पाकिस्तान के थारपारकर में दर्दनाक हादसा, एम्बुलेंस में ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से 9 की मौत, मची अफरा-तफरी

Pakistan Oxygen Cylinder Blast: पाकिस्तान के सिंध प्रांत के थारपारकर में एम्बुलेंस में ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से गर्भवती महिला समेत 9 लोगों की मौत हो गई। कई लोग घायल हैं।
ambulence oxygen cylinder blast
एम्बुलेंस में ब्लास्टसौजन्य-एक्स स्क्रीनग्रैब
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • पाकिस्तान के थारपारकर में एम्बुलेंस में ऑक्सीजन सिलेंडर फटा।

  • ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से गर्भवती महिला समेत 9 लोगों की मौत हो गई।

  • एम्बुलेंस में उस समय आग लग गई, जब कर्मचारी ऑक्सीजन सिलेंडर बदल रहे थे।

Tharparkar Oxygen Cylinder Explosion: पाकिस्तान से बड़ी खबर सामने आई है। पाकिस्तान के सिंध प्रांत के थारपारकर जिले में ऑक्सीजन सिलेंडर फटने की खबर सामने आई है। इस दर्दनाक हादसे में एक गर्भवती महिला समेत 9 लोगों की मौत हो गई।

पाकिस्तान में यह धमाका एक हेल्थ सेंटर में खड़ी एम्बुलेंस के अंदर हुआ। बचाव दल के अधिकारियों के अनुसार, घायलों में से एक व्यक्ति की मौत कराची ले जाते समय रास्ते में ही हो गई।

स्थानीय मीडिया के अनुसार, बचाव दल के अधिकारियों ने बताया कि थारपारकर के नागरपारकर तालुका के डानो धंधल में 'पीपल्स प्राइमरी हेल्थकेयर इनिशिएटिव' (PPHI) की एक एम्बुलेंस में उस समय आग लग गई, जब कर्मचारी ऑक्सीजन सिलेंडर बदल रहे थे।

हेल्थ सेंटर में खड़ी थी एम्बुलेंस

नागरपारकर के असिस्टेंट कमिश्नर ने इस हादसे की पुष्टि की। कमिश्नर के अनुसार, जब धमाका हुआ, तब एम्बुलेंस हेल्थ सेंटर में खड़ी थी। अस्पताल प्रशासन और बचाव दलों ने बताया कि जब कर्मचारी ऑक्सीजन सिलेंडर लगा रहे थे, तब एम्बुलेंस के अंदर एक गर्भवती महिला मौजूद थी। ऑक्सीजन सिलेंडर में अचानक हुए धमाके के कारण एम्बुलेंस में भयंकर आग लग गई।

पुलिस ने बताया कि मरने वालों में PPHI का एक डिस्पेंसर, एम्बुलेंस ड्राइवर, एक सुरक्षा गार्ड और एक अन्य कर्मचारी शामिल हैं। बचाव दल के अधिकारियों से मिली शुरुआती जानकारी के अनुसार, पीड़ितों में एक गर्भवती महिला और उसके साथ आए दो लोग शामिल थे।

ambulence oxygen cylinder blast
पाकिस्तान ने ताइवान एयरलाइंस का रास्ता रोका, फिर दी अनुमति; कुछ घंटों में क्यों पलट गया फैसला?

घायलों को कराची भेजा गया

पुलिस ने बताया कि घायलों में बेसिक हेल्थ सेंटर की दो दाइयां और एक महिला अटेंडेंट शामिल हैं। थारपारकर के सीनियर सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (SSP) ने बताया कि उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि घायलों को तुरंत मेडिकल मदद और समय पर इलाज मुहैया कराया जाए। शुरुआती इलाज के बाद, हादसे में घायल हुए लोगों को कराची भेज दिया गया।

ambulence oxygen cylinder blast
पाकिस्तान में हिंदुओं की आबादी कम कैसे हुई? वहां हिंदू बेटियों के साथ क्या होता है

सूखे की चपेट में रहता है ये इलाका

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सिंध का यह इलाका अक्सर सूखे की चपेट में रहता है, और यहां के स्थानीय लोग इलाज के लिए अक्सर सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं पर निर्भर रहते हैं। आपको जानकारी देते चलें, कि अक्टूबर 2019 में, इसी इलाके के मिथी स्थित सिविल अस्पताल ने ईंधन के लिए फंड न होने का हवाला देते हुए, एक बच्चे के शव को ले जाने के लिए एम्बुलेंस देने से इनकार कर दिया था।

- एजेंसी इनपुट के साथ

Navbharat Live
navbharatlive.com