पाकिस्तान के पंजाब में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, 12 लोगों की दर्दनाक मौत; 32 घायल, 5 की हालत गंभीर

Pakistan Bus Accident: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में पाकपट्टन के देपालपुर रोड पर यात्री बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 32 घायल हुए हैं।
pakistan paunjab road accident
बस और ट्रक में जोरदार टक्करसौजन्य-सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • देपालपुर रोड पर बस और ट्रक की भीषण टक्कर में 12 लोगों की मौत हो गई।

  • टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस पलट गई।

  • पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने बस हादसे में हुई मौतों पर गहरा दुख जताया।

Pakistan Punjab Bus-Truck Collision: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत से बड़ी खबर सामने आई है। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में पाकपट्टन के देपालपुर रोड पर बस और ट्रक की भीषण टक्कर में 12 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 32 लोग घायल हुए, जिनमें पांच की हालत गंभीर है।

पंजाब प्रांत में गुरुवार शाम एक यात्री बस और ट्रक की जोरदार टक्कर हुई। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि इसमें 12 लोगों की मौत हो गई और 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए। पंजाब इमरजेंसी एंड रेस्क्यू सर्विस ने इस घटना की जानकारी दी।

पाकिस्तान में बस-ट्रक की भीषण टक्कर कैसे हुई?

यह हादसा लाहौर शहर से लगभग 200 किलोमीटर दूर पाकपट्टन के देपालपुर रोड पर हुआ। पंजाब इमरजेंसी एंड रेस्क्यू सर्विस (रेस्क्यू 1122) के अनुसार, यात्री बस पंजाब के साहीवाल जिले से कसूर की ओर जा रही थी, तभी सामने से आ रहे एक ट्रक से उसकी आमने-सामने टक्कर हो गई।

pakistan paunjab road accident
ससुराल वालों से इतनी नफरत? बेंगलुरु में साइको पति ने सास, सालों समेत 7 लोगों को उतारा मौत के घाट, ऐसे खुला राज

हादसे के बाद पलटी बस

बचाव विभाग ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस पलट गई। घायलों को बाहर निकालने के लिए बचाव कर्मियों को बस की धातु की सीटों और अन्य हिस्सों को काटने के लिए विशेष कटर का इस्तेमाल करना पड़ा।

रेस्क्यू 1122 ने बताया, "10 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।" उन्होंने बताया, "घायल हुए 32 लोगों में से पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है।" चश्मदीदों के हवाले से विभाग ने बताया कि यह हादसा बस ड्राइवर की गलती से हुआ, जो सिंगल-लेन सड़क पर बस को बहुत तेज रफ्तार से चला रहा था।

pakistan paunjab road accident
4 साल की जगह 6 साल सेना में रहेंगे अग्निवीर, क्या इस दौरान कर सकेंगे शादी? जानें मौजूदा नियम और नया अपडेट

तीन घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

रेस्क्यू 1122 के मुताबिक, मृतकों में एक पुलिस अधिकारी और एक सरकारी अधिकारी भी शामिल हैं। बचाव दलों को घायलों और मृतकों को अस्पताल पहुंचाने में तीन घंटे से ज्यादा का समय लगा।

पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने बस हादसे में हुई मौतों पर गहरा दुख जताया और अधिकारियों को घायलों के लिए बेहतरीन इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की और मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

- एजेंसी इनपुट के साथ