किस बात का जश्न भाईजान…? भारत से मुंह की खाने के बाद पाकिस्तान बौराया, PM शहबाज शरीफ ने ‘यौम-ए-तशक्कुर’ मनाने का किया ऐलान
India-PAK Tension: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने यौम-ए-तशक्कुर मनाने की घोषणा की है। पीएम ने कहा कि अल्लाह का शुक्रिया अदा करने, सशस्त्र बलों को सलाम करने और देश की एकता की सराहना करने के लिए जश्न मनाया जाएगा।
- Written By: मृणाल पाठक
शहबाज शरीफ (सोर्स- सोशल मीडिया)
इस्लामाबाद: भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार को सीजफायर पर सहमति बनने के बाद से सीमा पर शांति देखने को मिल रही है। हालांकि, पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आता, और यह कहना भी सही है कि “लातों के भूत बातों से नहीं मानते”। पाकिस्तान का रवैया कुछ ऐसा ही है, जो भारत से मुंह की खाने के बाद खुद की जीत का जश्न माने की तैयारी कर रहा है।
दरअसल, भारत की ओर से हर हमले का मुंहतोड़ जवाब मिलने के बावजूद, पाकिस्तान इस बात को मानने को तैयार नहीं कि भारत ने उसकी हालत खराब की है। इस नाम भर की “जीत” के जश्न में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने यौम-ए-तशक्कुर मनाने की घोषणा की है।
किस बात का जश्न?
एसोसिएटेड प्रेस ऑफ पाकिस्तान द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पीएमओ द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि पाकिस्तान की जीत का यह दिन अल्लाह का शुक्रिया अदा करने, सशस्त्र बलों को सलाम करने और देश की एकता की सराहना करने के लिए मनाया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
कश्मीर के हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन, हिजबुल कमांडर का बड़ा दावा; वायरल VIDEO से खुली पाकिस्तान की पोल
Afghan Refugees Pakistan: पाकिस्तान में अफगान शरणार्थियों पर सख्ती, 11 जुलाई से होगी गिरफ्तारी
पाकिस्तान में लड़कियों के जबरन धर्म परिवर्तन पर यूरोप सख्त, मारिया शाहबाज केस ने बढ़ाई चिंता; जानें पूरा मामला
72 घंटे का वो ऑपरेशन सिंदूर! जब राजनाथ सिंह ने खुद मॉनिटर की थी पाकिस्तान के आतंकी कैंपों की तबाही- PHOTOS
पाक पीएम के झूठे आरोप
इतना ही नहीं पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने देश को संबोधित करते हुए एक बार फिर भारत पर झूठे आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि भारत सीजफायर का उल्लंघन करते हुए पेशावर एयरपोर्ट के पास ड्रोन से हमला करने की कोशिश की थी, हालांकि पाकिस्तान की एयर डिफेंस सिस्टम ने उसे मार गिराया है। अपने भाषण में उन्होंने कहा कि भारत ने हमला करके जो गलती की है, उसकी कीमत उसे चुकानी पड़ेगी।
पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर
वहीं, सच्चाई देखी जाए तो सीजफायर का उल्लंघन पाकिस्तान ने किया था। कश्मीर के सीमा रेखा की तरफ बीती रात एक बार फिर गोलीबारी और धमाकों की आवाज सुनाई दी थी। हालांकि, भारतीय सेना अलर्ट मोड पर है और पाकिस्तान को जबरदस्त जवाब देने के लिए भी तैयार है।
शनिवार को हुआ युद्ध विराम
जानकारी के लिए बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच चार दिनों तक चले हमले के बाद शनिवार शाम 5 बजे युद्ध विराम का ऐलान किया गया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने दोनों देशों के बीच युद्ध विराम की मध्यस्थता की।
Bangladesh: बांग्लादेश में बड़ी राजनीतिक उथल-पुथल, अवामी लीग पर आतंकवाद कानून के तहत लगा प्रतिबंध
पहलगाम हमले का बदला
गौरतलब है कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले में 26 लोगों ने अपनी जान गंवा दी थी। जिसका बदला लेते हुए भारत ने 15 दिन बाद 7 मई को पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों को बर्बाद कर दिया था। लेकिन, इसके बाद से ही पाकिस्तान ने भी भारत पर हमला करना शुरू कर दिया, जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया।
