पहुंचा पाकिस्तानी युद्धपोत, भारत में बढ़ा तनाव
Bangladesh News: पाकिस्तान का युद्धपोत पीएनएस सैफ बांग्लादेश के चटगांव पोर्ट पर पहुंचा, यह 1971 के युद्ध के बाद पहली बार है। पाकिस्तान बांग्लादेश से भारत पर दबाव बढ़ाना चाहता है।
- Written By: अक्षय साहू

बांग्लादेश में पाकिस्तानी युद्धपोत (सोर्स- सोशल मीडिया)
Pakistani Warships in Bangladesh: शेख हसीना की सरकार के पतन के बाद से पाकिस्तान लगातार बांग्लादेश में अपनी दख्ल बढ़ा रहा है। अब पाकिस्तान का एक युद्धपोत, पीएनएस सैफ (PNF SAIF), बांग्लादेश के चटगांव पोर्ट पर पहुंच चुका है। यह 1971 के युद्ध के बाद पहली बार है जब कोई पाकिस्तानी पोत बांग्लादेश में आया है। पाकिस्तानी नौसेना द्वारा युद्धपोत का जोरदार स्वागत किया गया, जो भारत के लिए चिंता का विषय बन गया है।
मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में अंतरिम सरकार के गठन के साथ ही बांग्लादेश-भारत संबंधों में तनाव आ गया है। इस दौरान बांग्लादेश की अंतरिम सरकार का झुकाव पाकिस्तान की ओर बढ़ता जा रहा है। विश्लेषकों का मानना है कि पाकिस्तान का यह कदम भारत को घेरने की रणनीति का हिस्सा हो सकता है। पाकिस्तान बांग्लादेश के साथ अपने संबंधों को मजबूत कर भारत पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है।
पाकिस्तानी नौसेना प्रमुख का दौरा
हाल ही में पाकिस्तान के नौसेना प्रमुख, ऐडमिरल नावीन अशरफ, और मिलिट्री कमांडर जनरल साहिर श्मशाद मिर्जा भी बांग्लादेश की यात्रा पर गए थे और वहां मोहम्मद यूनुस से मुलाकात की थी, जो अब बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार हैं। बांग्लादेश में पिछले कुछ महीनों में राजनीतिक उथल-पुथल रही है। पिछले साल अगस्त में छात्रों के हिंसक आंदोलनों के बाद शेख हसीना को देश छोड़कर भारत में शरण लेनी पड़ी थी।
सम्बंधित ख़बरें
ईरान में जमीनी युद्ध की तैयारी: ट्रंप और नेतन्याहू का खार्ग द्वीप और होर्मुज पर कब्जे का मेगा प्लान
ईरान की अमेरिका को दोटूक चेतावनी… फारस की खाड़ी के शार्कों का खाना बनेंगे अमेरिकी सैनिक
इजरायल के केमिकल हब नियोत होवाव पर ईरान का मिसाइल हमला, जहरीली गैस रिसाव का खतरा
सऊदी एयरबेस पर ईरानी हमला: अमेरिका का AWACS विमान दो टुकड़ों में बंटा, 10 कर्मचारी घायल
अब उनकी सरकार की जगह मोहम्मद यूनुस की सरकार ने ले ली है। पाकिस्तान के लिए बांग्लादेश में यह नया अवसर है, क्योंकि अफगानिस्तान के साथ रिश्ते खराब हो रहे हैं और भारत के साथ अफगानिस्तान के रिश्ते मजबूत हो रहे हैं। पाकिस्तान चाहता है कि बांग्लादेश से करीबी बढ़ाकर भारत को चुनौती दी जाए।
यह भी पढ़ें: ट्रंप के न्यूक्लियर दावे पर राजनाथ सिंह का पलटवार… भारत हर स्थिति के लिए है तैयार
बांग्लादेश में राजनीतिक उथल-पथुल
बांग्लादेश में राजनीतिक अस्थिरता के बीच यह स्थिति कितने समय तक कायम रहेगी, इस पर अभी भी अनिश्चितता बनी हुई है। बांग्लादेश में फरवरी में आम चुनाव होने हैं, और इस समय आवामी लीग ने यूनुस सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। हाल ही में शेख हसीना की पार्टी के कई नेताओं ने आरोप लगाया है कि यूनुस सरकार जानबूझकर अवामी लीग के नेताओं को निशाना बना रही है। इसके अतिरिक्त, यह भी कहा जा रहा है कि सरकार ने लीग के कार्यकर्ताओं पर हसीना से दूर रहने का दबाव डाला है।
Pakistan warship pns saif arrives bangladesh chittagong port 1971
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
MI ने IPL में किया चेज किया अपना सबसे बड़ा टारगेट, KKR को 6 विकेट से चटाई धूल, खूब बोला रोहित-रिकल्टन का बल्ला
Mar 29, 2026 | 11:13 PMग्वालियर के भितरवार थाने में महिला का हाईवोल्टेज हंगामा, ‘देवी’ आने का किया दावा; पुलिस ने चढ़ाए 50 रुपये
Mar 29, 2026 | 11:04 PMखरगोन में लॉरेंस बिश्नोई गैंग की दहशत, व्यापारी के घर फायरिंग मामले में आया बड़ा अपडेट
Mar 29, 2026 | 10:51 PMमहिलाओं को कैश…100 दिन के अंदर न्याय, असम चुनाव से पहले कांग्रेस ने जनता के सामने रखी ‘5 गारंटी’
Mar 29, 2026 | 10:33 PMईरान में जमीनी युद्ध की तैयारी: ट्रंप और नेतन्याहू का खार्ग द्वीप और होर्मुज पर कब्जे का मेगा प्लान
Mar 29, 2026 | 10:10 PMवोटर कार्ड से एंट्री…बिना फ्लाइट भूटान ट्रिप, बंगाल के इस शहर से बस कुछ ही दूर है ‘फुएंत्शोलिंग’
Mar 29, 2026 | 10:07 PMमीरा-भाईंदर का ‘बैलेंस्ड’ बजट, एजुकेशन, हेल्थ और इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़े बदलाव
Mar 29, 2026 | 09:59 PMवीडियो गैलरी

‘जम्मू-कश्मीर है छोटा ईरा’, युद्ध से पहले PM मोदी के दौरे पर महबूबा मुफ्ती ने उठाए सवाल- VIDEO
Mar 29, 2026 | 09:50 PM
‘गौ रक्षा का प्रस्ताव लाए सपा, तभी मिलेगा समर्थन’, अखिलेश यादव के बयान पर अविमुक्तेश्वरानंद की प्रतिक्रिया
Mar 29, 2026 | 09:44 PM
‘चुन-चुनकर असम से घुसपैठियों को बाहर निकालेंगे’, सोनितपुर की रैली में अमित शाह का बड़ा वादा- VIDEO
Mar 29, 2026 | 09:37 PM
1 अप्रैल से जेब पर पड़ेगी मार, LPG, ट्रेन टिकट से लेकर Income Tax तक होने जा रहे ये 8 बड़े बदलाव- VIDEO
Mar 29, 2026 | 09:33 PM
रेखा गुप्ता के ‘कोर्ट सेट’ बयान पर मचा बवाल, संजय सिंह ने किया पलटवार, SC से की कार्रवाई की मांग
Mar 29, 2026 | 02:08 PM
क्लासरूम में हंगामा! प्रोफेसर ने छात्र को कहा ‘आतंकवादी’, वीडियो हुआ वायरल
Mar 28, 2026 | 10:44 PM













