-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Munir Criticizes Isi Chief After Taliban Attack Calls Emergency Meeting
तालिबानी हमले से उड़ी मुनीर की नींद! इमरजेंसी मीटिंग में निकाली भड़ास, ISI चीफ का पत्ता साफ
- Written By: अक्षय साहू
Pakistan Tension in Taliban Attack: पाकिस्तान को अफगानिस्तान से मिली हार पर आसिम मुनीर ने ISI की नाकामी पर नाराजगी जताई और डूरंड लाइन पर हमलों को बड़ी खुफिया विफलता बताते हुए विस्तृत रिपोर्ट तलब की।

आसिम मुनीर (सोर्स- सोशल मीडिया)
Asim Munir on Taliban Attack: पाकिस्तान को भारत के बाद अब अफगानिस्तान से भी करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। इस ताज़ा हार से पाकिस्तान की सेना में खलबली मच गई है। सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने इस पर सख्त नाराजगी जताते हुए शीर्ष सैन्य अधिकारियों की कड़ी क्लास ली है। उन्होंने इसे खुफिया एजेंसियों की बड़ी नाकामी बताया और इस पूरे मामले पर एक विस्तृत रिपोर्ट तलब की है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अफगान-तालिबान के हमले के बाद मुनीर ने तत्काल एक आपात बैठक बुलाई। इस बैठक में उन्होंने डूरंड लाइन पर तालिबान के बढ़ते हमलों को लेकर कई तीखे सवाल पूछे और खुफिया तंत्र की नाकामी पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के प्रमुख, लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शूजा पाशा को कड़ी फटकार लगाई और कहा कि इस स्तर की चूक नामंजूर है।
ISI की नाकामी से बौख्लाए मुनीर
बैठक के दौरान जनरल आसिम मुनीर का लहजा बेहद सख्त था। उन्होंने इसे इंटेलिजेंस विफलता के साथ देश के पश्चिमी मोर्चे पर हुए व्यापक हमलों से जोड़ते हुए कड़ी नाराजगी जताई। मुनीर ने इन हमलों को न केवल खुफिया तंत्र की नाकामी से जोड़ा, बल्कि रणनीतिक स्तर पर भारी चूक करार दिया।
सम्बंधित ख़बरें
बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने दिया… शेख हसीना से संपर्क करने के लगे थे आरोप
इराक में अमेरिकी सैन्य बेस पर ताबड़तोड़ हमला, कई धमाकों से कांपा इरबिल; पूरे खाड़ी क्षेत्र में बढ़ी टेंशन
यूक्रेन के ड्रोन अटैक से दहला रूस! सेंट पीटर्सबर्ग में मची भारी तबाही; 50 उड़ानें ठप
California Diwali Holiday: कैलिफोर्निया कोर्ट का फैसला! नहीं मिलेगी दिवाली की सरकारी छुट्टी, कानून हुआ निरस्त
मुनीर ने सभी सैन्य अधिकारियों से इस पूरी घटना की विस्तृत रिपोर्ट सात दिनों के भीतर सौंपने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट रूप से पूछा कि इतने बड़े पैमाने पर हमला होने के बावजूद समय रहते खुफिया जानकारी क्यों नहीं मिल पाई, और तात्कालिक प्रतिक्रिया के लिए कोई तैयारी क्यों नहीं थी।
एक साथ सात मोर्चों से हमला
मुनीर ने सेना की रणनीतिक विफलता की ओर इशारा करते हुए कहा कि ऐसे हालात में मोर्चों पर कोई जवाबी रणनीति तैयार न होना बेहद चिंताजनक है। उन्होंने आर्मी जनरल्स को चेताया कि भविष्य में किसी भी तरह की चूक को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सभी मोर्चों पर मजबूत तैयारी सुनिश्चित की जाए।
यह भी पढ़ें: ‘घुसकर मारेंगे…’, तालिबान ने शहबाज-मुनीर को याद दिलाया इतिहास, कहा- हम साम्राज्यों के कब्रगाह
बताया जा रहा है कि अफगान-तालिबान की ओर से पाकिस्तान पर सात अलग-अलग मोर्चों से एक साथ हमले किए गए। ये हमले अंगूर अड्डा, बजौर, कुर्रम, दीर, चित्राल, वजीरिस्तान (खैबर पख्तूनख्वा) और चमन (बलोचिस्तान) के इलाकों में हुए। इन हमलों के चलते न केवल पाकिस्तान की खुफिया व्यवस्था की कमजोरियां उजागर हुईं, बल्कि सीमा सुरक्षा की तैयारी भी सवालों के घेरे में आ गई है।
Munir criticizes isi chief after taliban attack calls emergency meeting
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
लेडी ऑफ़ जस्टिस की जगह देवी अहिल्याबाई की प्रतिमा लगाने की मांग, इंदौर बार एसोसिएशन ने भेजा प्रस्ताव
Jul 24, 2026 | 06:19 PMभारत की इकलौती फ्री ट्रेन: न कोई TTE और न ही लगता है कोई किराया, जानिए इसका इतिहास
Jul 24, 2026 | 06:17 PMक्या ठाकरे ब्रदर्स के हाथ मिलाने से बदलेगी महाराष्ट्र की हवा? जानें शिवसेना यूबीटी की वापसी का मास्टरप्लान
Jul 24, 2026 | 05:58 PMदिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में संभाजीनगर में भारी बवाल, क्रांति चौक पर गूंजे सरकार विरोधी नारे
Jul 24, 2026 | 05:53 PMआषाढ़ी एकादशी से पहले FDA की चेतावनी, दुकानदार सिर्फ पैकबंद भगर ही बेचें, हिंगोली में FDA की सख्ती
Jul 24, 2026 | 05:49 PMविजय देवरकोंडा का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन, ‘रणबाली’ में रियल एक्शन दिखाने के लिए सीखी घुड़सवारी की कला
Jul 24, 2026 | 05:48 PMमुरैना: चाची-भतीजे के शव फंदे पर लटके मिले, प्रेम प्रसंग की आशंका; जांच में जुटी पुलिस
Jul 24, 2026 | 05:43 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM














