Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 5 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भारत से तनाव के बीच PAK की नई चाल? राष्ट्रपति जरदारी ने डोनाल्ड ट्रंप को लिखी चिट्ठी, मांग लिया ये बड़ा सहयोग

Zardari Letter Donald Trump: पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को एक विशेष पत्र लिखकर रक्षा, ऊर्जा और आतंकवाद-रोधी सहयोग बढ़ाने की अपील की है।

  • Written By: अमन उपाध्याय
Updated On: Jul 05, 2026 | 07:18 AM

आसिफ अली जरदारी और डोनाल्ड ट्रंप. फोटो- AI डिजाइन

Follow Us
Follow Us:

Asif Ali Zardari Letter Donald Trump News In Hindi: भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा और कूटनीतिक स्तर पर जारी भारी तनाव के बीच, पाकिस्तान ने एक बड़ी कूटनीतिक चाल चली है। पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को एक औपचारिक पत्र लिखकर दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को एक नई और मजबूत दिशा देने की वकालत की है। राष्ट्रपति जरदारी की यह चिट्ठी ऐसे समय में सामने आई है जब भारत के साथ पाकिस्तान के रिश्ते बेहद नाजुक दौर से गुजर रहे हैं।

द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊर्जा देने की कोशिश

राष्ट्रपति कार्यालय द्वारा जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, आसिफ अली जरदारी ने यह पत्र अमेरिका के स्वतंत्रता घोषणा-पत्र की 250वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर डोनाल्ड ट्रंप और वहां की जनता को बधाई देने के लिए भेजा था।

हालांकि, इस बधाई संदेश की आड़ में जरदारी ने पाकिस्तान की भविष्य की रणनीतिक जरूरतों को भी बताने की कोशिश की। रिपोर्ट के अनुसार, जरदारी ने अपने पत्र में लिखा कि पाकिस्तान और अमेरिका के संबंध लंबे समय से आपसी सम्मान और साझा हितों पर आधारित रहे हैं और अब समय आ गया है कि इन्हें ‘संरचित सहयोग’ के जरिए अगले स्तर पर ले जाया जाए।

सम्बंधित ख़बरें

पीएम मोदी ने ट्रंप को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, बोले- भारत-अमेरिका की दोस्ती वैश्विक भलाई की ताकत

खतरे में शहबाज शरीफ की कुर्सी, इस सहयोगी पार्टी ने किया बगावत का ऐलान! दी सड़कों पर उतरने की खुली धमकी

ईरान में खोदी जा रही हजारों कब्रें! खामेनेई के जनाजे में 3,000 लोगों के मौत की आशंका, खुफिया रिपोर्ट से हड़कंप

बांग्लादेश में ईशनिंदा के आरोपों से अल्पसंख्यकों पर संकट: 6 महीने में 17 मामले, HRCBM ने जताई चिंता

रक्षा और काउंटर-टेररिज्म पर मांगा सहयोग

जरदारी इस पत्र में अमेरिका से रक्षा, आतंकवाद-रोधी अभियान, ऊर्जा सुरक्षा, व्यापार और निवेश जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की इच्छा जताई है।

उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई को दोनों देशों की साझेदारी का एक अहम हिस्सा बताते हुए इन क्षेत्रों में नियमित और संस्थागत स्तर पर बातचीत को और अधिक प्रभावी बनाने की जरूरत पर बल दिया।

ईरान मुद्दे पर ट्रंप का आभार

पत्र में कूटनीतिक शिष्टाचार के साथ-साथ जरदारी ने हाल ही में ईरान से जुड़े वार्ता प्रयासों में अमेरिका द्वारा निभाई गई मध्यस्थ की भूमिका और पाकिस्तान पर जताए गए भरोसे की सराहना की। उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया के मौजूदा संकट का समाधान केवल संवाद और कूटनीति के जरिए ही संभव है।

अपनी इस कूटनीतिक पहुंच को और पुख्ता करने के लिए जरदारी ने डोनाल्ड ट्रंप को जल्द से जल्द पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद आने का औपचारिक निमंत्रण भी दिया है।

यह भी पढ़ें:- पीएम मोदी ने ट्रंप को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, बोले- भारत-अमेरिका की दोस्ती वैश्विक भलाई की ताकत

दोस्ती का स्थायी पुल

विशेषज्ञों का मानना है कि पाकिस्तान का यह कदम उसकी उस नई कूटनीतिक रणनीति का हिस्सा है जिसके तहत वह अमेरिका के साथ अपने संबंधों को फिर से पटरी पर लाना चाहता है, खासकर तब जब भारत की वैश्विक साख लगातार बढ़ रही है। इतना ही नहीं, जरदारी ने अमेरिका में रह रहे पाकिस्तानी मूल के लोगों की भी तारीफ की और उन्हें दोनों देशों के बीच ‘दोस्ती का स्थायी पुल’ बताया।

Pakistan president zardari letter donald trump india tension defense cooperation

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 05, 2026 | 07:18 AM

Topics:  

  • Donald Trump
  • Pakistan
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.