Pakistan Bomb Blast: 12 घंटे में 19 हमले, पाकिस्तान में दहशत का माहौल, लगातार अटैक कर रहा BLA
पाकिस्तान से बलूचिस्तान को अलग करने की मांग करने वाले अलगाववादी समूह बलूच लिबरेशन आर्मी ने मंगलवार (11 मार्च 2025) को पेशावर जाने वाली जाफर एक्सप्रेस को हाईजैक कर लिया, जिसमें 400 से अधिक लोग सवार थे।
- Written By: मनोज आर्या
पाकिस्तान में आतंकी हमला
इस्लामाबाद: भारते के पड़ोसी देश पाकिस्तान के लिए पिछला कुछ दिन किसी बुरे सपने से कम नहीं गुजरा है। आतंकियों के पनाहगार पाकिस्तान को अब खुदे के पाले आतंकी की तबाह करने में जुट गए हैं, जिसका खामयाजा वहां केे आम लोगों को भुगतना पड़ा रहा है। बलूचिस्तान में रविवार (16 मार्च) को पाकिस्तानी सेना के काफिले पर हमला हुआ, जिसमें कम से कम 7 जवानों की मौत हो गई और 35 से ज्यादा घायल हो गए। किसी भी समूह ने तुरंत जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन संदेह प्रतिबंधित बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) पर होने की संभावना है, क्योंकि BLA ने दावा किया है कि उन्होंने पाक सेना के 90 जवानों को मार गिराया है।
पाकिस्तान में बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने 11 मार्च को जाफर एक्सप्रेस को हाईजैक कर लिया था, उसके 12 घंटे बाद पड़ोसी मुल्क में 19 हमले हुए। इससे पहले शनिवार (15 मार्च 2025) को पाकिस्तान के क्वेटा में एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) विस्फोट में आतंकवाद निरोधक बल (एटीएफ) के एक जवान की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। इसी दिन पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में दो अलग-अलग मुठभेड़ों में कम से कम नौ आतंकवादियों और दो सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई।
खैबर पख्तूनख्वा में बम धमाका
न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार (15 मार्च) को ही खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक मदरसा और मस्जिद में हुए विस्फोट में एक मौलवी समेत चार लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, इस हादसे से 24 घंटे से भी कम समय पहले प्रांत में ही एक अन्य मस्जिद में शुक्रवार (14 मार्च) की नमाज के दौरान बम विस्फोट हुआ था, मुफ्ती मुनीर शाकिर के बाएं पैर में चोट लगी और विस्फोट में तीन अन्य लोग भी घायल हुए थे।
सम्बंधित ख़बरें
भूगोल या इतिहास… सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी की पाकिस्तान को सीधी चेतावनी, ऑपरेशन सिंदूर की दिलाई याद
Balochistan Attack: पाक सेना को बड़ा जख्म! बलूचिस्तान में हमलों से दहला पाकिस्तान, 14 सैनिकों ने गंवाई जान
Explainer: फतह-4 तक पहुंचा पाकिस्तान, अब कितनी बढ़ गई मारक क्षमता? जानिए इसमें चीन का क्या है रोल?
पाकिस्तान पर RSS का बड़ा बयान! दत्तात्रेय होसबले बोले- बातचीत का दरवाजा कभी बंद नहीं होना चाहिए
विदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
BLA ने 11 मार्च को किया था ट्रेन हाईजैक
पाकिस्तान से बलूचिस्तान को अलग करने की मांग करने वाले अलगाववादी समूह बलूच लिबरेशन आर्मी ने मंगलवार (11 मार्च 2025) को पेशावर जाने वाली जाफर एक्सप्रेस को हाईजैक कर लिया, जिसमें 400 से अधिक लोग सवार थे, जिनमें अधिकतर सुरक्षाकर्मी थे। इसके एक दिन बाद बुधवार (12 मार्च 2025) को उन्होंने सरकार को बलोच राजनीतिक कैदियों और कार्यकर्ताओं को रिहा करने के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। पाकिस्तानी सेना के अनुसार, हाईजैक का ऑपरेशन करीब 36 घंटे चला, जिसमें दावा किया कि बीएलए के सभी लड़ाकों के मारकर बंधकों को छुड़ा लिया गया।
